Page Loader
अंतरिक्ष में महिला अंतरिक्ष यात्रियों का मासिक धर्म कैसे काम करता है?
सुनीता विलियम्स आ रहीं वापस (तस्वीर: नासा)

अंतरिक्ष में महिला अंतरिक्ष यात्रियों का मासिक धर्म कैसे काम करता है?

Mar 18, 2025
05:39 pm

क्या है खबर?

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कल पृथ्वी पर लौटने वाली हैं। वह 9 महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में थीं, जबकि उनकी यात्रा सिर्फ 8 दिनों की होनी थी। लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें भोजन और मानसिक मजबूती शामिल है। खासतौर पर महिला अंतरिक्ष यात्रियों के लिए मासिक धर्म एक अहम विषय है, जिस पर अक्सर चर्चा नहीं होती।

 काम 

अंतरिक्ष में मासिक धर्म कैसे काम करता है?

कुछ लोगों को लगता था कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण मासिक धर्म का खून शरीर में ही रुक सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होता। महिलाओं का शरीर अंतरिक्ष में भी वैसे ही काम करता है, जैसे पृथ्वी पर। गर्भाशय का संकुचन और केशिका क्रिया खून को बाहर निकालने में मदद करते हैं। हालांकि, सफाई और संसाधनों की सीमाओं के कारण कई महिला अंतरिक्ष यात्री हार्मोनल गोलियों का उपयोग करके मासिक धर्म को रोकने का विकल्प चुनती हैं।

 उपाय 

महिला अंतरिक्ष यात्री क्या उपाय अपनाती हैं? 

अंतरिक्ष में मासिक धर्म प्रबंधित करने के लिए महिला अंतरिक्ष यात्री सामान्य सैनिटरी उत्पादों का उपयोग कर सकती हैं, लेकिन पानी की सीमित उपलब्धता के कारण कई महिलाएं हार्मोनल दवाओं का उपयोग करके इसे टालना पसंद करती हैं। इससे उन्हें सफाई की चिंता नहीं करनी पड़ती। यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी तरीका माना जाता है। हालांकि, कुछ महिलाएं अंतरिक्ष में भी मासिक धर्म जारी रखना पसंद करती हैं, जो पूरी तरह से व्यक्तिगत निर्णय होता है।