Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आईफोन
लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
ऐपल
वीवो मोबाइल
मोटोरोला मोबाइल
स्मार्टफोन लीक
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / ISRO और मैपमायइंडिया आईं एकसाथ, तैयार करेंगी भारत के डीटेल्ड 3D मैप्स
टेक्नोलॉजी

ISRO और मैपमायइंडिया आईं एकसाथ, तैयार करेंगी भारत के डीटेल्ड 3D मैप्स

ISRO और मैपमायइंडिया आईं एकसाथ, तैयार करेंगी भारत के डीटेल्ड 3D मैप्स
लेखन प्राणेश तिवारी
Jun 11, 2022, 04:28 pm 3 मिनट में पढ़ें
ISRO और मैपमायइंडिया आईं एकसाथ, तैयार करेंगी भारत के डीटेल्ड 3D मैप्स
मैपमायइंडिया ISRO के साथ मिलकर भारत के 3D मैप्स लाने वाली है।

भारतीय नेविगेशन सेवा मैपमायइंडिया ने इस सप्ताह भारत के 3D मैप्स लाने की घोषणा की है। मैपमायइंडिया ने बताया है कि इसके लिए वह भारतीय अंतरिक्ष रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) से पार्टनरशिप कर रही है। कंपनी ने बताया है कि इस पार्टनरशिप के साथ ज्यादा डीटेलिंग्स वाले 3D मैप्स तैयार किए जाएंगे। कंपनी 3D मैपिंग के साथ मेटावर्स में कदम रखने का मन भी बना रही है। हालांकि, इस योजना को पूरा होने में वक्त लग सकता है।

घोषणा
जुटाया जाएगा ढेर सारा जियोग्राफिकल डाटा

मैपमायइंडिया के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर और CEO रोहन वर्मा ने दावा किया है कि ISRO के साथ उनकी पार्टनरशिप जियोग्राफिकल डाटा जुटाने में मदद करेगी। इस साझेदारी के बाद जियोस्पेशल मैपिंग, सैटेलाइट डाटा, अर्थ ऑब्जरवेशन, एनालिटिक्स और कंज्यूमर-सेंट्रिक लोकेशन आधारित सेवाओं से जुड़ा डाटा इकट्ठा किया जाएगा। इसके अलावा ISRO के साथ मिलकर मैप्स तैयार करने की पूरी प्रक्रिया पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप में स्वदेशी होगी। बता दें, मैप माय इंडिया लंबे वक्त से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

डाटा
मिलेगी लोकेशन की रियल-टाइम जानकारी

वर्मा ने बताया कि किस तरह ISRO से जुटाए गए डाटा की मदद से यूजर्स को किसी लोकेशन से जुड़ी सटीक और रियल-टाइम जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किस तरह बर्फबारी या दूसरी वजहों से कुछ रास्ते बदलते रहते हैं और ISRO से मिलने वाले डाटा के साथ इसकी जानकारी यूजर्स तक पहुंचेगी। कंपनी का दावा है कि यह रियलव्यू डाटा होगा। यानी कि मौसम और हालात के हिसाब से इसमें बदलाव होता रहेगा।

फायदा
किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

मैपमायइंडिया CEO ने कहा है, "मैपइज (MappIs) पोर्टल या मैपइज ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को रास्तों की जानकारी रियल-टाइम में दी जाएगी। उदाहरण के लिए, ऐसे कॉमन कम्यूटर को लेह से मनाली का रास्ता रियल-टाइम में दिखेगा। इसपर दिखेगा कि रास्ते के कितने हिस्से पर बर्फबारी हुई है और कहां लैंडस्लाइड जैसी परेशानी आई है।" अभी गूगल मैप्स जैसी सेवाएं यूजर्स को रास्तों पर ट्रैफिक जैसी जानकारियां उपलब्ध करवाती हैं।

जानकारी
सामान्य मैप्स के मुकाबले कहीं ज्यादा जानकारी

सामने आया है कि यूजर्स नए बदलाव के साथ वेजिटेशन या हीट मैप्स देख पाएंगे। इसके अलावा उन्हें किसी क्षेत्र की एयर क्वॉलिटी से जुड़ा डाटा और दूसरी जानकारी दी जाएगी। इस तरह यूजर्स मैप पर अपनी पसंद के रूट को ना सिर्फ सर्च कर पाएंगे, बल्कि उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर सकेंगे। यह जानकारी देने में ISRO की ओर से मिलने वाला इमेजरी डाटा मदद करेगा।

रियलव्यू
ली जाएगी सैटेलाइट इमेजरी की मदद

मैपमायइंडिया रियलव्यू के साथ वह जानकारी मैप पर लाने की कोशिश कर रही है, जिसे ISRO के सैटलाइट्स जुटाते हैं। इस जानकारी में ड्रोन्स और मैपमायइंडिया के रोड-आधारित वीइकल्स की ओर से जुटाया गया डाटा भी शामिल होगा। इसकी मदद से पूरी तरह थ्री-डायमेंशनल, हाई डेफनिशन और 360 डिग्री डाटा वाला मैप तैयार किया जाएगा, जिसका फायदा ढेरों नागरिकों को मिलेगा। उम्मीद है कि अलग-अलग ऐप्स भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्राणेश तिवारी
प्राणेश तिवारी
Twitter
अपनी जिंदगी की कहानी खुद लिखने की चाहत और पत्रकार बनने की ज़िद, उत्तर प्रदेश के जिले बाराबंकी से पहले लखनऊ ले गई और फिर IIMC, दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए लेखन और गैजेट्स से प्यार। बेहतर कल की उम्मीद में खुद को तलाशता खुराफाती पत्रकार।
ताज़ा खबरें
गूगल मैप
ISRO
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
मोबाइल ऐप्स
ताज़ा खबरें
साल में दो बार IPL का आयोजन होने से भी मुझे आश्चर्य नहीं होगा- रवि शास्त्री
साल में दो बार IPL का आयोजन होने से भी मुझे आश्चर्य नहीं होगा- रवि शास्त्री खेलकूद
अंतरिक्ष यात्री बज आल्ड्रिन के अपोलो 11 फ्लाइट जैकेट की नीलामी, 22.3 करोड़ रुपये में बिका
अंतरिक्ष यात्री बज आल्ड्रिन के अपोलो 11 फ्लाइट जैकेट की नीलामी, 22.3 करोड़ रुपये में बिका टेक्नोलॉजी
दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर बराबर की सीरीज, बनाए ये रिकॉर्ड्स
दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर बराबर की सीरीज, बनाए ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के बाद सरकारी कार्यक्रम रद्द, विशेष कमांडो यूनिट बनेगी
कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के बाद सरकारी कार्यक्रम रद्द, विशेष कमांडो यूनिट बनेगी देश
200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा रेडमी K50s प्रो, जानें फोन के फीचर्स
200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा रेडमी K50s प्रो, जानें फोन के फीचर्स टेक्नोलॉजी
गूगल मैप
गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर अब भारत में, इन 10 शहरों में दिखेगा हर गली का नजारा
गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर अब भारत में, इन 10 शहरों में दिखेगा हर गली का नजारा टेक्नोलॉजी
क्या है IMEI नंबर? जिसके जरिए ढूंढा जाता है खोया फोन
क्या है IMEI नंबर? जिसके जरिए ढूंढा जाता है खोया फोन टेक्नोलॉजी
गूगल मैप्स की मदद से होगी फ्यूल और पैसों की बचत, आ रहा है नया फीचर
गूगल मैप्स की मदद से होगी फ्यूल और पैसों की बचत, आ रहा है नया फीचर टेक्नोलॉजी
गूगल मैप्स के टॉप फीचर्स का करें इस्तेमाल, सफर होगा आसान
गूगल मैप्स के टॉप फीचर्स का करें इस्तेमाल, सफर होगा आसान टेक्नोलॉजी
सफर के दौरान लगेगा कितना टोल टैक्स? बता देगा गूगल मैप्स का नया फीचर
सफर के दौरान लगेगा कितना टोल टैक्स? बता देगा गूगल मैप्स का नया फीचर टेक्नोलॉजी
और खबरें
ISRO
इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता तैयार कर रहा इसरो, स्पेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता तैयार कर रहा इसरो, स्पेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा टेक्नोलॉजी
इसी साल लॉन्च होगा गगनयान से जुड़ा मिशन, ISRO ने तय की नई समयसीमा
इसी साल लॉन्च होगा गगनयान से जुड़ा मिशन, ISRO ने तय की नई समयसीमा टेक्नोलॉजी
अक्टूबर में होगा इसरो-नासा अंतरिक्ष ऐप 2022 चैलेंज, इस तरह करें आवेदन
अक्टूबर में होगा इसरो-नासा अंतरिक्ष ऐप 2022 चैलेंज, इस तरह करें आवेदन टेक्नोलॉजी
शुक्र पर अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी, ISRO ने कहा- बेहद कम समय में मिशन संभव
शुक्र पर अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी, ISRO ने कहा- बेहद कम समय में मिशन संभव टेक्नोलॉजी
14 फरवरी को इस साल का पहला सैटेलाइट लॉन्च करेगा ISRO, तैयारियां पूरी
14 फरवरी को इस साल का पहला सैटेलाइट लॉन्च करेगा ISRO, तैयारियां पूरी टेक्नोलॉजी
और खबरें
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
भविष्य में चांद पर होगा बच्चों का जन्म, शून्य गुरुत्वाकर्षण वाला शहर बना रहे हैं वैज्ञानिक
भविष्य में चांद पर होगा बच्चों का जन्म, शून्य गुरुत्वाकर्षण वाला शहर बना रहे हैं वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी
स्नैपचैट पर कैसे देखें अपने दोस्तों की लोकेशन? जानें स्टेप बाय स्टेप
स्नैपचैट पर कैसे देखें अपने दोस्तों की लोकेशन? जानें स्टेप बाय स्टेप टेक्नोलॉजी
भारत में लॉन्च हुआ रियलमी पैड X 5G टैबलेट, जानें कीमत
भारत में लॉन्च हुआ रियलमी पैड X 5G टैबलेट, जानें कीमत टेक्नोलॉजी
लैपटॉप पर प्राप्त कर सकते हैं फोन के नोटिफिकेशंस, ये हैं आसान तरीके
लैपटॉप पर प्राप्त कर सकते हैं फोन के नोटिफिकेशंस, ये हैं आसान तरीके टेक्नोलॉजी
ओप्पो जल्द ही भारत में दो और टैबलेट करेगी लॉन्च, लीक हुई जानकारी
ओप्पो जल्द ही भारत में दो और टैबलेट करेगी लॉन्च, लीक हुई जानकारी टेक्नोलॉजी
और खबरें
मोबाइल ऐप्स
क्या आप भी हुए हैं 'SMS बॉम्बिंग' का शिकार? जानें इस परेशानी से बचने का तरीका
क्या आप भी हुए हैं 'SMS बॉम्बिंग' का शिकार? जानें इस परेशानी से बचने का तरीका टेक्नोलॉजी
गूगल प्ले स्टोर पर ऐप परमिशंस लिस्ट और डाटा सुरक्षा लेबल्स, जानें इनका मतलब
गूगल प्ले स्टोर पर ऐप परमिशंस लिस्ट और डाटा सुरक्षा लेबल्स, जानें इनका मतलब टेक्नोलॉजी
गूगल प्ले स्टोर से हटाई गईं 50 से ज्यादा ऐप्स, अपने फोन से फौरन करें डिलीट
गूगल प्ले स्टोर से हटाई गईं 50 से ज्यादा ऐप्स, अपने फोन से फौरन करें डिलीट टेक्नोलॉजी
स्नैप ने लॉन्च किया स्नैपचैट ऐप का वेब वर्जन, बड़ी स्क्रीन से कर पाएंगे चैटिंग
स्नैप ने लॉन्च किया स्नैपचैट ऐप का वेब वर्जन, बड़ी स्क्रीन से कर पाएंगे चैटिंग टेक्नोलॉजी
डिलीट होने के बाद भी पढ़ सकते हैं व्हाट्सऐप मैसेज, जानिए तरीके
डिलीट होने के बाद भी पढ़ सकते हैं व्हाट्सऐप मैसेज, जानिए तरीके टेक्नोलॉजी
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Science Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022