NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: नक्सली हमले और झड़प के बीच छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मतदान संपन्न
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव: नक्सली हमले और झड़प के बीच छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मतदान संपन्न
    छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न

    विधानसभा चुनाव: नक्सली हमले और झड़प के बीच छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मतदान संपन्न

    लेखन महिमा
    Nov 17, 2023
    07:49 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश की सभी 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान हो चुका है।

    दोनों राज्यों के नतीजे बाकी 3 राज्यों के साथ 3 दिसंबर को घोषित होंगे।

    आज मतदान के दौरान दोनों ही राज्यों में सुरक्षा बलों को किसी-किसी इलाके में परेशानी का सामना करना पड़ा और हिंसा देखने को मिली।

    प्रतिशत

    दोनों राज्यों में कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

    छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 68.15 प्रतिशत हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक धमतरी में सबसे अधिक 79.89 प्रतिशत मतदान और रायपुर में सबसे कम 58.83 प्रतिशत हुआ।

    मध्य प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.16 प्रतिशत मतदान हुआ। आयोग के अनुसार, आगर-मालवा जिले में 82 प्रतिशत और छिंदवाड़ा में सबसे अधिक 78.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

    हिंसा

    मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा

    मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी में वोट डालने से रोकने पर 2 गुटों के बीच विवाद हो गया, जिसमें कई लोग घायल हुए।

    इसी तरह नर्मदापुरम में भाजपा के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई, जिसका आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    इसके अलावा इंदौर में कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया।

    बहिष्कार

    मध्य प्रदेश के इन इलाकों में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार 

    मुरैना जिले के बड़ापुरा मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदाताओं की मांग है कि उनके गांव में प्राथमिक विद्यालय शुरू किया जाए।

    छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया क्योंकि यहां लोग 70 साल से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।

    इसके अलावा कमलनाथ के गढ़ छिंदवाडा विधानसभा क्षेत्र के शाहपुरा गांव में भी लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।

    नक्सली हमला

    छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में ITBP का जवान शहीद 

    छत्तीसगढ़ की बात करें तो गरियाबंद जिले में मतदान खत्म होने के बाद नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला किया, जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का एक जवान शहीद हो गया।

    इससे पहले धमतरी में नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीम पर हमला किया। गस्त पर निकले सुरक्षाबलों की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक IED विस्फोट किए। इस दौरान 2 जवान बाल-बाल बचे।

    रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच झड़प हुई।

     उम्मीदवार

    मध्य प्रदेश में 2,553 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    यहां पर कुल 5.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 2.8 करोड़ पुरुष, 2.7 करोड़ महिलाएं और 1,373 तीसरे लिंग के मतदाता हैं।

    राज्य के 2,049 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।

    प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 148 सामान्य वर्ग के लिए, 35 अनुसूचित जाति (SC) और 47 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।

    उम्मीदवार

    छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर 958 उम्मीदवार मैदान में

    छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर 958 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इनमें से 827 पुरुष, 130 महिलाएं और एक उम्मीदवार तीसरे लिंग का है। यहां 1.6 करोड़ मतदाता है।

    राज्य में 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 700 पर महिला मतदानकर्मियां तैनात थीं। यहां पर नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान दोपहर 3 बजे तक और बाकी जगहों पर 5 बजे तक संपन्न हुआ।

    परिणाम

    क्या थे पिछले चुनावों के परिणाम? 

    छत्तीसगढ़ में 2018 में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को 15, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 5 और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 2 सीटें मिली थीं।

    मध्य प्रदेश की 230 में से 114 पर कांग्रेस, 109 पर भाजपा और 2 पर BSP ने जीत दर्ज की थी और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। हालांकि, 2020 में ज्योतिरादित्या सिंधिया समेत कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल हुए और सरकार गिर गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    छत्तीसगढ़
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल भोपाल
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, जानें खास बातें शिवराज सिंह चौहान
    मध्य प्रदेश में कई पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
    मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस ट्रक से टकराई, 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल सड़क दुर्घटना

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री बघेल का ऐलान भूपेश बघेल
    भाजपा ने 5 राज्यों के चुनावों की तैयारियां तेज कीं, आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा समाचार
    भाजपा ने तोड़ा अपना नियम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की भाजपा समाचार
    अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर साधा निशाना, विपक्षी एकता पर उठे सवाल  आम आदमी पार्टी समाचार

    विधानसभा चुनाव

    विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, 4 राज्यों में नियुक्त किया चुनाव प्रभारी भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: भाजपा अध्यक्ष नड्डा की नई टीम का ऐलान; कैसे साधे गए चुनावी और जातिगत समीकरण? भाजपा समाचार
    6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 7 सीटों पर 5 सितंबर को होगा मतदान चुनाव आयोग
    राजस्थान: पानी की समस्या बताने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025