नासा चाहती है स्पेस-X और ब्लू ओरिजन चंद्रमा पर पहुंचाएं सामान
क्या है खबर?
नासा अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजन और स्पेस-X और के साथ मिलकर चंद्रमा पर अनुसंधान कर रही है। यह काम आर्टेमिस मिशन का हिस्सा है, जिसमें नासा इन कंपनियों को और काम देगी।
अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि कंपनियों को चंद्रमा पर उपकरण भेजने के लिए लैंडर बनाने का काम दिया जाएगा। इन लैंडर्स का उपयोग आर्टेमिस III, IV और V मिशनों के दौरान किया जाएगा।
नासा का लक्ष्य है कि इन लैंडर्स को सफलतापूर्वक डिजाइन और परीक्षण किया जाए।
मिशन
ब्लू ओरिजन भेजेगा चंद्र आवास
नासा ने स्पेस-X और ब्लू ओरिजन को चंद्रमा पर मिशनों के लिए अलग-अलग काम सौंपे हैं। स्पेस-X 2032 से पहले स्टारशिप कार्गो लैंडर का उपयोग करके चंद्रमा पर एक दबावयुक्त रोवर पहुंचाएगा।
ब्लू ओरिजन 2033 से पहले चंद्रमा पर आवास सामग्री पहुंचाने का काम करेगा। ये मिशन आर्टेमिस अभियान का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य 50 वर्षों में पहली बार इंसानों को चंद्रमा पर वापस लाना है। दोनों मिशन चंद्र सतह पर बड़े उपकरण और सामग्री ले जाने में सक्षम होंगे।
मिशन
वेरिएंट विकसित सिस्टम बना रहीं दोनों कंपनियां
स्पेस-X और ब्लू ओरिजन, आर्टेमिस मिशन के तहत मानव लैंडिंग सिस्टम के कार्गो वेरिएंट विकसित कर रही हैं। ये लैंडर्स 11,000 से 14,000 किलोग्राम तक का भार चंद्रमा पर ले जाने में सक्षम होंगे।
नासा का कहना है कि यह मिशन भविष्य के गहरे अंतरिक्ष में खोज की तैयारी का हिस्सा है। दोनों कंपनियों के लिए प्रस्ताव 2025 की शुरुआत में जारी किए जाएंगे।
इन मिशनों का लक्ष्य चंद्रमा पर उपकरणों और आवासीय सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।