Page Loader
बेंगलुरू में 10 किमी की यात्रा आधे घंटे में, विश्व का दूसरा सबसे धीमा शहर
कर्नाटक के बेंगलुरू विश्व का दूसरा सबसे धीमा शहर (तस्वीर: अनस्प्लैश)

बेंगलुरू में 10 किमी की यात्रा आधे घंटे में, विश्व का दूसरा सबसे धीमा शहर

लेखन गजेंद्र
Feb 16, 2023
11:11 am

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू विश्व का दूसरा सबसे धीमा शहर साबित हुआ है। यहां 10 किलोमीटर की यात्रा करने में कम से कम आधा घंटा लगता है। डच मल्टीनेशनल डेवलपर ऑफ लोकेशन टेक्नोलॉजी टॉम टॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल बेंगलुरू के केंद्र में 10 किमी की यात्रा करने में 29 मिनट 10 सेकेंड का वक्त लगा था। ट्रैफिक आधारित तकनीकों के बहुराष्ट्रीय डेवलपर टॉम टॉम ने गुरुवार को अपना सूचकांक जारी किया है।

रिपोर्ट

कौन सा है सबसे धीमा शहर?

टॉम टॉम ने 2022 के दौरान 56 देशों के 389 शहरों में यातायात के रुझानों की समीक्षा की। इसमें सबसे धीमा शहर लंदन रहा, जहां 10 किलोमीटर की यात्रा में 36. 20 मिनट लगते हैं। आयरलैंड की राजधानी डबलिन, जापान का शहर साप्पोरो और इटली का मिलान क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है। पुणे छठे स्थान पर, जबकि दिल्ली 34वें स्थान पर था। 10 किमी की यात्रा के लिए 21 मिनट लगने पर मुंबई को 47वां स्थान मिला।