NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पाकिस्तान की GDP के बराबर है भारत का आर्थिक पैकेज, 149 देशों की GDP से अधिक
    अगली खबर
    पाकिस्तान की GDP के बराबर है भारत का आर्थिक पैकेज, 149 देशों की GDP से अधिक

    पाकिस्तान की GDP के बराबर है भारत का आर्थिक पैकेज, 149 देशों की GDP से अधिक

    लेखन मुकुल तोमर
    May 13, 2020
    03:58 pm

    क्या है खबर?

    मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि ये आर्थिक पैकेज पाकिस्तान की GDP के करीब-करीब बराबर है।

    विश्व बैंक के अनुसार, कोरोना वायरस के संकट में पाकिस्तान की GDP गिरकर 284 अरब डॉलर (लगभग 21.38 लाख करोड़ रुपये) हो गई है।

    भारत की बात करें तो आर्थिक पैकेज उसकी GDP के 10 प्रतिशत के बराबर है।

    पैकेज

    भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर है आर्थिक पैकेज का जोर

    कोरोना वायरस और लॉकडाउन के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े बुरे असर से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था।

    इसके जरिए न केवल जरूरतमंद वर्गों की मदद की जाएगी, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। यही कारण है कि इसे 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' नाम दिया गया है।

    पैकेज में लघु, कुटीर और मझोले उद्योगों, किसानों, श्रमिकों और मध्यम वर्ग पर जोर दिया गया है।

    तुलना

    149 देशों की GDP से अधिक भारत का आर्थिक पैकेज

    अगर इस भारी-भरकम पैकेज की तुलना करें तो ये न केवल पाकिस्तान की GDP के लगभग बराबर है, बल्कि 149 देशों की GDP से अधिक है। इनमें वियतनाम, पुर्तगाल, ग्रीस, न्यूजीलैंड और रोमानिया आदि देश शामिल हैं।

    यही नहीं ये आर्थिक पैकेज भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति का लगभग दोगुना (1.8 गुना) है। ये देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति का पांच गुना है।

    कंपनियों से तुलना

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल कीमत का दोगुना है आर्थिक पैकेज

    अगर कंपनियों से तुलना करें तो भारत का आर्थिक पैकेज भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल कीमत के दोगुने से अधिक है। वहीं जेपीमॉर्गन और मास्टरकार्ड जैसे वैश्विक कंपनियों का बाजार मूल्य इसके बराबर है।

    अन्य वैश्विक कंपनियों से तुलना करें तो ये इंटेल, कोकाकोला और वेरीजोन जैसी कंपनियों के बाजार मूल्य से अधिक है।

    इसके अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों के स्टॉक्स के 17 प्रतिशत के बराबर है।

    अन्य देशों से तुलना

    अन्य देशों की तुलना में कहां ठहरता है भारत का आर्थिक पैकेज?

    अगर कोरोना वायरस के संकट के समय अन्य देशों द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज से तुलना करें तो GDP के प्रतिशत के लिहाज से भारत का पैकेज बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में पांचवें स्थान पर है।

    इस सूची में जापान सबसे ऊपर है जिसने अपनी GDP के 21 प्रतिशत के बराबर आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। वहीं अमेरिका का आर्थिक पैकेज उसकी GDP के 13 प्रतिशत के बराबर है।

    ऑस्ट्रेलिय में ये आंकड़ा 10.8 प्रतिशत और जर्मनी में 10.7 प्रतिशत है।

    राजनीतिक प्रतिक्रिया

    भाजपा ने बताया भारत का सबसे बड़ा पैकेज

    इन्हीं आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के इस आर्थिक पैकेज को भारत का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज बताया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सक्रिय दृष्टिकोण एक आत्मनिर्भर भारत बनाएगा।

    वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' नामक इस आर्थिक पैकेज को मोदी सरकार की पुरानी महत्वाकांक्षी योजना 'मेक इन इंडिया' का ही दूसरा रूप बताया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    शशि थरूर
    नरेंद्र मोदी
    जर्मनी

    ताज़ा खबरें

    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर

    पाकिस्तान समाचार

    बालाकोट एयरस्ट्राइक: कैसे बनी थी पुलवामा हमले का बदला लेने की योजना? भारत की खबरें
    कश्मीर पर पाकिस्तान की भाषा बोला तुर्की, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल न दें भारत की खबरें
    कश्मीर विवाद: पाकिस्तान की जमीन से UN प्रमुख ने दिया मध्यस्थता का प्रस्ताव, भारत ने ठुकराया भारत की खबरें
    गुजरात: मिसाइल लॉन्चिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान पाकिस्तान ले जा रहे जहाज को रोका गया चीन समाचार

    शशि थरूर

    सऊदी अरब में भारतीय इंजीनियर को 10 साल की कैद, पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी का आरोप ट्विटर
    सुनंदा पुष्कर केस: बढ़ सकती हैं शशि थरुर की मुश्किलें, 21 फरवरी से होगी सुनवाई सुनंदा पुष्कर
    पूजा करते समय मंदिर में गिरे शशि थरूर, माथे पर आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती केरल
    कांग्रेस की चाल हो सकती है भाजपा की जीत वाला इमरान खान का बयान- निर्मला सीतारमण पाकिस्तान समाचार

    नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस: पहले से कुछ इस तरह अलग हो सकता है लॉकडाउन का दूसरा चरण भारत की खबरें
    कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, लॉकडाउन पर अहम ऐलान संभव लॉकडाउन
    कोरोना वायरस: 25 जिलों में पिछले 14 दिन में कोई नया मामला नहीं, जानिए बड़ी बातें भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    भारत को 15.5 करोड़ डॉलर की मिसाइलें और टॉरपीडो बेचेगा अमेरिका, ट्रंप प्रशासन ने दी इजाजत भारत की खबरें

    जर्मनी

    सेक्स और टैटू पर भी टैक्स, जानें दुनिया के अजीबो-गरीब टैक्सों के बारे में दिल्ली
    जर्मनीः एंजेला मार्केल समेत कई बड़े नेताओं की निजी जानकारियां ऑनलाइन लीक एंजेला मार्केल
    इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत भारत की खबरें
    व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तोहफ़े में दिए 55 हज़ार ड्रेस, बनाया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025