NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खाने की इन 5 चीजों को फ्रिज में रखने से बचें, हो सकता है नुकसान
    अगली खबर
    खाने की इन 5 चीजों को फ्रिज में रखने से बचें, हो सकता है नुकसान
    फ्रिज में सभी खाद्य पदार्थों को रखने से बचें (तस्वीर: फ्रीपिक)

    खाने की इन 5 चीजों को फ्रिज में रखने से बचें, हो सकता है नुकसान

    लेखन गौसिया
    Oct 31, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    हम सभी लोग रोजाना इस्तेमाल में आने वाले खान-पान की चीजों को फ्रिज में रख देते हैं ताकि वे लंबे समय तक सुरक्षित रहें।

    हालांकि, ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें फ्रिज की बजाय बाहर ही रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज के ठंडे तापमान के कारण उनकी गुणवत्ता जल्दी खराब हो जाती है।

    चलिए फिर आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

    #1

    टमाटर

    टमाटर एक ऐसा फल है, जिसमें एंजाइम होता है। ऐसे में इसे ठंडे तापमान में करने की वजह से यह दिखने में ढीले और नरम और स्वाद में बेकार हो जाते हैं।

    इसके अलावा ठंडे तापमान से टमाटर की स्वाद पैदा करने वाली कोशिकाएं भी टूट जाती है। इसके कारण टमाटर की बनावट खराब हो जाती है और ये कम स्वादिष्ट हो जाते हैं।

    घर पर टमाटर से बने इन स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी आजमाएं।

    #2

    एवोकाडो

    बहुत से लोग एवोकाडो को भी फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।

    दरअसल, एवोकाडो को फ्रिज में रखने से उनकी पकने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है इसलिए ये इस्तेमाल करने योग्य नहीं रह जाते हैं।

    इसके अलावा ठंडे तापमान से एवोकाडो की बनावट भी बिगड़ जाती है, जिससे ये जल्दी सड़ सकते हैं।

    इन समस्याओं से बचाव के लिए एवोकाडो को प्राकृतिक रूप से पकने दें। इससे उनकी गुणवत्ता और स्वाद, दोनों बरकरार रहेंगे।

    #3

    ब्रेड

    अमूमन लोगों के फ्रिज में आपको ब्रेड रखी मिल ही जाएगी, लेकिन ये गलत है। आपको फ्रिज में ब्रेड नहीं रखनी चाहिए।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्रिज में ठंडे तापमान के कारण ब्रेड में मौजूद स्टार्च अशुद्ध हो सकता है। इस वजह से ब्रेड की नमी खत्म हो जाती है और इसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है।

    हालांकि, इसके बावजूद आप इस ब्रेड का सेवन कर सकते हैं, लेकिन फ्रिज में रखने से इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

    #4

    आलू

    बहुत से लोग आलू को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें फ्रिज में रख देते हैं।

    हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि फ्रिज में रखे आलू से बने व्यंजनों को खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

    दरअसल, फ्रिज में ठंडे तापमान के कारण आलू में चीनी की मात्रा बढ़ सकती है।

    ऐसे में आलू को तलने या भूनने पर उनमें कार्सिनोजेन नामक पदार्थ पैदा हो सकता है। यह पदार्थ कैंसर पैदा करने में सक्षम है।

    #5

    खरबूज और तरबूज

    बहुत से लोग खरबूज और तरबूज को काटकर फ्रिज में रख देते हैं और फिर ठंडा हो जाने के बाद इनका सेवन करते हैं।

    हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इन्हें फ्रिज में रखने की वजह से ये अपना रंग और स्वाद खो देते हैं।

    इसके कारण इनकी शेल्फ लाइफ में कमी आ जाती और गुणवत्ता भी खराब हो जाती है।

    यही कारण है कि सुपरमार्केट में भी खरबूज और तरबूज को फ्रिज में नहीं रखा जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोटक से लदी कार स्कूल बस में टकराई, 4 बच्चों की मौत पाकिस्तान समाचार
    एक्स अकाउंट सस्पेंड होने पर रिस्टोर के लिए कैसे करें अपील?  X
    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी

    खान-पान

    जैतून का तेल बनाम वनस्पति तेल: स्वास्थ्य के लिहाज से किसका उपयोग है ज्यादा बेहतर? लाइफस्टाइल
    बाजार में आया 'रसगुल्ला डोसा', जानिए इस अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन पर लोगों की प्रतिक्रियाएं वायरल वीडियो
    रकुल प्रीत सिंह जैसा फिगर चाहती हैं? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान रकुल प्रीत सिंह
    डेंगू से जल्द ठीक होने में मददगार हैं ये 5 चीजें, डाइट में करें शामिल डेंगू

    लाइफस्टाइल

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के इन 5 पर्यटन स्थलों का करें रुख, मिलेगा यादगार अनुभव  उत्तराखंड
    स्वर्ण मंदिर के अलावा अमृतसर के ये 5 स्थान भी हैं शानदार, एक बार जरूर जाएं  पंजाब
    किडनी की बीमारी से ग्रस्त लोग न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन खान-पान
    डेंगू के उपचार में तेजी ला सकते हैं ये फल और सब्जियां, डाइट में करें शामिल डेंगू

    स्वास्थ्य

    इन 5 सब्जियों के इस्तेमाल से बनाएं ग्लूटेन-मुक्त आटा, स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद खान-पान
    इन 5 एंटी-ऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ    खान-पान
    घर पर सौंफ से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान है रेसिपी  रेसिपी
    पहाड़ों में रहने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 अद्भुत फायदे स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025