Page Loader
नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर पूरा किया अपना प्राथमिक मिशन
परसेवेरेंस रोवर 2021 में मंगल पर पहुंचा था (तस्वीर: नासा)

नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर पूरा किया अपना प्राथमिक मिशन

Jan 07, 2023
10:15 am

क्या है खबर?

नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर अपना प्राथमिक मिशन पूरा कर लिया है। परसेवेरेंस रोवर अपने प्राथमिक मिशन के तहत मंगल ग्रह पर चट्टान और रेजोलिथ के नमूने एकत्र कर रहा था, जिससे मंगल ग्रह के भूविज्ञान को समझा जा सके। अपने प्राथमिक मिशन के दौरान रोवर ने हाई-एंड कैमरा, सेंसर, स्पेक्ट्रोमीटर और एक ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार जैसे उपकरणों का उपयोग किया। अब प्राथमिक मिशन पूरा होने के बाद परसेवेरेंस रोवर अपने विस्तारित मिशन पर काम करना जारी रखेगा।

जानकारी

क्या था परसेवेरेंस रोवर का प्राथमिक मिशन?

परसेवेरेंस रोवर अपने प्राथमिक मिशन के तहत मंगल ग्रह पर चट्टानों के टुकड़ों को एकत्र कर रहा था। रोवर ने मंगल ग्रह पर लक्षित चट्टानों के दो प्रतियों में नमूने को एकत्र किया है। अब तक 38 टाइटेनियम सैंपल ट्यूब्स में से 18 को परसेवेरेंस रोवर ने सील कर दिया है। सैंपल का एक सेट जांच के लिए पृथ्वी पर लाया जाएगा और दूसरा सेट बैकअप के लिए रखा जाएगा। बता दें, परसेवेरेंस रोवर 2021 में मंगल पर पहुंचा था।