NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / चीन 2025 में एस्ट्रोयड पर भेजेगा अंतरिक्ष यान, यह है मिशन का उद्देश्य
    चीन 2025 में एस्ट्रोयड पर भेजेगा अंतरिक्ष यान, यह है मिशन का उद्देश्य
    टेक्नोलॉजी

    चीन 2025 में एस्ट्रोयड पर भेजेगा अंतरिक्ष यान, यह है मिशन का उद्देश्य

    लेखन रजनीश
    April 25, 2023 | 04:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चीन 2025 में एस्ट्रोयड पर भेजेगा अंतरिक्ष यान, यह है मिशन का उद्देश्य
    चीन 2025 के आसपास बिना क्रू वाली एक जांच शुरू करने की योजना में है

    अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने और वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की विभिन्न देशों के बीच होड़ लगी है। ये देश अपनी कई अंतरिक्ष योजनाओं पर काम कर रहे हैं। अब चीन से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है कि यह देश 2025 के आसपास मानवरहित मिशन भेजने की योजना बना रहा है। इस मिशन के तहत एस्ट्रोयड के नमूने एकत्र करने के साथ ही एक धूमकेतु या पुच्छल तारे का पता लगाया जाएगा।

    इंटरप्लेनेटरी स्पेस से एकत्र किया जाने वाला चीन का पहला नमूना होगा

    चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्लैनेटरी एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम और तियानवेन-2 मिशन के मुख्य डिजाइनर झांग रोंगकियाओ के हवाले से बताया कि इस मिशन का मुख्य लक्ष्य एस्ट्रोयड 2016HO3 पर एक जांच मिशन भेजना है ताकि इसके नमूने हासिल किए जा सकें। झांग ने कहा कि यदि यह तियानवेन-2 मिशन सफल रहता है तो यह चीन का पहला ऐसा नमूना होगा जो इंटरप्लेनेटरी स्पेस से एकत्र किया गया होगा।

    पहली बार अप्रैल में देखा गया था यह एस्ट्रोयड

    झांग ने कहा कि नमूना एकत्र करने के बाद बाद अंतरिक्ष यान द्वारा मंगल ग्रह और बृहस्पति ग्रह के बीच मुख्य एस्ट्रोयड बेल्ट में एक धूमकेतु का पता लगाने के लिए अपनी यात्रा जारी रखने की उम्मीद है। बता दें कि पहली बार अप्रैल, 2016 में हवाई में पैन स्टार RS 1 एस्ट्रोयड सर्वे टेलीस्कोप द्वारा एस्ट्रोयड 2016HO3 को देखा गया था। तब आकार में यह लगभग 100 मीटर यानी लगभग 300 फीट से बड़ा नहीं था।

    2021 में मंगल ग्रह पर उतरा था चीन का तियानवेन-1   

    एस्ट्रोयड सूर्य के चारों और एक एलिप्टिकल पथ पर परिक्रमा करते हैं, जो पृथ्वी के समान है। नासा के मुताबिक, यह 'क्वासी-सैटेलाइट' की तरह पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। चीन का मानव रहित तियानवेन-1 अंतरिक्ष यान 2021 में मंगल ग्रह पर उतरा था। इससे अमेरिका के बाद चीन अंतरिक्ष में जाने वाला दूसरा देश बना। 2021 में नासा का ओसिरिस-REx अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा से कई करोड़ किलोमीटर दूर विशाल आकार वाले बेन्नू एस्ट्रोयड पर उतरा था।

    चांद पर 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के उपयोग की तैयारी में चीन

    चीन अपने अन्य अंतरिक्ष अभियानों के तहत चंद्रमा पर इमारतों के निर्माण के लिए 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग कर ईंट बनाने में लगा है। ये प्रयास चीन के चंद्रमा पर लंबे समय की आवास योजना को मजबूत करने का हिस्सा है। 2020 में चीन का बिना क्रू वाला चांद मिशन चांग ई 5 चांद से मिट्टी के नमूनों को धरती पर लाया था। इस मिशन का नाम चीन की पौराणिक चांद की देवी के नाम पर रखा गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    चीन समाचार
    अंतरिक्ष
    अंतरिक्ष अभियान

    चीन समाचार

    चीन 3D टेक्नोलॉजी से चंद्रमा पर बनाएगा बेस स्टेशन, चांद पर भेजेगा ईंट बनाने वाला रोबोट अंतरिक्ष अभियान
    SCO बैठक के लिए भारत आएंगे चीनी रक्षा मंत्री, गलवान हिंसा के बाद पहला दौरा रूस समाचार
    चीन ने हिन्द महासागर में जहाज के जरिए किया सर्वे, पनडुब्बी तैनात करने की योजना बांग्लादेश
    चीन ने जासूसी के लिए तैयार किए सुपरसोनिक ड्रोन, अधिक ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम- रिपोर्ट अमेरिका

    अंतरिक्ष

    पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा अपोलो समूह का एस्ट्रोयड, जानिए इसका आकार एस्ट्रोयड
    पृथ्वी पर आया शक्तिशाली सौर तूफान, दुनिया के कई हिस्सों में दिखा चमकीला प्रकाश सौर तूफान
    एलन मस्क ने PSLV-C55 मिशन के सफल लॉन्च के लिए ISRO को दी बधाई एलन मस्क
    आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 177 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां नासा

    अंतरिक्ष अभियान

    ISRO ने लॉन्च किए सिंगापुर के 2 सैटेलाइट, दिन-रात मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी  ISRO
    अंतरिक्ष नीति 2023 क्या है? निजी क्षेत्रों को अंतरिक्ष अभियानों से जोड़ने का प्रयास हुआ तेज ISRO
    स्पेस-X के सबसे बड़े रॉकेट स्टारशिप में लॉन्चिंग के 4 मिनट बाद विस्फोट, नहीं पहुंचा ऑर्बिट  स्पेस-X
    नासा चांद की सतह पर बना सकता है एक से ज्यादा बेस कैंप, जानें योजना नासा
    अगली खबर

    टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Science Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023