NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर लगा बैन, 48 घंटे नहीं कर सकेंगे प्रचार
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर लगा बैन, 48 घंटे नहीं कर सकेंगे प्रचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर लगा बैन, 48 घंटे नहीं कर सकेंगे प्रचार

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 25, 2020
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा की चुनाव तैयारियों को शनिवार को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब चुनाव आयोग ने उनके विवादित ट्वीट पर एक्शन लेते हुए उनके प्रचार अभियान पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया।

    मिश्रा अब अगले 48 घंटों तक चुनाव प्रचार से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध शनिवार शाम 5 बजे से उन पर लागू होगा।

    मामला

    मतदान को बताया था भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

    मिश्रा ने गत गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए विरोधियों को उकसा दिया था।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान की बीच मुकाबला होगा।

    इस ट्वीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आपत्ति जताते हुए आयोग से इसकी शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। मिश्रा ने शुक्रवार को जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन आयोग उससे संतुष्ट नहीं हुआ।

    जानकारी

    मिश्रा ने दिया था यह जवाब

    आयोग के नोटिस के जवाब में मिश्रा ने लिखा था कि दिल्ली में CAA के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में पाकिस्तान की निकटता होने की संभावना थी और वह केवल AAP के मनीष सिसोदिया को जवाब दे रहे थे।

    विवादित बयान

    शाहीन बाग को बताया था 'मिनी पाकिस्तान'

    मिश्रा ने 8 फरवरी को होने वाले मतदान को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की संज्ञा देने के अलावा नागरिकता संशोधित कानून (CAA) के खिलाफ दिए जा रहे धरने के कारण शाहीन बाग को भी 'मिनी पाकिस्तान' करार दिया था।

    इसके अलावा उन्होंने लिखा था कि दिल्ली में छोटे-छोटे शाहीन बाग बन गए हैं और शाहीन बाग में पाकिस्तान की एंट्री हो चुकी है।

    इसके बाद आयोग ने उन्हें नोटिस भेजते हुए ट्वीट हटाने के निर्देश दिए थे।

    मामला दर्ज

    आयोग के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

    मिश्रा के ट्वीट पर AAP की ओर से आपत्ति जताने के बाद आयोग ने सबसे पहले नोटिस जारी कर उन्हें ट्वीट हटाने को कहा था। इसके अलावा पुलिस को मामला दर्ज करने के भी आदेश दिए थे।

    इस पर शुक्रवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 123 (चुनाव के दौरान वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद मिश्रा ने AAP पर तंज कसा था।

    जानकारी

    "जमीन पर चुनाव हार रही AAP और कांग्रेस"

    चुनाव आयोग के निर्देश पर मामला दर्ज होने के बाद मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा था कि AAP और कांग्रेस जमीन पर चुनाव हा रही हैं। इसलिए पुलिस स्टेशन और कोर्ट में कागज पर लड़ना चाहती हैं।

    पृष्ठभूमि

    AAP सरकार में मंत्री रह चुके हैं कपिल मिश्रा

    कपिल मिश्रा मूलत: AAP से संबंधित हैं। उन्होंने पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में करावल नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर 44,000 से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की थी।

    इसके बाद वह केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रहे थे। बाद में उनका मुख्यमंत्री केजरीवाल से विवाद हो गया और उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया।

    इसके बाद वह खुलेआम AAP के खिलाफ बयानबाजी करने लग गए और 17 अगस्त, 2019 को भाजपा का दामन थाम लिया।

    मतदान

    8 फरवरी को होगा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

    दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

    चुनावों को लेकर AAP, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में जान झोंक रखी है।

    गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2015 में AAP ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा महज तीन सीट अपने नाम कर सकी थी। इसके अलावा कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कांग्रेस समाचार
    कपिल मिश्रा

    ताज़ा खबरें

    शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान वापस लिया शशि थरूर
    ICC ने क्रिकेट के नियमों में किए कई बड़े बदलाव, जानिए कब से होंगे लागू इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार

    दिल्ली

    जामिया की वाइस चांसलर बोलीं- बिना इजाजत कैंपस में आई पुलिस, FIR करवाएंगे दिल्ली पुलिस
    क्षमता से ज्यादा भरी हैं देश की जेलें, जानिये क्या कहते हैं आंकड़े भारत की खबरें
    CAA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केरल सरकार, केंद्र को चुनौती देने वाला बना पहला राज्य केरल
    जम्मू-कश्मीर: DSP देविंदर सिंह ने कबूल की आतंकियों से 12 लाख रुपये लेने की बात गृह मंत्रालय

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP लोकसभा उम्मीदवार के बेटे का आरोप, टिकट के लिए केजरीवाल को दिए 6 करोड़ रुपये दिल्ली
    लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े उम्मीदवार मैदान में मध्य प्रदेश
    लोकसभा चुनाव खत्म होते ही गायब हुआ नमो टीवी, करता था प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार नरेंद्र मोदी
    AAP नेता ने पोस्ट किया EVM बदलने का दावा करने वाला झूठा वीडियो, यहां जानिये सच्चाई लोकसभा चुनाव

    कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश: प्रदर्शन को दौरान मारे गए युवक के परिजनों ने कराई पुलिकर्मियों के खिलाफ FIR उत्तर प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस नेताओं पर फिर लगी पाबंदियां, बाहर आने-जाने पर रोक जम्मू-कश्मीर
    कश्मीर: 150 दिन बाद SMS और सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवा शुरू जम्मू-कश्मीर
    इस साल दिल्ली और बिहार में होंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या है इनका राजनीतिक महत्व झारखंड

    कपिल मिश्रा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: 'छोटे-छोटे पाकिस्तान' वाले ट्वीट पर भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग का नोटिस दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025