Page Loader
फोन का बहुत ज्यादा करते हैं उपयोग? इस तरह सीमित करें अपना स्क्रीन टाइम 
स्मार्टफोन में स्क्रीन टाइम सीमित करने के लिए डिजिटल वैलनेस फीचर मिलता है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

फोन का बहुत ज्यादा करते हैं उपयोग? इस तरह सीमित करें अपना स्क्रीन टाइम 

Nov 04, 2023
05:49 pm

क्या है खबर?

आज के समय में कई लोग स्मार्टफोन पर देर तक स्क्रीन देखते हुए अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, स्क्रीन पर बिताया गया समय बढ़ना कई बीमारियों से जुड़ा हुआ है। यह बच्चों के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। हालांकि, गूगल और ऐपल अपने स्मार्टफोन में स्क्रीन टाइम को सीमित करने के लिए डिजिटल वैलनेस फीचर देती हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से स्क्रीन टाइम पर नजर रख सकते हैं।

तरीका

ऐपल के डिवाइस पर कैसे सीमित करें स्क्रीन टाइम 

टाइमर सेट करके आप आईफोन, आईपैड और मैक डिवाइस पर स्क्रीन टाइम सीमित कर सकते हैं। इसके लिए डिवाइस की 'सेटिंग्स' में जाएं 'स्क्रीन टाइम' पर और फिर 'ऐप लिमिट' पर टैप करें। अब ऐप्स को चुनें और 'नेक्स्ट' बटन पर टैप करें। इसके बाद अपनी सुविधानुसार टाइम और दिन को कस्टमाइज करें और 'ऐड' पर टैप करें। स्क्रीन टाइम पूरा होने पर आपको एक नोटिफिकेशन प्राप्त होगा, जिससे आप अपने समय की बचत कर सकते हैं।

तरीका

एंड्रॉयड डिवाइस पर कैसे सीमित करें स्क्रीन टाइम?

एंड्रॉयड डिवाइस पर स्क्रीन टाइम सेट करने के लिए डिवाइस की 'सेटिंग्स' में जाएं और 'डिजिटल वेलबीइंग एंड पैरेंटल कंट्रोल्स' विकल्प पर टैप करें। इसके बाद 'स्क्रीन टाइम ग्राफ' पर टैप करें और अपने सुविधानुसार ऐप्स की टाइम को सेट करें। अलग-अलग ऐप्स के लिए टाइम सेट करने के बाद 'ओके' पर टैप करें। अब जब भी टाइम पूरा हो जाएगा, तब आपको नोटिफिकेशन मिलेगा, जिससे आप अपने स्क्रीन टाइम को सीमित कर सकेंगे।