NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हफ्ते में 2 बार होंठों पर लगाएं ये लिप मास्क, रहेगें स्वस्थ और खूबसूरत
    अगली खबर
    हफ्ते में 2 बार होंठों पर लगाएं ये लिप मास्क, रहेगें स्वस्थ और खूबसूरत

    हफ्ते में 2 बार होंठों पर लगाएं ये लिप मास्क, रहेगें स्वस्थ और खूबसूरत

    लेखन अंजली
    Jun 21, 2024
    07:59 pm

    क्या है खबर?

    होंठों के रूखेपन के कारण लिपस्टिक भी ढंग से नहीं लग पाती और फटे होंठों की स्थिति तो काफी कष्टदायक होती है। ऐसे में होंठों की देखभाल पर अतिरिक्त ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

    इसके लिए सप्ताह में 2-3 बार होंठों पर स्क्रब के साथ लिप मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

    आइए आपको घर पर ही लिप मास्क बनाने के कुछ तरीके बताते हैं, जो आपके होंठों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

    #1

    स्ट्रॉबेरी, शहद और जैतून के तेल का लिप मास्क 

    होंठों खूबसूरत गुलाबी बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी, शहद और जैतून के तेल का लिप मास्क बनाकर इस्तेमाल करें।

    लाभ के लिए 1 स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें, फिर इसमें 1 चम्मच शहद और जैतून का तेल मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को होंठों पर 10 मिनट के लिए लगाकर धो लें।

    स्ट्रॉबेरी में विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो आपके होंठों की मरम्मत करने के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाते हैं।

    #2

    गुलाब और दूध का लिप मास्क

    इसके लिए गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को थोड़े-से दूध के साथ एक मिक्सी में पीस लें।

    अब इस मिश्रण को थोड़ी देर तक होंठों पर रगड़ें और फिर होंठों को गुनगुने पानी से धोकर लिप बाम लगा लें।

    इस लिप मास्क से होंठों को प्राकृतिक निखार मिलेगा और यह किसी भी तरह के संक्रमण से आपके होंठों को बचाए रखने में भी मददगार है।

    यहां जानिए होंठ को मोटा बनाने के घरेलू नुस्खे।

    #3

    शहद, नींबू और कच्ची चीनी का लिप मास्क

    शहद, नींबू और कच्ची चीनी का लिप मास्क होंठों से रूखी त्वचा को हटाता है और उन्हें नमी प्रदान कर सकता है।

    लाभ के लिए 2 चम्मच शहद, 1 चम्मच कच्ची चीनी और नींबू के रस को मिलाकर इस मिश्रण को अपने होंठों पर 3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें।

    इसके बाद इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।

    इस लिप मास्क के इस्तेमाल से आपके होंठ अधिक सुंदर और आकर्षित होते हैं।

    #4

    नारियल तेल और कच्ची चीनी का लिप मास्क

    नारियल तेल और कच्ची चीनी के लिप मास्क से डेड स्किन सेल्स को दूर करने और होंठों की नमी बरकरार रहती है।

    लाभ के लिए 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच कच्ची चीनी मिलाएं, फिर इस मिश्रण को अपने होंठों पर धीरे-धीरे से मलें।

    इस लिप मास्क के इस्तेमाल से होंठ मुलायम और हाइड्रेटेड हो सकेंगे, साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है।

    यहां जानिए होंठों के लिए लाभदायक स्क्रब।

    #5

    एलोवेरा और ब्राउन शुगर का लिप मास्क

    यह लिप मास्क होंठों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच ब्राउन शुगर को एकसाथ मिलाएं, फिर इसे होंठों पर लगाकर धीरे-धीरे स्क्रब और मालिश करें। इसको कुल 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।

    यह लिप मास्क होंठों की रूखी त्वचा को स्क्रब करता है और उन्हें हाइड्रेट बनाए रख सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंठों की देखभाल
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा
    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब
    शहीद कर्नल संतोष बाबू बनने को तैयार सलमान खान, जानिए उनके बारे में सलमान खान

    होंठों की देखभाल

    आपकी ये गलतियां होंठों को कर सकती हैं काला, बरतें सावधानी लाइफस्टाइल
    होंठों की खूबसूरती को निखारने के लिए करें इन स्क्रब का इस्तेमाल, जल्द दिखेगा असर लाइफस्टाइल
    लिपस्टिक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा सही शेड लाइफस्टाइल
    हर महिला की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये लिप प्रोडक्ट्स लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    पेट के किनारे जमी अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    नाक से जिद्दी ब्लैकहेड्स को निकालने के लिए आजमाएं ये 5 प्रभावी घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  खान-पान
    दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025