NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / क्या है नासा का स्पेस-X क्रू-6 मिशन, जो होगा सोमवार को लॉन्च?
    अगली खबर
    क्या है नासा का स्पेस-X क्रू-6 मिशन, जो होगा सोमवार को लॉन्च?
    नासा का स्पेस-X क्रू-6 मिशन 27 फरवरी को लॉन्च होगा

    क्या है नासा का स्पेस-X क्रू-6 मिशन, जो होगा सोमवार को लॉन्च?

    लेखन रजनीश
    Feb 26, 2023
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर विज्ञान से जुड़े दर्जनों प्रयोग और अनुसंधान करने के लिए एक नया अंतरिक्ष यात्री दल लो अर्थ ऑर्बिट में रहने के लिए तैयार है।

    अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल 6 महीने तक ISS पर रहेगा। नासा के इस मिशन को स्पेस-X क्रू-6 मिशन नाम दिया गया है। स्पेस-X की इस छठवीं ऑपरेशनल क्रू फ्लाइट में नासा के 2, रूस के 1 और संयुक्त अरब अमीरात के 1 अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे।

    जानकारी

    अंतरिक्ष यात्री इन विषयों पर करेंगे शोध

    ये अंतरिक्ष यात्री विभिन्न प्रकार के विषयों पर शोध करेंगे, जिनमें हृदय की मांसपेशियों के ऊतकों का अध्ययन, माइक्रोग्रैविटी में मानव कोशिकाओं और ऊतकों को प्रिंट करने में सक्षम बायोप्रिंटर का परीक्षण और दवा निर्माण तकनीक पर शोध शामिल हैं।

    क्रू

    यात्रियों को स्पेस-X का ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष यान ISS पहुंचाएगा

    नासा का क्रू-6 मिशन 27 फरवरी को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी के लॉन्च 39A से सुबह 1:45 (भारतीय समयानुसार लगभग 12:45 बजे) बजे लॉन्च होगा। ये मिशन चार अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस-X के ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष यान से ISS तक पहुंचाएगा।

    इसकी लिफ्टिंग के लिए स्पेस-X के भरोसेमंद फाल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा। नासा के मुताबिक, पहले ये लॉन्च रविवार को निर्धारित था, लेकिन और मजबूत तैयारी के लिए इसकी लॉन्चिंग टालकर सोमवार कर दी गई।

    यात्री

    ये हैं चारों अंतरिक्ष यात्री

    क्रू-6 मिशन के 4 यात्रियों में नासा के अंतरिक्ष यात्री स्टीफन बोवेन और वॉरेन वुडी होबर्ग शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल्नेयादी और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के कॉस्मोनॉट एंड्री फेडेएव हैं।

    अल्नेयादी UAE के चौथे और लंबी अवधि के अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले UAE के पहले अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। उन्हें मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर (MBRSC) द्वारा नासा और एग्जिऑम स्पेस के बीच एक समझौते के तहत में चुना गया।

    अंतरिक्ष

    क्रू-6 के पहुंचते ही क्रू-5 के अंतरिक्ष यात्री आ जाएंगे वापस

    अमेरिका-रूस के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद नासा और रोस्कोस्मोस के बीच एक समझौता हुआ, जिसके तहत अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सोयुज कैप्सूल पर सवार होंगे, जबकि रूसी अंतरिक्ष यात्री क्रू ड्रैगन की सवारी करेंगे।

    अभियान 69 के चालक दल विभिन्न प्रकार की वैज्ञानिक जांचों से भरे हुए हैं। क्रू-6 जब अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा तो क्रू-5 के अंतरिक्ष यात्री निकोल मान, जोश कसाडा, जाक्सा के कोइची वाकाटा और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट अन्ना किकिना स्पेस-X एंड्योरेंस अंतरिक्ष यान से वापस लौट आएंगे।

    वापस

    माइक्रोमीटराइट से टकराने पर क्षतिग्रस्त हो गया था MS-22 सोयुज यान

    कॉस्मोनॉट्स सर्गेई प्रोकोपयेव और दमित्री पेटेलिन और नासा के अंतरिक्ष यात्री रुबियो सितंबर तक ISS पर ही रहेंगे, भले ही इस हफ्ते के अंत में MS-23 सोयुज बिना क्रू के वापस आ जाए।

    जो तीन अंतरिक्ष यात्री वापस लौटेंगे, वो बिना किसी विश्वसनीय सवारी के वापस आ रहे हैं क्योंकि उनका MS-22 सोयुज अंतरिक्ष यान एक स्पष्ट माइक्रोमीटराइट से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया था।

    ISS पर हर समय कम से कम 6 अंतरिक्ष यात्री रहा करते हैं।

    निचली कक्षा

    क्या है ISS?

    वर्तमान में अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में एक ही स्पेस स्टेशन है। ये अंतरिक्ष में कम ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है। यहां 19 देशों के अंतरिक्ष यात्री औसतन 6-6 महीने तक रहने के लिए आते हैं। ये स्पेस स्टेशन आधुनिक वैज्ञानिक प्रयोगशाला की तरह है।

    यहां अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष में रहने के तरीके, जीवन की संभावना, ब्रह्मांड की उत्पत्ति और अन्य वैज्ञानिक रिसर्च होती हैं। इसे अमेरिका सहित 16 देशों ने मिलकर तैयार किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा
    अंतरिक्ष अभियान
    स्पेस-X

    ताज़ा खबरें

    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग

    नासा

    नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर पूरा किया अपना प्राथमिक मिशन मंगल ग्रह
    युवा तारे ग्रहों के निर्माण में डालते हैं बाधा, जानें कैसे अंतरिक्ष
    नासा का 38 साल पुराना सैटेलाइट पृथ्वी पर हुआ क्रैश अंतरिक्ष
    नासा ने भारतीय मूल के एसी चारणिया को नामित किया अपना नया चीफ टेक्नोलॉजिस्ट अंतरिक्ष

    अंतरिक्ष अभियान

    हबल टेलीस्कोप के विजन को प्रभावित कर रहे हैं स्टारलिंक सैटेलाइट्स, NASA ने जताई चिंता नासा
    NASA आर्टेमिस 1 मिशन लॉन्च के लिए तैयार, जानें कब और कैसे देख सकते हैं लाइव चांद
    NASA को टालना पड़ा आर्टेमिस 1 मिशन का लॉन्च, तकनीकी खामी के चलते रुकावट चांद
    NASA के लिए महत्वपूर्ण क्यों है चांद पर इंसान की मौजूदगी? चांद

    स्पेस-X

    सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ NASA-SpaceX का मानवयुक्त मिशन, निजी कंपनी की है पहली अंतरिक्ष यात्रा रूस समाचार
    घर बैठे ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का नजारा, करना होगा यह आसान काम गूगल
    इसी साल आम नागरिकों को अंतरिक्ष भेजेगी स्पेस-X, दी मिशन की जानकारी एलन मस्क
    अब अंतरिक्ष में बनेगा होटल, 2027 से शुरू होने की उम्मीद टेक्नोलॉजी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025