Page Loader
अगले महीने होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, 13-15 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून' का नजारा
अगले महीने होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण (तस्वीर: नासा)

अगले महीने होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, 13-15 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून' का नजारा

Feb 26, 2025
04:38 pm

क्या है खबर?

खगोलीय घटनाओं में रूपी रखने वाले लोगों को इस साल पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। 2022 के बाद यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो 13-14 मार्च, 2025 को दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा लगभग 65 मिनट तक गहरे लाल रंग में नजर आएगा, जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है। यह रंग पृथ्वी के वायुमंडल में नीली रोशनी के फिल्टर होने के कारण बनता है। दुनिया के कई हिस्सों में लोग इस खगोलीय को देख सकेंगे।

समय

ग्रहण देखने का समय और स्थान

उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के लोग इस खगोलीय घटना के सभी चरणों को और पश्चिमी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इसे आंशिक रूप से देख सकेंगे। उत्तरी अमेरिका, अलास्का और हवाई में यह सभी समय क्षेत्रों में नजर आएगा। पूर्वी अमेरिका में यह 14 मार्च को रात 1:09 बजे से शुरू होगा और पूर्णता 2:26 से 3:32 बजे तक रहेगा। पश्चिमी अमेरिका में 13 मार्च की रात 10:09 बजे से आंशिक चरण और 11:26 से 12:32 बजे तक पूर्णता दिखेगा।

 उपकरण 

ग्रहण देखने के लिए नहीं पड़ेगी विशेष उपकरण की जरूरत

इस खगोलीय घटना को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है। कम रोशनी वाले स्थान पर जाकर इसे आसानी से देखा जा सकता है। सूर्य ग्रहण के विपरीत, चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है। इंका पौराणिक कथाओं में इसे जगुआर द्वारा चंद्रमा पर हमले से जोड़कर देखा जाता था। अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर, 2025 को होगा, जो उत्तरी अमेरिका की तुलना में एशिया में अधिक साफ दिखाई देगा।