Page Loader
एस्ट्रोयड 2024 YR4 के धरती से टकराव का खतरा लगभग समाप्त, नासा ने दी जानकारी
एस्ट्रोयड 2024 YR4 से टकराव का खतरा हुआ खत्म (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

एस्ट्रोयड 2024 YR4 के धरती से टकराव का खतरा लगभग समाप्त, नासा ने दी जानकारी

Feb 25, 2025
10:00 am

क्या है खबर?

नासा ने घोषणा की है कि एस्ट्रोयड 2024 YR4 के 2032 में पृथ्वी से टकराने की संभावना लगभग शून्य हो गई है। दिसंबर, 2024 में खगोलविदों ने इसकी 1 प्रतिशत टकराव संभावना बताई थी, जो जनवरी और फरवरी में बढ़कर 3.1 प्रतिशत हो गई। यह अब तक दर्ज की गई सबसे अधिक टकराव संभावना में से एक थी। वैज्ञानिकों ने इस पर लगातार अध्ययन किया और अब इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना मात्र 0.004 प्रतिशत रह गई है।

 खतरा 

शहर के लिए खतरा बन सकता था यह एस्ट्रोयड

2024 YR4 का आकार 130-300 फीट के बीच है, जो किसी बड़े शहर को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी था। शुरुआती अनुमान बताते थे कि यह मुंबई (भारत) या लागोस (नाइजीरिया) के पास हवा में विस्फोट कर सकता था। हालांकि, 19 फरवरी को इसकी टकराव संभावना घटकर 1.5 प्रतिशत और अगले दिन 0.3 प्रतिशत हो गई। शून्य रह गई है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड की बदलती गति और कक्षा के आधार पर यह अनुमान बदला गया।

 संभावना 

चंद्रमा से टकराने की थोड़ी संभावना बनी हुई

पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है, लेकिन 2024 YR4 के चंद्रमा से टकराने की संभावना बनी हुई है। वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे भविष्य में टकराव का सटीक अनुमान लगाया जा सके। नासा, लोवेल डिस्कवरी टेलीस्कोप और नॉर्डिक ऑप्टिकल टेलीस्कोप समेत कई वेधशालाएं इसका अध्ययन कर रही हैं। अप्रैल, 2024 तक यह एस्ट्रोयड हमारी नजरों से ओझल हो जाएगा और 2028 तक फिर नहीं दिखेगा। नासा इसे ग्रह सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मान रहा है।