NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन 5 खूशबूदार पौधों से सजाएं अपना घर, सुंदरता के साथ बिखेरेंगे महक
    लाइफस्टाइल

    इन 5 खूशबूदार पौधों से सजाएं अपना घर, सुंदरता के साथ बिखेरेंगे महक

    इन 5 खूशबूदार पौधों से सजाएं अपना घर, सुंदरता के साथ बिखेरेंगे महक
    लेखन अंजली
    Nov 08, 2022, 06:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इन 5 खूशबूदार पौधों से सजाएं अपना घर, सुंदरता के साथ बिखेरेंगे महक
    घर को प्राकृतिक रूप से महकाने मे मदद कर सकते हैं ये खूशबूदार पौधे

    अमूमन लोग अपने घर महकाएं रखने के लिए बाजार से महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर्स खरीदकर लाते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स और आर्टिफिशियल सुगंध से आपके स्वास्थ् को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे रूम फ्रेशनर्स की बजाय आप अपने घर को खूशबूदार पौधों से सजा सकते हैं, जो आपके घर को प्राकृतिक रूप से सुगंधित रखने में मदद कर सकते हैं। आइए आज पांच खूशबूदार पौधों के बारे में जानते हैं।

    रोजमेरी

    रोजमेरी विभिन्न रंगों के फूल वाला पौधा है, जो बहुत ही सुगंधित और दिखने में आकर्षक होता है। इसमें सुई के आकार के पत्ते होते हैं और इनका उपयोग कई व्यंजनों और शारीरिक समस्याओं के इलाज के लिए किया जा सकता है। रोजमेरी से एसेंशियल ऑयल और परफ्यूम जैसी चीजें भी बनाई जाती हैं। रोजमेरी का उपयोग अरोमाथेरेपी के लिए भी किया जा सकता है। इससे शरीर को तनाव से राहत मिल सकती है।

    नाइट जैस्मीन

    नाइट जैस्मीन को रात की रानी के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण है कि यह रात में खिलने वाला पौधा है और इसमें एक मीठी सुगंध होती है। यह सफेद रंग के फूलों वाला पौधा है और इनकी सुगंध रात के समय काफी तेजी से आसपास के वातावरण को महका देती है। यह एक ऐसा रिफ्रेशिंग पौधा है, जिसको आप घर में इनडोर और आउटडोर दोनों तरह से लगा सकते हैं।

    लेमन बेसिल

    अगर आपको नींबू की सुगंध पसंद है तो अपने घर में लेमन बेसिल का पौधा लगाएं। इस पौधे की पत्तियां तुलसी की तरह दिखती है, लेकिन इसकी खूशबू नींबू जैसी होती हैं और इनका उपयोग कई व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, आप इसकी पत्तियों का उपयोग सुगंधित मोमबत्तियां, तेल और परफ्यूम बनाने के लिए कर सकते हैं।

    लेमनग्रास

    यह पौधा भी खूशबूदार होता है। इसमें से नींबू की तरह ही महक आती है और इसे आप रसोई में रख सकते हैं। लेमनग्रास के पौधे का उपयोग भी अरोमाथेरेपी (सुगंध से इलाज) के लिए किया जा सकता है। वहीं, इस पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल आप चाय के लिए कर सकते हैं। इसके सेवन से ताजगी महसूस होती है। हालांकि, ध्यान रखें कि इस पौधे को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है।

    मोगरा

    मोगरा एक बाहरामासी पौधा है और यह अपनी मीठी खुशबू से आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है। मोगरा को अरबी जैस्मीन भी कहा जाता है। इसका उपयोग चिकित्सा और सजावटी चीजों को बनाने में किया जा सकता है। यह तेज सुगंध देने वाला पौधा है। ऐसे में घर की सजावट के साथ इसका उपयोग अगरबत्ती, एसेंशियल ऑयल, परफ्यूम और हर्बल चाय बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    घर की सजावट
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    कॉलेजियम विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट से बोली केंद्र सरकार- सिफारिशों को जल्द मंजूरी देंगे सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पांचवें दिन रोमांचक मुकाबले के बाद ड्रॉ हुआ मैच, ये बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    TB की नई वैक्सीन का ट्रायल जल्द होगा- CSIR के पूर्व महानिदेशक महाराष्ट्र
    अमेरिकाः डेटिंग ऐप पर मिले युवक ने युवती को 5 दिन बंधक रखा, यौन शोषण किया अमेरिका

    लाइफस्टाइल

    घर पर बनाकर खाए जा सकते हैं ये 5 तरह के फ्राइड राइस, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    लोहड़ी 2023: इन व्यंजनों के बिना अधूरा है त्योहार, घर पर जरूर बनाएं लोहड़ी
    स्विमिंग करने वाले अपनाएं ये 5 स्किन केयर टिप्स, मिलेंगे कई फायदे त्वचा की देखभाल
    सफेद कद्दू को डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ तनाव

    घर की सजावट

    सर्दियों में घर की बाहरी जगहों पर फर्नीचर सजाने के लिए अपनाएं ये तरीके सर्दियों के टिप्स
    नया साल 2023: नया लुक देने के लिए घर को इन 5 तरीकों से सजाएं लाइफस्टाइल
    नया साल 2023: घर पर मजेदार पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स मनोरंजन
    ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स क्रिसमस

    टिप्स

    घर को गरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स सर्दियों की देखभाल
    साल 2023 में ट्राई करें ये मशहूर कोरियन मेकअप ट्रेंड्स, लगेंगी खूबसूरत मेकअप टिप्स
    नाइट शिफ्ट में काम रहे हैं तो स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स स्वास्थ्य
    घर पर आसानी से बनाएं जा सकते हैं ये 5 प्रोटीन शेक, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023