NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / रहने योग्य शीर्ष 100 शहरों में एक भी भारतीय नहीं, दिल्ली-मुंबई को मिला यह स्थान
    देश

    रहने योग्य शीर्ष 100 शहरों में एक भी भारतीय नहीं, दिल्ली-मुंबई को मिला यह स्थान

    रहने योग्य शीर्ष 100 शहरों में एक भी भारतीय नहीं, दिल्ली-मुंबई को मिला यह स्थान
    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 23, 2022, 05:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रहने योग्य शीर्ष 100 शहरों में एक भी भारतीय नहीं, दिल्ली-मुंबई को मिला यह स्थान
    रहने के मामले में ये हैं दुनिया के सबसे अच्छे और सबसे बुरे शहर

    'द इकोनॉमिस्ट' ने रहने के हिसाब दुनिया के सबसे अच्छे और खराब शहरों की सूची जाहिर की है। 'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022' नामक इस सूची में शीर्ष 10 शहरों में से छह अकेले यूरोप के हैं। 172 शहरों के सर्वे के बाद ये सूची तैयार की गई है। सर्वे के दौरान स्थिरता, स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्कृति और पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कुल 30 कारकों के आधार पर शहरों को नंबर दिए गए।

    किस नंबर पर रहे भारत के शहर?

    सूची में भारतीयों शहरों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और उसका एक भी शहर शीर्ष 100 शहरों में शामिल नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली 140वीं रैंकिंग के साथ भारतीय शहरों में सबसे ऊपर है, वहीं 141वीं रैंकिंग के साथ मुंबई ठीक उसके पीछे है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई 142वें, गुजरात का अहमदाबाद शहर 143वें और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू 146वें स्थान पर रही। भारत के अन्य किसी शहर को सर्वे में शामिल नहीं किया गया।

    दो साल बाद फिर दुनिया का सबसे अधिक रहने योग्य शहर बना विएना

    द इकोनॉमिस्ट की इस रैंकिंग में ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना को पहला स्थान मिला है और रहने के हिसाब से वो दुनिया का सबसे अच्छा शहर है। विएना ने दो साल बाद शीर्ष पर वापसी की है और वह 2018 और 2019 में भी इस सूची में शीर्ष पर रहा था। विएना ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर का स्थान लिया जो पिछले साल सबसे अधिक रहने योग्य शहर था। ऑकलैंड इस बार 34वें स्थान पर पहुंच गया है।

    शीर्ष 10 में ये शहर शामिल

    रहने के हिसाब से अन्य अच्छे शहरों की बात करें तो शीर्ष 10 में विएना के बाद डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन का नंबर है। इसके बाद स्विट्जरलैंड के ज्यूरिक, कनाडा के कैलगरी और वैंकूवर, स्विट्जरलैंड के जेनेवा, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट, कनाडा के टोरंटो, नीदरलैंड के एम्स्टर्डम, जापान के ओसाका और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का नंबर है। ओसाका और मेलबर्न दोनों सूची में संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर हैं।

    सीरिया की राजधानी दमिश्क रहने के लिए सबसे खराब, ढाका और तेहरान भी शामिल

    रहने के मामले में सबसे बुरे शहरों की बात करें तो सीरिया की राजधानी दमिश्क इस मामले में सबसे पीछे है। सीरिया पिछले लगभग एक दशक से गृह युद्ध से जूझ रहा है। ईरान की राजधानी तेहरान और बांग्लादेश की राजधानी भी 10 सबसे खराब शहरों में शामिल हैं। सूचकांक में कहा गया है कि 10 सबसे बुरे शहर लगभग पहले वाले ही हैं और किसी नए शहर का नाम इसमें नहीं जुड़ा है।

    अन्य प्रसिद्ध शहरों की क्या स्थिति?

    अन्य शहरों की बात करें तो फ्रांस की राजधानी पेरिस को रहने के लिए 19वां सबसे अच्छा शहर बताया गया है। उसने पिछले साल के मुकाबले 23 स्थानों की छलांग लगाई है। बेल्जियम की राजधानी 24वां सबसे अच्छा शहर है, वही यूनाइटेड किंगडम (UK) की राजधानी लंदन 33वें स्थान पर है। स्पेन के बार्सिलोना और मैड्रिड क्रमशः 35वें और 43वें स्थान पर हैं। इटली का मिलान 49वें, अमेरिका का न्यूयॉर्क 51वें और चीन की राजधानी बीजिंग 71वें स्थान पर हैं।

    यूक्रेन और लेबनान का राजधानियों को नहीं किया गया रैंकिंग में शामिल

    रूस के हमले के कारण यूक्रेन की राजधानी कीव को इस बार रैंकिंग में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा लेबनान की राजधानी बेरूत को भी 2020 में बंदरगाह पर हुए भीषण धमाके के कारण सूची में शामिल नहीं किया गया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कनाडा
    सीरिया
    ऑस्ट्रिया

    ताज़ा खबरें

    धोखाधड़ी मामलाः ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर अपने पति के साथ जेल से छूटीं चंदा कोचर
    भारत बनाम श्रीलंका: दिलशान मधुशंका ने किया वनडे डेब्यू, जानें कैसे हैं उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    इन 2 भारतीयों ने लगभग 3 दिन में पूरी की 7 महाद्वीपों की यात्रा, बनाया रिकॉर्ड यात्रा
    पहला वनडे: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    कनाडा

    कनाडा में अगले दो साल तक घर नहीं खरीद सकेंगे भारतीय, ट्रूडो सरकार ने लगाया प्रतिबंध जस्टिन ट्रूडो
    भारतीय मूल की टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का 21 साल की उम्र में निधन सेलिब्रिटी की मौत
    ब्रिटेन: 20 वर्षीय युवक ने 24 घंटे में हल किए 6,931 रुबिक क्यूब, बनाया गिनीज रिकॉर्ड लंदन
    अमेरिकी शख्स ने 33.15 सेकंड में खाई सबसे तीखी 10 कैरोलिना रीपर मिर्च, बनाया नया रिकॉर्ड अमेरिका

    सीरिया

    आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रमुख मारा गया, अबू अल-हुसैन बना नया सरगना इस्लामिक स्टेट
    प्रतिबंधित PFI के थे तुर्की के कट्टरपंथी संगठन से संबंध- रिपोर्ट तुर्की
    हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान अफगानिस्तान
    दुनिया-जहां: कितना खूंखार था ISIS प्रमुख अल-कुरैशी और अमेरिका ने उसे कैसे मार गिराया? अमेरिका

    ऑस्ट्रिया

    क्रिसमस को लेकर दुनियार में प्रचलित हैं ये 5 अजीबोगरीब परंपराएं क्रिसमस
    फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकी हमला; दो की मौत, 15 घायल दुनिया
    ED का आरोप, चिदंबरम के पास 12 देशों में संपत्ति, विदेशों में 17 बेनामी बैंक खाते दिल्ली हाई कोर्ट

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023