NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPTET 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
    अगली खबर
    UPTET 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
    23 जनवरी को आयोजित होने वाली UPTET परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड

    UPTET 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

    लेखन तौसीफ
    Jan 13, 2022
    09:44 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 पेपर लीक होने के बाद 23 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए दोबारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

    UPTET एडमिट कार्ड 12 जनवरी, 2022 को ही जारी किया जाना था। हालांकि, इसे एक दिन की देरी के बाद अब जारी कर दिया गया है।

    जिन उम्मीदवारों ने UPTET 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    किराया

    परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए छात्रों को नहीं देना होगा किराया

    UPTET पेपर लीक के बाद 23 जनवरी को दोबारा परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए इस बार परीक्षार्थियों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    राज्य सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त यात्रा कराने का ऐलान किया है।

    इस सुविधा के लिए परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे।

    शेड्यूल

    इस बार परीक्षा का शेड्यूल क्या है?

    23 जनवरी, 2022 को यह परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग 27 जनवरी, 2022 को उत्तर कुंजी जारी करेगा। इस उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों को 1 फरवरी, 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा।

    इसके बाद 23 फरवरी, 2022 को बोर्ड द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

    इसी अंतिम कुंजी के आधार पर बोर्ड द्वारा 27 फरवरी, 2022 को परिणामों की घोषणा की जाएगी।

    परीक्षा

    दो पालियों में होगी UPTET परीक्षा

    बता दें कि 23 जनवरी, 2022 को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 से 12:30 के बीच प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित होगी और दोपहर 2:30 से 5:00 बजे दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।

    UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इस साल इसकी दोनों पालियों के पेपर को मिलाकर तकरीबन 21 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे

    परीक्षा पैटर्न

    UPTET परीक्षा पैटर्न कैसा होगा?

    UPTET परीक्षा को दो पेपरों में बांटा गया है- कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर I और कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर II और दोनों पेपरों में चार विषय (बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित) सामान्य हैं।

    हालांकि, पेपर- II में, गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)। प्रत्येक पेपर में 2:30 घंटे के लिए 150 प्रश्न होंगे।

    एडमिट कार्ड

    UPTET एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

    सबसे पहले उम्मीदवार को UPTET 2021 की अधिकारिक वेबसाइट www.updeled.gov.in पर जाना होगा और UPTET पर क्लिक करना होगा।

    इसके बाद 'UPTET admit card link' पर क्लिक करें। अब उम्मीदवार के सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थी द्वारा मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

    उम्मीदवार की स्क्रीन पर उसका 'UPTET Hall Ticket 2021' होगा।

    अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    शिक्षक योग्यता परीक्षा
    UPTET 2021

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव बोले- सपा नेताओं के फोन टैप हो रहे, मुख्यमंत्री सुनते हैं रिकॉर्डिंग योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: NHM में निकलीं लगभग 3,000 पदों पर भर्तियां, यहां से करें आवेदन रोजगार समाचार
    23 जनवरी को होगी UPTET परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल शिक्षक योग्यता परीक्षा
    भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिल रहा प्रोत्साहन, अब तक बिक चुकी हैं 8.77 लाख यूनिट्स लोकसभा

    शिक्षक योग्यता परीक्षा

    UPTET Result 2018: आज दोपहर 2 बजे के बाद जारी होगा परिणाम, ऐसे करें चेक उत्तर प्रदेश
    UPTET Result 2018: जारी हुआ उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा का रिजल्ट, यहां से देखें उत्तर प्रदेश
    CTET 2019 के लिए जारी हुई परीक्षा तिथि, जानें कब होगी परीक्षा शिक्षा
    CTET 2019: आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण शिक्षा

    UPTET 2021

    UPTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म, यहां से करें डाउनलोड उत्तर प्रदेश
    UPTET: 26 दिसंबर को दोबारा हो सकती है परीक्षा; पेपर लीक में सचिव संजय उपाध्याय गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    UPTET: पेपर छापने वाली कंपनी ने किया पेपर लीक, नोएडा के होटल में हुई थी डील उत्तर प्रदेश
    UPTET पेपर लीक के बाद CTET उम्मीदवारों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी, सख्त हो सकते हैं नियम शिक्षक योग्यता परीक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025