NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मी के मौसम में रूह अफजा से बनाएं 5 लजीज रेसिपी, मिलेगी ताजगी
    अगली खबर
    गर्मी के मौसम में रूह अफजा से बनाएं 5 लजीज रेसिपी, मिलेगी ताजगी

    गर्मी के मौसम में रूह अफजा से बनाएं 5 लजीज रेसिपी, मिलेगी ताजगी

    लेखन सयाली
    Mar 16, 2024
    02:08 pm

    क्या है खबर?

    गर्मी के मौसम के आते ही ठंडी चीजों को खान-पान में जोड़ने का दिल करता है। लोग ताजगी से भरे और स्वादिष्ट व्यंजन तलाशते हैं। धूप में ठंडा रूह अफजा मिल जाए तो मन तृप्त हो जाता है।

    यह गुलाब से बना सिरप होता है। और इससे आप अपने मेहमानों के लिए शरबत समेत कई व्यंजन बना सकते हैं।

    घर पर आए मेहमानों के लिए आप रूह अफजा की 5 आसान रेसिपी बना सकते हैं।

    #1

    रूह अफजा मिल्क शेक 

    बच्चो से लेकर बड़ों तक सभी को रूह अफजा मिल्क शेक जरूर पसंद आने वाला है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले करीब 2 गिलास ठंडा दूध लीजिए और इसे एक मिक्सर में डालिए।

    अब इसमें 2 बड़े चम्मच रूह अफजा डाल दें। इसमें स्वादानुसार चीनी या शहद डालें और बर्फ डालकर मिक्सर में सभी सामग्रियों को मिला दें।

    इसे परोसते समय आप इस पर सब्जा के बीज भी डाल सकते हैं।

    #2

    रूह अफजा आइस पॉप्स 

    अगर आप गर्मी से बचना चाहते हैं तो रूह अफजा सिरप से आइस पॉप्स बनाएं। इसके लिए सब्जा के बीजों को पानी में भिगोकर रख लें।

    30 मिनट इन्हें रखने के बाद पानी में 2 चम्मच रूह अफजा सिरप मिलाएं। इस मिश्रण में चीनी डालें और तब तक चलाते रहें, जब तक चीनी घुल न जाए।

    अब आइसक्रीम के सांचे में इस तैयार किया मिश्रण डाल कर जमाएं। आप ये स्वादिष्ट आइसक्रीम की रेसिपी बना सकते हैं।

    #3

    रूह अफजा फिरनी 

    अगर आपके घर पर कुछ मीठा पकवान बनाने की फरमाइश की जा रही है तो आप रूह अफजा फिरनी या खीर बनाएं।

    इसके लिए सबसे पहले चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगोएं। अब एक बर्तन में दूध डालकर चावल को मिला लें और आधा होने तक पकने दें। इस मिश्रण में बारीक कटे हुए सूखे मेवे मिलाएं और लगातार चलाते रहें।

    जब फिरनी गाढ़ी हो जाए तब उसमें रूह अफजा सिरप मिला दें।

    #4

    रूह अफजा कस्टर्ड कूकीज 

    कूकीज हर किसी को पसंद होती हैं। इनमें अगर गुलाब का स्वाद जुड़ जाए तो मजा दोगुना हो जाता है।

    बिस्कुट बनाने के लिए एक बर्तन में मैदा, कस्टर्ड पाउडर, मक्खन, वनीला एसेंस और पिसी चीनी मिलाएं। इसका आटा तैयार कर के फ्रिज में रखें।

    तब तक एक बर्तन में मक्खन, रूह अफजा सिरप, चीनी, कस्टर्ड पाउडर और दूध मिला लें। आटे को बेलकर गोल काट लें और कूकीज को बेक कर लें। इन पर कस्टर्ड फिलिंग लगाएं और परोसें।

    #5

    रूह अफजा नींबू पानी 

    अगर आप बिना मेहनत किए एक झटपट ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो रूह अफजा नींबू पानी अच्छा रहेगा। इसे बनाने के लिए एक लंबे गिलास में पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालें।

    अब इसमें रूह अफजा सिरप, चीनी और ठंडा पानी मिलाएं। इसे चीनी के घुल जाने तक चलाते रहें। अंत में इसमें बर्फ डालकर इसे परोसें।

    अगर आप रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीते हैं तो आपको कई लाभ मिलेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    खान-पान

    होली है रंगों का त्योहार, इस दिन बनाकर पीयें अलग-अलग रंगों के पेय पदार्थ  होली
    शाम के वक्त भूख लगने पर बनाएं ये स्वादिष्ट नाश्ते, घर वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां  रेसिपी
    रात को कुछ मीठा खाने का मन करे तो बनाकर खाएं ये 5 स्वस्थ व्यंजन डाइट
    होली पर मेहमानों को खिलाएं संतरे की बर्फी, जानिए नागपुर की मशहूर रेसिपी  रेसिपी

    रेसिपी

    बच्चों के लिए फायदेमंद है दलिया का सेवन, जानिए इसकी 5 रेसिपी बच्चों की देखभाल
    घर पर स्वादिष्ट रसमलाई बनाना है आसान, जानिए इसकी रेसिपी खान-पान
    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं अलसी, इन 5 व्यंजनों के जरिए डाइट में करें शामिल खान-पान
    बसंत पंचमी: त्योहार पर बनाकर खाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, जानिए रेसिपी त्यौहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025