NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जामनगर घूमने का है मन तो इन जगहों पर जरूर जाएं
    अगली खबर
    जामनगर घूमने का है मन तो इन जगहों पर जरूर जाएं

    जामनगर घूमने का है मन तो इन जगहों पर जरूर जाएं

    लेखन सयाली
    Mar 02, 2024
    04:36 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात में स्थित जामनगर इन दिनों सुर्खियों का विषय बना हुआ है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह का आयोजन इसी खूबसूरत शहर में हो रहा है।

    जामनगर भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरी-भरी पहाड़ियों और धार्मिक स्थलों के लिए मशहूर है।

    अगर आप भी जामनगर की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो हम आपको इस शहर की घूमने लायक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    #1

    बेट द्वारका

    बेट द्वारका जामनगर के लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यहां अध्यात्म और जल गतिविधियों का एक संतुलित मिश्रण है। शंखधार के नाम से भी जाना जाने वाला यह द्वीप ओखा के तट से 3 किलोमीटर दूर स्थित है।

    अगर आप अध्यात्म में विश्वास रखते हैं तो आप यहां भगवान कृष्ण के प्रतिष्ठित मंदिरों को देखने जरूर जाएं। बता दें कि द्वीप को गुजरती में बेट कहा जाता है, जिस वजह से इस जगह का नाम बेट द्वारका पड़ा।

    #2

    बालाचडी बीच 

    बालाचडी बीच या समुद्रतट जामनगर से कुल 26 किलोमीटर दूर स्थित है और बेहद मशहूर है। इस जगह की लोकप्रियता सुंदर नजारों, रेतीले समुद्र तट और किनारे से टकराती हुई हल्की लहरों के कारण है।

    मौज-मस्ती और यादगार पलों के लिए आप इस बीच पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप इस जगह पर सोशल मीडिया के लिए बढ़िया तस्वीरें भी खींच सकते हैं। अपने परिवारजनों या दोस्तों के संग यहां पिकनिक मानना सही रहेगा।

    #3

    नारारा समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

    नारारा मरीन नेशनल पार्क या नारारा समुद्री राष्ट्रीय उद्यान कई वन्य जीवों का घर है और एक बढ़िया पर्यटन स्थल है।

    यहां कई तरह के पक्षी, मछलियां, सांप और जानवरों की प्रजातियां पाई जाती हैं। आप यहां आकर मूंगा चट्टानें और मैंग्रोव (ऐसे पेड़ जिनकी जड़ें जमीन से ऊपर होती हैं) देख सकते हैं, जो प्रकृति के लिए बेहद जरूरी हैं।

    यहां आपको जीवों के करीब रहने का मौका मिलेगा, जो काफी आनंदमय अनुभव है।

    #4

    स्वामीनारायण मंदिर

    स्वामीनारायण मंदिर जामनगर में स्थित एक प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थस्थल है। खूबसूरत भूरे संगमरमर से बना मंदिर शहर से 4 किलोमीटर दूर है।

    इस मंदिर के आसपास काफी हरियाली और खुले मैदान हैं, जिसके कारण जामनगर आते वक्त आपको यहां जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा इस मंदिर में एक प्रभावशाली अत्याधुनिक डिजाइन है, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाती है।

    इस जगह पर आकर आपको सुकून और शांति का अहसास होगा, जिससे तनाव मिटाने में मदद मिलेगी।

    #5

    लाखोटा किला

    अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें ऐतिहासिक स्थानों के बारे में जानना पसंद है तो आपको जामनगर का लाखोटा किला देखना चाहिए।

    अविश्वसनीय वास्तुशिल्प के अलावा इस किले में एक सुंदर झील भी है।

    इसे रणमल झील या लाखोटा झील कहा जाता है। लाखोटा झील इस क्षेत्र के रहने वालों और पर्यटकों दोनों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

    नवानगर के राजा जान रणमल-2 ने 19वीं सदी में इस झील और महल का निर्माण कराया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    यात्रा
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    गुजरात

    नेक्सजू मोबिलिटी गुजरात में बनाएगी स्मार्ट EV पार्क, करेगी 5,000 करोड़ रुपये का निवेश  गुजरात सरकार
    अमेरिका: 4 साल से लापता भारतीय छात्रा FBI की सूची में, सूचना पर बड़ा इनाम अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: शराबबंदी वाले गुजरात की GIFT सिटी में क्यों मिली अनुमति? शराबबंदी
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 25 दिसंबर के लिए जारी हुए नए दाम, कहां-कितने?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    यात्रा

    भारत के 5 सबसे खूबसूरत झरने, एक बार जरूर करें इनका रुख ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र के 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन, एक बार जरूर करें इनकी यात्रा महाराष्ट्र
    छुट्टियों बिताने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें, होगा सुकून भरा अहसास त्यौहार
    रॉक क्लाइम्बिंग के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें, एक बार जरूर करें इनका रुख ट्रेवल टिप्स

    पर्यटन

    भारत के तीर्थ स्थलों का राजा है पुष्कर, यहां की इन 5 जगहों का करें रुख राजस्थान
    धार्मिक और ऐतिहासिक आकर्षणों से भरपूर है दिसपुर, यहां के इन पर्यटन स्थलों का करें रुख   असम
    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैं कई मशहूर पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें इनका रुख छत्तीसगढ़
    गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित हैं ये शानदार पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें रुख   गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025