Page Loader
पृथ्वी की तरफ 86,440 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा विशाल एस्ट्रोयड, अलर्ट जारी
एस्ट्रोयड 2023 FA7 का आकार 92 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

पृथ्वी की तरफ 86,440 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा विशाल एस्ट्रोयड, अलर्ट जारी

Apr 04, 2023
02:12 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 FA7 नामक एस्ट्रोयड को लेकर चेतावनी जारी की है, जो आज (4 अप्रैल) हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजरने वाला है। एस्ट्रोयड 2023 FA7 इस समय लगभग 86,440 किलोमीटर प्रति घंटे की तीव्र रफ्तार से यात्रा करते हुए पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और आज 22 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, यह एस्ट्रोयड किसी विमान के समान लगभग 92 फीट चौड़ा है।

अध्ययन

क्यों किया जाता है 11 का अध्ययन?

नासा भूमि और अंतरिक्ष आधारित टेलिस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। टेलिस्कोपों की मदद से प्राप्त डाटा का उपयोग कर वैज्ञानिक एस्ट्रोयड्स के बारे में अध्ययन करते हैं, जिससे ब्रम्हांड के निर्माण के समय की स्थिति के बारे में जाना जा सके। जब कोई एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी के करीब आता है, तब नासा संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है।