NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दोपहर का भोजन करने के बाद दही खाने से मिल सकते हैं कई फायदे
    अगली खबर
    दोपहर का भोजन करने के बाद दही खाने से मिल सकते हैं कई फायदे

    दोपहर का भोजन करने के बाद दही खाने से मिल सकते हैं कई फायदे

    लेखन अंजली
    Jun 21, 2024
    12:01 pm

    क्या है खबर?

    दही कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है और साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन-B2, विटामिन-B12, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

    इसके अतिरिक्त इसमें प्रोबायोटिक्स का भी उच्च स्तर मौजूद होता है, जो खाने को ठीक से पचाने में मदद कर सकते हैं।

    इसलिए अगर आप इस दुग्ध उत्पाद का सेवन दोपहर के भोजन के बाद करते हैं तो यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है, इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।

    #1

    पाचन के लिए है लाभदायक 

    दही में प्रोबायोटिक्स की अधिक मात्रा होती है, जो इसे पाचन के लिए आदर्श बनाती है।

    कई शोध के अनुसार, प्रोबायोटिक्स कब्ज से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं, वहीं इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक है।

    दही का सेवन एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रो इसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) से बचाने और कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम कम करने में भी मदद कर सकता है।

    #2

    हृदय को स्वस्थ रखने में है सहायक 

    दही का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है।

    इसमें फ्लेवोनोइड्स या बायोफ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करके खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो दिल के दौरे और अन्य हृदय रोग का खतरा दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

    यहां जानिए हृदय को स्वस्थ रखने के तरीके।

    #3

    हड्डियों को मजबूती देने में है कारगर

    दोपहर का भोजन करने के बाद दही खाने का एक फायदा यह भी है कि इससे हड्डियों को मजबूती मिल सकती है।

    एक शोध के अनुसार, जिन महिलाओं ने दही का सेवन किया, उनमें कूल्हे की हड्डी का घनत्व बढ़ा और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम हुआ।

    इसका कारण दही में कैल्शियम की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद कर सकती है।

    यहां जानिए ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    #4

    ब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है नियंत्रित 

    दही कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थ होने के साथ प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए फायेदमंद बनाता है।

    इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त यह पेक्टिन नामक खास तत्व से भरपूर होता है, जो फाइबर की तरह कार्य करके आपकी कैलोरी खपत को बढ़ाए बिना आपके पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है।

    #5

    त्वचा को स्वस्थ रखने में भी है प्रभावी

    दोपहर के भोजन के बाद दही का सेवन त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने और स्वस्थ रखने के लिए भी किया जा सकता है।

    यह त्वचा के pH स्तर के संतुलन को बरकरार रख इसे सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

    हालांकि, अगर आपको दही का स्वाद पसंद नहीं है तो इसे चेहरे पर लगा भी सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: KSCA ने सरकार-आयोजकों को जवाबदेह बताया, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव बर्खास्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    मानसून के दौरान महाराष्ट्र की इन 5 जगहों का करें रुख, मिलेगा रोमांचक अनुभव मानसून
    भारत में मस्क की स्टारलिंक को मिला सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का लाइसेंस, जल्द शुरू होंगी सेवाएं एलन मस्क
    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 746 अंक ऊपर शेयर बाजार समाचार

    खान-पान

    गर्मी में इन खाद्य पदार्थों का सेवन बिगाड़ सकता है हृदय का स्वास्थ्य, जल्द करें सीमित  हृदय रोग
    खाने की चीजों में भी होते हैं प्लास्टिक के महीन कण, पेट को पहुंचाते हैं नुकसान स्वास्थ्य
    त्वचा में कोलेजन प्रोटीन को बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 खट्टे फल  त्वचा की देखभाल
    गर्मियों के दौरान अपने पालतू जानवर को खिलाएं ये पानीयुक्त खाद्य पदार्थ, मिलेगी ठंडक पालतू जानवर

    लाइफस्टाइल

    जल्द घटना चाहते हैं वजन तो करें ये घर के काम, कैलोरी जलाने में मिलेगी मदद वजन घटाना
    क्या लीची के बीज खाने के योग्य होते हैं? जानिए महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    इंस्टेंट नूडल्स खाना पसंद करते हैं? जानिए इसके नियमित सेवन के दुष्प्रभाव खान-पान
    पेट के किनारे जमी अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025