LOADING...
मंगल ग्रह पर बंद हुआ नासा का इनसाइट लैंडर, 4 साल का रहा सफर
नासा का इनसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर बाद बंद हो गया (तस्वीर: नासा)

मंगल ग्रह पर बंद हुआ नासा का इनसाइट लैंडर, 4 साल का रहा सफर

Dec 21, 2022
10:07 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा का इनसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर अपने चार साल के सफर के बाद खामोश हो गया। लैंडर के सौर पैनलों पर जमी धूल के कारण लैंडर की पावर बीते कुछ महीनों से लगातार घट रही थी। नासा ने बताया कि रविवार को इनसाइट लैंडर ने पृथ्वी से संचार का कोई जवाब नहीं दिया। नासा ने कहा, "ऐसा माना जा सकता है कि इनसाइट संचालन के अंत में पहुंच गया है, इसका आखिरी संचार गुरुवार को हुआ था।"

जानकारी

2018 में मंगल ग्रह पर उतरा था इनसाइट

नासा का इनसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर भूकंप का पता लगाने वाला पहला अंतरिक्ष लैंडर था। इसे मई 2018 में लॉन्च किया गया था और यह उसी साल नवंबर के अंत में मंगल ग्रह पर उतरा था। इसने अपने फ्रांसीसी निर्मित सीस्मोमीटर के साथ 1,300 से अधिक भूकंपों का पता लगाया, जिसमें उल्कापिंड हमलों के कारण कई शामिल हैं। बता दें, नासा के दो सक्रिय रोवर क्यूरियोसिटी और पर्सीवरेंस अभी भी मंगल ग्रह पर घूम रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

नासा ने ट्वीट कर दी जानकारी