अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन, 20 घंटे में भेजे गए 5 रॉकेट
क्या है खबर?
अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 4 फरवरी का दिन काफी बड़ा रहा, जब केवल 20 घंटे के भीतर 5 रॉकेट लॉन्च किए गए।
इस दिन दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों ने संचार सैटेलाइट और सरकारी मिशनों के लिए पेलोड भेजे।
स्पेस-X ने दोपहर 02:07 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से स्टारलिंक सैटेलाइट्स का एक नया बैच भेजा।
इसके तुरंत बाद, ब्लू ओरिजिन ने अपना न्यू शेफर्ड रॉकेट लॉन्च किया, जो NS-29 मिशन का हिस्सा था।
मिशन
रॉकेट लैब और स्पेस-X के अन्य मिशन भी हुए सफल
न्यूजीलैंड के लॉन्च कॉम्प्लेक्स-1 से रॉकेट लैब का इलेक्ट्रॉन रॉकेट भी सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। 'IoT 4 यू एंड मी' मिशन के तहत यह रॉकेट रात 02:13 बजे फ्रांसीसी कंपनी काइनीस के लिए 5 सैटेलाइट लेकर गया।
इसके अलावा, स्पेस-X ने सुबह 04:37 बजे एक और बड़ा लॉन्च किया, जिसमें मैक्सार टेक्नोलॉजी के 2 वर्ल्डव्यू लीजन सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए।
ये सैटेलाइट पृथ्वी के बदलते क्षेत्रों की हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें लेने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
अन्य मिशन
रूस ने भी अपने गोपनीय मिशन को पूरा किया
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने भी इस ऐतिहासिक दिन में अपना योगदान दिया और एक गोपनीय मिशन पूरा किया।
प्लेसेट्स्क कॉस्मोड्रोम से सोयुज 2.1V/वोल्गा रॉकेट सुबह 08:30 बजे लॉन्च किया गया, जो अज्ञात पेलोड लेकर गया। रूस ने इस मिशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, जिससे इसे लेकर उत्सुकता बनी रही।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोई सैन्य सैटलाइट या स्पाई सैटेलाइट हो सकता है।
इतने कम समय में इतने मिशन पहले कभी पूरे नहीं हुए थे।