NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / AAP ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली को पूर्ण राज्य सबसे अहम वादा
    अगली खबर
    AAP ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली को पूर्ण राज्य सबसे अहम वादा

    AAP ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली को पूर्ण राज्य सबसे अहम वादा

    लेखन मुकुल तोमर
    संपादन Manoj Panchal
    Apr 25, 2019
    02:58 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।

    पार्टी का मुख्य वादा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना है।

    इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र बचाने के लिए है और उनका मुख्य चुनावी वादा भारतीय जनता पार्टी को हराना है।

    बता दें कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होने हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    शीर्ष AAP नेताओं के साथ केजरीवाल ने जारी किया घोषणापत्र

    Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Deputy Chief Minister Manish Sisodia release Aam Aadmi Party's Delhi manifesto #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/G9sftox4yg

    — ANI (@ANI) April 25, 2019

    AAP घोषणापत्र

    घोषणापत्र का नाम 'लेकर रहेंगे पूर्ण राज्य'

    AAP के घोषणापत्र को 'लेकर रहेंगे पूर्ण राज्य' नाम दिया गया है। जैसा कि नाम से ही साफ है, घोषणापत्र में मुख्य तौर पर पूर्ण राज्य के दर्जे पर ही ध्यान केंद्रित किया गया है।

    इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, "महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्रदूषण और भ्रष्टाचार सहित दिल्ली की ज्यादातर समस्याएं इसलिए हैं क्योंकि केंद्र सरकार हर चीज को नियंत्रित करती है और उसने राज्य सरकार के हाथ बांध रखे हैं।"

    बयान

    स्थानीय छात्रों को आरक्षण का वादा

    केजरीवाल ने ऐलान किया कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनती है तो स्थानीय छात्रों को कॉलेज एडमिशन में 85 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि पूर्ण राज्य का दर्जा मिलते ही दिल्ली पुलिस में खाली पड़ी जगहों को भर दिया जाएगा।

    बयान

    'पूर्ण राज्य का दर्जा पाने के लिए कुछ भी करेंगे'

    कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के घोषणापत्र में चुनाव जीतने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा कैसे दिलाना है, इसका रोडमैप है।

    उन्होंने कहा कि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कुछ भी करेंगे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़ जो भी सरकार बनाने की हालत में होगा और जो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने को तैयार होगा, AAP उसे ही अपना समर्थन देगी।

    केजरीवाल vs मोदी

    भाजपा पर जमकर हमला

    इस दौरान केजरीवाल भाजपा पर बेहद हमलावर नजर आए।

    उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने का चुनाव है और उनका लक्ष्य नरेंद्र मोदी का हराना है।

    उन्होंने कहा, "आज देश की एकता खतरे में है। इसलिए यह किसी एक पार्टी के घोषणापत्र नहीं, बल्कि देश को विभाजनकारी शक्तियों से बचाने का समय है।"

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अल्पसंख्यकों को घुसपैठियां मानती है और उनका लक्ष्य हर किसी को सुरक्षित महसूस कराना है।

    कांग्रेस पर निशाना

    कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा

    केजरीवाल ने कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा और जोरदार हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सातों सीट जीतने की स्थिति में होती तो वह उसे सभी सीटें दे देते, लेकिन वह एक सीट भी नहीं जीत सकती।

    उन्होंने कहा, "मैं बेहद दुख के साथ कह रहा हूं कि अगर मोदी-शाह वापस सत्ता में आते हैं तो इसके लिए केवल राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे।"

    उन्होंने दिल्ली के लोगों से मोदी का वापस सत्ता में न आने देने की अपील की।

    AAP उम्मीदवार

    ये हैं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार

    अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में सबसे पहले अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

    AAP ने नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, उत्तर-पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडे, दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा, पश्चिम दिल्ली से बलराम सिंह जाखड़, पूर्वी दिल्ली से आतिशी और उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह को टिकट दिया है।

    AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    भारतीय जनता पार्टी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    परेश रावल ने छोड़ी 'हेरा फेरी', फैन बोला- सर मैं नस काट लूंगा; वापस लो फैसला परेश रावल
    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025

    दिल्ली

    दिल्ली में 9वीं की परीक्षा में पूछे गए धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाले सवाल शिक्षा
    11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को परिणाम पश्चिम बंगाल
    गठबंधन के मोर्चे पर बड़ी गलतियां कर रही है कांग्रेस, सहयोगियों को बनाने में रही नाकाम पश्चिम बंगाल
    दिल्ली में नहीं बनी बात तो अब हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन करने चले अरविंद केजरीवाल हरियाणा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी अरविंद केजरीवाल
    राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की मांग पर AAP में घमासान, अलका का इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    केजरीवाल की मौजूदगी में बोले AAP विधायक, कांग्रेस के प्रधानमंत्री को भी दे देंगे समर्थन दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी मामला, IAS की तैयारी कर रहा छात्र हिरासत में दिल्ली पुलिस
    जानलेवा साबित हो रही सर्दी, दिल्ली में पिछले 45 दिनों में 341 मौतें दिल्ली
    मोदी विरोध में जुटा विपक्ष, पिछली बार इंदिरा को रोकने साथ आए थे इतने दल कोलकाता
    केजरीवाल और आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ होगी FIR, झाड़ू के साथ लहराया था तिरंगा लोकसभा चुनाव

    भारतीय जनता पार्टी

    अमित शाह ने गांधीनगर से नामांकन दाखिल किया, पहली बार लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी
    'शॉटगन' के भाजपा छोड़ने पर बोलीं सोनाक्षी, कहा- पापा ने निर्णय लेने में कर दी देरी नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भोपाल
    मुसलमान हम पर भरोसा नहीं करते इसलिए हम उन्हें टिकट नहीं देते- भाजपा नेता कर्नाटक सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025