NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंखों में महसूस हो रही है जलन? जानिए इसका कारण और समाधान
    अगली खबर
    आंखों में महसूस हो रही है जलन? जानिए इसका कारण और समाधान

    आंखों में महसूस हो रही है जलन? जानिए इसका कारण और समाधान

    लेखन गौसिया
    Jan 12, 2024
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    कई लोगों को अकसर आंखों में जलन और दर्द महसूस होता है। इसके कारण आंखों में खुजली और उनसे पानी भी निकल सकता है।

    इससे राहत पाने के लिए यह पता लगाना जरूरी है कि आखिर ये समस्याएं किन कारणों से रही हैं, तभी आप इसका उपचार ठीक तरीके से कर पायेंगे।

    ऐसे में आज हम आपको आंखों में हो रही जलन के पीछे के कारण और उनका समाधान बतायेंगे। चलिए फिर शुरू करते हैं।

    #1

    लंबे समय तक स्क्रीन देखना

    आजकल ज्यादातर लोग लैपटॉप या फोन के स्क्रीन के सामने लंबा समय बिताते हैं, फिर चाहे वह काम के लिए हो या मनोरंजन के लिए।

    यह आदत आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक है और डिजिटल तनाव का कारण बन सकती है। इससे आंखों में जलन होना सामान्य बात है।

    इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों के तनाव को और बढ़ा सकती है, इसलिए राहत के लिए स्क्रीन टाइम कम करें।

    #2

    एलर्जी 

    बहुत से लोगों को प्रदूषण, धूल के कण, पालतू जानवरों की रूसी और फफूंद से एलर्जी होती है। इसके कारण आपकी आंखों में लालिमा, खुजली और जलन भी हो सकती है।

    एलर्जी से संबंधित आंखों के लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए एलर्जी की पहचान करना और उससे बचना जरूरी है।

    ऐसे मामलों में आंखों के डॉक्टर से जांच करवाना और उपचार के लिए उनसे सलाह लेने की जरूरत होती है।

    #3

    ड्राई आई

    ड्राई आई तब होती हैं, जब आपकी आंखें पर्याप्त मात्रा में आंसू पैदा करने में विफल हो जाती हैं या जब आंसू बहुत जल्दी सूख जाते हैं। यह स्थिति कई कारणों से हो सकती है, जिनमें उम्र बढ़ना, हार्मोनल परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थितियां शामिल हैं।

    इस समस्या को कम करने के लिए चिकनाई वाली आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें।

    इसके साथ ही स्क्रीन देखने के दौरान जल्दी-जल्दी ब्रेक लें और ज्यादा मात्रा में पानी पीयें।

    #4

    पर्यावरणीय कारक 

    आंखें अकसर प्रदूषण, धुआं, धूल और रसायन के संपर्क में रहती हैं और ये सभी जलन पैदा करने वाले तत्व हैं। इनसे आंखों में संक्रमण भी हो सकता है।

    बचाव के लिए इन पर्यावरणीय कारकों से आंखों को सुरक्षित रखना जरूरी है। इसके लिए तैराकी जैसी गतिविधियों को करते समय चश्मे पहनें, ताकि आपकी आंखें संभावित खतरों के संपर्क से बच सकें।

    इसके अलावा जहां आप रहते हो, वहां की रोजाना साफ-सफाई करें और धूल झाड़ें।

    #5

    जीवनशैली की आदतें

    हमारी जीवनशैली पूरे समग्र स्वास्थ्य को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण है।

    ऐसे में अगर आप अधूरी नींद लेंगे, सही पोषण नहीं लेंगे, अत्यधिक शराब का सेवन और धूम्रपान करेंगे तो इससे आंखों में जलन और अन्य रोशनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

    बचाव के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं, पर्याप्त नींद लें, शराब के सेवन और धूम्रपान से परहेज करके स्वस्थ आंखों को बढ़ावा दें।

    इसके अलावा बार-बार आंखों को छूने या रगड़ने से बचें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज

    लाइफस्टाइल

    कोको बटर से घर पर बनाएं ये 5 सौंदर्य उत्पाद, त्वचा की होगी अच्छे से देखभाल त्वचा की देखभाल
    घर पर आसानी से बनाया जा सकता है कम कैलोरी वाला डोसा, जानिए 5 रेसिपी खान-पान
    सर्दियों की बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए अपने कुत्तों को खिलाएं ये 5 खाद्य पदार्थ पालतू जानवर
    संक्रामक रोगों से लेकर डेंगू तक, 2023 में सुर्खियों में रहीं ये 5 बीमारियां   बीमारियों से बचाव

    स्वास्थ्य

    सहजन के फूलों से मिलते हैं ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ, आज ही शुरू करें सेवन खान-पान
    बुढ़ापे में भूलने की समस्या से बचने के लिए खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ   खान-पान
    बदलते मौसम में इन चीजों का करें सेवन, मजबूत होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वास्थ्य टिप्स
    खाने की इन 5 चीजों को फ्रिज में रखने से बचें, हो सकता है नुकसान खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025