LOADING...
रात को किस समय भोजना करना चाहिए? जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें

रात को किस समय भोजना करना चाहिए? जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें

लेखन अंजली
Jan 29, 2024
08:01 pm

क्या है खबर?

बेहतर स्वास्थ्य सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि इस पर भी निर्भर करता है कि आप कब खा रहे हैं। खासतौर से अगर आप अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या आपको कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है तो आपके रात के खाने (डिनर) का एक सही समय तय कर लेना चाहिए। आइए आज हम आपको रात के खाने का सही समय बताते हैं।

समय

रात के खाने का समय कैसे निर्धारित करना चाहिए?

साल 2016 के एक अध्ययन के मुताबिक, कई वयस्कों के खाने का समय अनियमित होता है। अध्ययन में शामिल 156 लोगों में से आधे से ज्यादा ने एक दिन में लगभग 15 घंटे के बाद खाना खाया, जबकि अन्य लोगों ने पूरे दिन में कुछ भी हल्का-सा खाया। हालांकि, यह खाने का गलत तरीका है। सुबह और दोपहर के साथ-साथ रात के खाने का समय आपके व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी लक्ष्यों या चिकित्सा स्थितियों के अनुसार निर्धारित किया जाना चाहिए।

वजन घटाना

वजन घटाने वाले इस समय पर खाएं रात का खाना

वजन घटाने का सबसे आम तरीका आप जो कैलोरी ग्रहण कर रहे हैं, उसकी कुल संख्या को कम करना है। इसमें भोजन का समय आपके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर के मेलाटोनिन जारी करने और सोने की तैयारी शुरू करने से पहले आपको दिन का आखिरी भोजन कर लेना चाहिए। इसका मतलब रात 10 बजे से पहले खाना खा लेना चाहिए।

Advertisement

एसिड रिफलक्स

एसिड रिफलक्स की हो समस्या तो यह समय रखें

एसिड रिफ्लक्स एक पाचन समस्या है। यह तब होती है, जब पेट का एंट्री वॉल्व खाने के बाद पूरी तरह से बंद नहीं हो पाता। एक अध्ययन के अनुसार, एसिड रिफ्लक्स से ग्रस्त लोगों को दिन का आखिरी भोजन सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना चाहिए। उदाहरण के लिए, आप रात के 10 बजे के आसपास बिस्तर पर जाते हैं तो रात के खाने का समय 7 बजे तक कर लेना चाहिए।

Advertisement

गलतियां

रात के खाने से जुड़ी गलतियां

रात के समय सही मात्रा में खाना न खाना कई तरह की पेट संबंधी समस्याओं के साथ-साथ बढ़ते वजन का कारण भी बन सकता है। बेहतर होगा कि आप रात को पेट भरके खाना खाने की बजाय थोड़ा कम खाना खाएं क्योंकि जितनी ज्यादा कैलोरी का सेवन, उतनी ही वजन में बढ़ोतरी। इसी कारण आप इस गलती से बचें। खाने में हमेशा कम तेल और ऐसे मसालों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर हों।

Advertisement