Page Loader
स्पेस-X की मदद से एस्ट्रोलैब्स चांद पर भेजेगी सबसे बड़ा रोवर, जानिए इसकी खासियत
FLEX रोवर नासा के परसेवेरेंस रोवर से थोडा बड़ा है (तस्वीर: एस्ट्रोलैब्स)

स्पेस-X की मदद से एस्ट्रोलैब्स चांद पर भेजेगी सबसे बड़ा रोवर, जानिए इसकी खासियत

Apr 03, 2023
10:30 am

क्या है खबर?

अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्पेस-X की मदद से कंपनी एस्ट्रोलैब्स चांद पर अब तक का सबसे बड़ा रोवर भेजेगी। एस्ट्रोलैब ने घोषणा की है कि उसने अपने फ्लेक्सिबल लॉजिस्टिक्स एंड एक्सप्लोरेशन रोवर (FLEX) के लिए स्पेस-X के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत FLEX रोवर 2026 के मध्य तक शुरू होने वाले बिना क्रू वाले स्टारशिप कार्गो मिशन का पेलोड होगा। बता दें, स्पेस-X का स्टारशिप अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान है।

खासियत

एस्ट्रोलैब्स के रोवर की खासियत

एस्ट्रोलैब्स का FLEX रोवर एक SUV के आकार का रोवर है, जो इसे मंगल ग्रह पर भ्रमण कर रहे नासा के परसेवेरेंस रोवर से थोड़ा बड़ा बनाता है। इसमें कार्गो के साथ सहायता के लिए एक रोबोटिक आर्म भी है और यह 15 मील प्रति घंटे तक की यात्रा कर सकता है। FLEX 2 अंतरिक्ष यात्रियों को ले जा सकता है। चंद्रमा पर पहुंचने के बाद यह चंद्र सतह की यात्रा करने वाला सबसे बड़ा रोवर बन जाएगा।