NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: 164 करोड़पतियों ने भरा नामांकन; ये है सबसे युवा उम्मीदवार
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: 164 करोड़पतियों ने भरा नामांकन; ये है सबसे युवा उम्मीदवार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: 164 करोड़पतियों ने भरा नामांकन; ये है सबसे युवा उम्मीदवार

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 25, 2020
    07:51 pm

    क्या है खबर?

    कहते हैं दौलत और सत्ता का संयोग जिस इंसान के पास होता है वह दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर होता है। इसी संयोग को हासिल करने की होड़ दिल्ली विधानसभा चुनाव में देखने को मिल रही है।

    सत्ता के साथ अपनी ताकत को और मजबूत बनाने के लिए तीनों मुख्य पार्टियों (AAP, कांग्रेस और भाजपा) और उनके सहयोगियों के 164 करोड़पति उम्मीदवार इस बाद चुनाव मैदान में उतरे हैं।

    साल 2015 के चुनाव में करोड़पतियों की संख्या 143 थी।

    करोड़पति

    AAP प्रत्याशी सबसे धनी उम्मीदवार

    रिकॉर्ड के अनुसार अब तक कुल 13 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति के खुलासे में 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति होने दावा किया है। इसमें सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार आम आदमी पार्टी (AAP) से है, जबकि कांग्रेस के चार व भाजपा के तीन उम्मीदवार हैं।

    सबसे धनी उम्मीदवार मुंडका से AAP प्रत्याशी धर्मपाल लाकड़ा हैं जिनकी कुल संपत्ति 292.1 करोड़ रुपये है। दूसरे नंबर पर आरके पुरम सीट से AAP प्रत्यशी व मौजूदा विधायक प्रमिला टोकस (80 करोड़) हैं।

    टॉप-10

    ये प्रत्याशी भी कम नहीं

    तीसरे नंबर के सबसे धनी उम्मीदवार बदरपुर सीट से AAP के रामसिंह (80 करोड़), चौथे पर पटेल नगर से AAP के राजकुमार आनंद (76 करोड़), पांचवे पर कांग्रेस प्रत्याशी पिय्रंका सिंह (70.3 करोड़) हैं।

    छठे से आठवें तक भाजपा के छतरपुर से ब्रह्मसिंह तंवर (66.3 करोड़), कृष्णा नगर से अनिल गोयल (64.1 करोड़) और बिजवासन से सतप्रकाश राणा (57.4 करोड़), वहीं 9वें और दसवें पर AAP की धनवंती चंदेला (56.9 करोड़) और नरेश बालियान (56.3 करोड़) हैं।

    जानकारी

    धनवंती चंदेला के पास है दो किलो सोना

    राजौरी गार्डन से AAP की उम्मीदवार धनवंती चंदेला और उनके परिवार के पास 2.3 किलो सोना भी है। जिसकी बाजार कीमत 2.3 करोड़ रुपये है और उनके पास दो लाख रुपये मूल्य की दो किलो चांदी भी है।

    गरीब नेता

    ये हैं सबसे गरीब उम्मीदवार

    चुनाव में करोड़पति ही नहीं बल्कि गरीब उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। शीर्ष दस सबसे गरीबों में AAP के सात, कांग्रेस के दो और भाजपा का एक उम्मीदवार है।

    सबसे गरीब उम्मीदवार राजेन्द्र नगर से कांग्रेस के रॉकी तुसाद (55,574 रुपये), कोंडली से भाजपा के राजकुमार ढिल्लन (55,900 रुपये), मंगोलपुरी से AAP की राखी बिदलान (76,421 रुपये), तुगलकाबाद से कांग्रेस के शुभम शर्मा एक लाख रुपये हैं।

    शेष छह उम्मीदवारों की संपत्ति 14.2 लाख से कम है।

    औसत आयु

    औसत आयु में जवान हुई कांग्रेस

    औसत आयु के मामले में 2015 के चुनावों की तुलना में इस वर्ष भाजपा और AAP का बुढ़ापा बढ़ा है, जबकि कांग्रेस जवान हुई है।

    2015 में AAP के उम्मीदवारों की औसत आयु 43.1 साल थी, जो इस बार बढ़कर 47.3 वर्ष हो गई है।

    इसी प्रकार भाजपा की औसत आयु भी 51.7 से बढ़कर 52.8 साल हो गई है, लेकिन कांग्रेस के लिए यह आंकड़ा 53.3 वर्ष से घटकर 51.2 साल हो गया है।

    युवा और उम्रदराज

    कांग्रेस ने उतारा सबसे युवा और उम्रदराज उम्मीदवार

    विधानसभा चुनाव में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज उम्मीदवार कांग्रेस ने उतारा है।

    चुनाव मैदान में सबसे युवा उम्मीदवार राजेन्द्र नगर से रॉकी तुसीद (25 साल) और सबसे उम्रदराज शाहदरा सीट से नरेन्द्रनाथ (75 साल) है।

    कांग्रेस और भाजपा ने 51-60 उम्र के सबसे ज्यादा 25-25 उम्मीदवार उतारे हैं। इसी तरह AAP के 21 उम्मीदवार हैं।

    भाजपा की ओर से सबसे वरिष्ठ उम्मीदवार एससी वत्स (74) और AAP के राम निवास गोयल (72) हैं।

    मतदान

    8 फरवरी को होने हैं मतदान

    दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी। चुनावों को लेकर AAP, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में जान झोंक रखी है।

    गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2015 में AAP ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा महज तीन सीट अपने नाम कर सकी थी। इसके अलावा कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    दिल्ली

    CAA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केरल सरकार, केंद्र को चुनौती देने वाला बना पहला राज्य केरल
    जम्मू-कश्मीर: DSP देविंदर सिंह ने कबूल की आतंकियों से 12 लाख रुपये लेने की बात गृह मंत्रालय
    JNU हिंसा: हाई कोर्ट ने दिया व्हाट्सऐप ग्रुप के सदस्यों का फोन जब्त करने का आदेश दिल्ली पुलिस
    निर्भया गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की दोषियों की क्यूरेटिव पिटिशन, अब आगे क्या? तिहाड़ जेल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े उम्मीदवार मैदान में मध्य प्रदेश
    लोकसभा चुनाव खत्म होते ही गायब हुआ नमो टीवी, करता था प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार नरेंद्र मोदी
    AAP नेता ने पोस्ट किया EVM बदलने का दावा करने वाला झूठा वीडियो, यहां जानिये सच्चाई लोकसभा चुनाव
    केजरीवाल से टकराव के बाद AAP विधायक अलका लांबा का ऐलान, 2020 में छोड़ देंगी पार्टी ट्विटर

    कांग्रेस समाचार

    जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस नेताओं पर फिर लगी पाबंदियां, बाहर आने-जाने पर रोक जम्मू-कश्मीर
    कश्मीर: 150 दिन बाद SMS और सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवा शुरू जम्मू-कश्मीर
    इस साल दिल्ली और बिहार में होंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या है इनका राजनीतिक महत्व झारखंड
    महाराष्ट्र: मंत्रालयों को लेकर एकमत नहीं तीनों पार्टियां, कांग्रेस ने मांगे और मंत्रालय महाराष्ट्र

    भाजपा समाचार

    भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा- केवल अनपढ़ पंचरवाले कर रहे हैं नागरिकता कानून का विरोध झारखंड
    राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होने के बावजूद राज्यों में कमजोर क्यों हो रही है भाजपा? झारखंड
    झारखंड: भाजपा के हाथ से गया एक और राज्य, कांग्रेस के गठबंधन की बनेगी सरकार छत्तीसगढ़
    झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा कैसे करेगा राज्यसभा में भाजपा की सीटों को प्रभावित? झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025