Page Loader
प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर है मुंबई, अध्ययन में खुलासा
मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर

प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर है मुंबई, अध्ययन में खुलासा

लेखन अंजली
Jun 07, 2023
02:43 pm

क्या है खबर?

हाल ही में एक अध्ययन में सामने आया है कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है। इसके बाद दिल्ली और बेंगलुरू भी इसी सूची में शामिल हैं। इन शहरों के मुकाबले में चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में प्रवासियों के रहने-खाने का खर्चा 50 प्रतिशत तक कम है। आइए जानते हैं कि इस अध्ययन की सूची में मुंबई किस स्थान पर है और दुनिया का सबसे महंगा शहर कौन-सा है।

अध्ययन

मुंबई और दिल्ली एशिया के शीर्ष 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल

मर्सर के 'साल 2023 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे' के अनुसार, वैश्विक स्तर पर प्रवासियों के लिए मुंबई दुनिया का 147वां सबसे महंगा शहर है, जबकि दिल्ली 169वें स्थान पर है। बता दें कि मुंबई और दिल्ली एशिया के शीर्ष 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। प्रवासी लेकिन देश का वित्तीय केंद्र पिछले वर्ष 2022 से एक पायदान नीचे 27वें स्थान पर आ गया है। इन शहरों में पिछले साल से 13-15 प्रतिशत रहने का किराया बढ़ा है।

कारण

आवासीय किराए में हुई 5-7 फीसदी की बढ़ोतरी

बेंगलुरू, नई दिल्ली, पुणे और चेन्नई के आवासीय किराए में 5-7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि हैदराबाद और कोलकाता ने लगभग 2-3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि का अनुभव किया गया। मर्सर के इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा कि वैश्विक रैंकिंग में भारतीय शहरों की स्थिति में बदलाव आया है, जिसका कारण मुख्य रूप से मुद्रा की अस्थिरता और वस्तुओं या सेवाओं की कीमतों में मुद्रास्फीति की वृद्धि से प्रभावित होना हो सकता है।

किफायती शहर

कोलकाता और पुणे सबसे अधिक बजट अनुकूल विकल्प

अध्ययन में यह भी पाया गया कि भारत के सभी शहरों में फलों, सब्जियों, दूध सहित आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं, लेकिन इनमें कोलकाता और पुणे सबसे अधिक बजट के अनुकूल विकल्प हैं। चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद में शराब की कीमतों में वृद्धि देखी गई। इसके साथ ही व्यक्तिगत देखभाल के खर्च भी सभी शहरों में बढ़ गए हैं। अध्ययन में शामिल अधिकांश भारतीय शहरों में बिजली और इंटरनेट या ब्रॉडबैंड जैसी सुविधाएं भी 2022 में महंगी हो गईं।

सूची

प्रवासियों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर है न्यूयॉर्क

इस अध्ययन के मुताबिक, न्यूयॉर्क प्रवासियों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर है। इसका कारण शहर में बढ़ती मुद्रास्फीति और बढ़ती आवास लागत को बताया गया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर हांगकांग है, जबकि तीसरे पर जिनेवा और चौथे पर लंदन है। इसके बाद 5वें स्थान पर सिंगापुर को रखा गया है और 6वें स्थान पर ज्यूरिक शहर है। 7वें पर सैन फ्रांसिस्को, 8वें पर टेल अवीव , 9वें पर सोल और 10वें स्थान पर टोक्यो है।

शहर

मर्सर के 2023 के अध्ययन में 227 शहर शामिल

2023 के लिए मर्सर के अध्ययन में 5 महाद्वीपों के 227 शहर शामिल हैं। यह आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू सामान और मनोरंजन सहित प्रत्येक स्थान में 200 से अधिक वस्तुओं की तुलनात्मक लागत को मापता है। एकत्र किया गया डेटा सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, जो नियोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय असाइनियों के लिए कुशल और पारदर्शी मुआवजा पैकेज डिजाइन करने की आवश्यकता होती है।