NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अच्छी सेहत का खजाना है सेब का जूस, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे
    अगली खबर
    अच्छी सेहत का खजाना है सेब का जूस, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

    अच्छी सेहत का खजाना है सेब का जूस, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

    लेखन अंजली
    Apr 06, 2021
    11:50 pm

    क्या है खबर?

    सब्जियों के साथ-साथ फलों का सेवन भी संतुलित आहार का हिस्सा होता है। फलों की बात करें तो सेब भी गुणकारी फलों में से एक है।

    क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि इससे बनने वाला जूस भी औषधीय गुणों का खजाना है।

    चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रोजाना एक गिलास सेब के जूस का सेवन करने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    #1

    हृदय जोखिमों को कम करने में करता है मदद

    नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, सेब के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट (मुक्त कणों को नष्ट करने वाला) और एंटी-इंफ्लामेट्री (सूजन को कम करने वाला) प्रभाव पाया जाता है।

    ये दोनों ही प्रभाव संयुक्त रूप से हृदय जोखिमों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    इस आधार पर कहा जा सकता है कि रोजाना एक गिलास सेब के जूस का सेवन हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

    #2

    बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में है सहायक

    अगर आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते है तो इसके लिए अपनी डाइट में सेब का जूस शामिल करें।

    एक शोध में यह बात साफ हो चुकी है कि वजन को नियंत्रित करने में सेब के जूस में मौजूद पॉलीफेनोल्स नामक गुण अहम भूमिका अदा करता है।

    इसके अलावा सेब के जूस में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है, इसलिए इससे कैलोरी नियंत्रण में रहती है और वजन नहीं बढ़ता है।

    #3

    पाचन प्रक्रिया को दुरस्त रखने में करता है मदद

    सेब के जूस में पोषक तत्वों के साथ-साथ कई ऐसे रासायनिक यौगिक भी मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया में बाधा डालने वाले सूक्ष्मजीवों को खत्म करने का काम करते हैं और इससे पाचन क्रिया में सुधार हो सकता है।

    इसके अलावा ये गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर जैसे इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से भी राहत प्रदान करता है।

    इन तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि सेब का जूस पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है।

    #4

    आंखों का रखता है ख्याल

    NCBI की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, विटामिन-सी, विटामिन-ई, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए अहम होते हैं।

    सेब इन सभी पोषक तत्वों से समृद्ध होता है और इसलिए इसका जूस भी आंखों के लिए लाभदायक है।

    इसमें मौजूद यह पोषक तत्व बताते हैं कि यह बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आंखों की बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    स्वास्थ्य

    दौड़ते समय सांस लेने में तकलीफ होती है तो अपनाएं ये टिप्स, जल्द मिलेगी राहत लाइफस्टाइल
    सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस: जानिए रीढ़ की हड्डी से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव लाइफस्टाइल
    सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है करौंदा, जानिए इसके अद्भुत फायदे लाइफस्टाइल
    खून में प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ खान-पान

    लाइफस्टाइल

    चावल खाना चाहते हैं, लेकिन मोटापे से घबराते हैं? ये हैं सफेद चावल के स्वास्थ्यवर्धक विकल्प स्वास्थ्य
    परिघासन: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है यह योगासन, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें योग
    पपीता ही नहीं इसके बीज भी होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य
    खास अवसरों के जश्न को दोगुना कर देंगी राजस्थानी चूरमा गुजिया, आसान है रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025