NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानें पार्टियों और उम्मीदवारों से संबंधित आंकड़े
    राजनीति

    हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानें पार्टियों और उम्मीदवारों से संबंधित आंकड़े

    हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानें पार्टियों और उम्मीदवारों से संबंधित आंकड़े
    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 21, 2019, 08:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानें पार्टियों और उम्मीदवारों से संबंधित आंकड़े

    हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद ये पहली बार है जब किसी राज्य में चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 52 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सभी सीटों का परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

    हरियाणा में 1,169 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.8 करोड़ मतदाता

    चुनाव के दौरान हरियाणा की 90 सीटों के 16,357 मतदान केंद्रों पर करीब 1.83 करोड़ मतदाता अपने मत से उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें से लगभग 99 लाख पुरुष और लगभग 84 लाख महिला मतदाता हैं। सभी सीटों पर कुल 1,169 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें से 104 महिलाएं हैं। हांसी विधानसभा सीट से सबसे अधिक 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 90 में से 17 सीटें आरक्षित हैं।

    हरियाणा के उम्मीदवारों में 10 प्रतिशत दागी

    चुनावी सुधारों पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 1,138 उम्मीदवारों में से 117 यानि करीब 10 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 70 के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें कांग्रेस के 13, बहुजन समाज पार्टी के 12, जननायक जनता पार्टी के 10, INLD के 80 और भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्मीदवार शामिल हैं।

    महाराष्ट्र में 3,237 उम्मीदवार मैदान में

    अगर महाराष्ट्र की बात करें तो यहां की 288 सीटों के 96,661 मतदान केंद्रों पर करीब 8.9 करोड़ मतदाता अपने मत से हजारों उम्मीदवारों का भविष्य लिखेंगे। कुल मतदाताओं में 4.5 करोड़ पुरुष और 4 करोड़ महिलाएं हैं। सभी सीटों से कुल 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 235 महिलाएं हैं। मराठवाड़ा सीट से सबसे अधिक 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल सीटों में से 53 सीटें आरक्षित हैं।

    महाराष्ट्र में सबसे बड़ी चार पार्टियों के आधे से अधिक उम्मीदवार दागी

    ADR ने महाराष्ट्र में चुनाव लड़ रहे 3,237 उम्मीदवारों में 3,112 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामे का भी विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि इनमें से कुल 916 यानि 29 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 600 पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 63 प्रतिशत, शिवसेना के 61 प्रतिशत, भाजपा के 59 प्रतिशत और कांग्रेस के 57 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    हरियाणा में इन पार्टियों के बीच मुकाबला

    अगर चुनावी लड़ाई की बात करें तो हरियाणा में मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। वहीं दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी के बड़ी ताकत बनकर उभरने की संभावना भी जताई जा रही है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD), बसपा और आम आदमी पार्टी (AAP) भी मैदान में हैं। योगेंद्र यादव की 'स्वराज इंडिया' पार्टी भी नई राजनीति का नारा देकर मैदान में उतरी है।

    हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार

    अभी हरियाणा में भाजपा की सरकार है और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हैं। भाजपा की कोशिश अपनी गद्दी को बचाने की है, वहीं कांग्रेस की कोशिश भाजपा को हरा एक बार फिर से सत्ता हासिल करने की है।

    महाराष्ट्र में भाजपा और कांग्रेस के गठबंधनों के बीच है मुख्य मुकाबला

    वहीं, महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-NCP के गठबंधनों के बीच है। जहां शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं भाजपा 150 सीटों पर मैदान में उतरी है। बाकी सीटें अन्य सहयोगियों को दी गई हैं। वहीं कांग्रेस और NCP 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। अभी महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार है और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं। भाजपा को सत्ता वापसी की पूरी उम्मीद है।

    इन दो लोकसभा सीटों पर हो रहे हैं चुनाव

    बिहार के समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो गया था, इसलिए वहां उप-चुनाव हो रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र के लोकसभा क्षेत्र सतारा में सांसद उदयनराजे भोसले द्वारा NCP से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के कारण उप-चुनाव की आवश्यकता पड़ी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    बजफीड करेगा OpenAI के AI टूल्स का इस्तेमाल, CEO बोले- यही है डिजिटल मीडिया का भविष्य डिजिटल मीडिया
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया ओपन
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है आलिया भट्ट
    इन 5 आयुर्वेदिक उत्पादों का रोजाना करें इस्तेमाल, घर पर बनाना है बेहद आसान आयुर्वेद

    हरियाणा

    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार
    राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक डेरा सच्चा सौदा
    गुरूग्राम: पुलिस वाहन की टक्कर से कार सवार बच्ची की मौत, मौके से फरार हुए पुलिसकर्मी गुरूग्राम

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    महाराष्ट्र

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023