NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कोको बटर से घर पर बनाएं ये 5 सौंदर्य उत्पाद, त्वचा की होगी अच्छे से देखभाल
    अगली खबर
    कोको बटर से घर पर बनाएं ये 5 सौंदर्य उत्पाद, त्वचा की होगी अच्छे से देखभाल
    त्वचा के लिए फायदेमंद है कोको बटर

    कोको बटर से घर पर बनाएं ये 5 सौंदर्य उत्पाद, त्वचा की होगी अच्छे से देखभाल

    लेखन गौसिया
    Dec 13, 2023
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    त्वचा की देखभाल के लिए बाजार में कई उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन वे रसायन युक्त होते हैं, जिससे बाद में त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव दिख सकता है।

    इससे बचने के लिए और त्वचा संबंधी कई समस्याओं से निपटने के लिए आप कोको बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह एक तरह का मक्खन होता है, जिसका इस्तेमाल प्राकृतिक सौंदर्य उत्पाद के रूप में किया जा सकता है।

    आइये आज कोको बटर से सभी सौंदर्य उत्पाद बनाने का तरीका जानते हैं।

    #1

    कोको बटर से बनाएं बॉडी स्क्रब 

    बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़ी चम्मच कोको बटर लें और फिर उसमें 1 बड़ी चम्मच नारियल तेल डालकर इसे पिघलाएं। अब इस मिश्रण में 3 बड़ी चम्मच ब्राउन शुगर और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिला लें।

    इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले शरीर को गुनगुने पानी से गीला करें, फिर स्क्रब को गोलाकार गति में लगाते हुए हल्के हाथों से मसाल करें। इसके बाद पानी से धुलकर बॉडी लोशन लगाएं।

    #2

    कोको बटर से बनाएं बॉडी क्रीम 

    बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप कोको बटर में आधा कप नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अलग रख दें और जब यह जम जाए तो इसे मलाईदार होने तक अच्छे से फेंटे।

    इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले गुनगुने पानी से नहा लें और फिर अच्छी मात्रा में बॉडी क्रीम लेकर इसे अपने पूरे शरीर में लगाएं।

    गुनगुने पानी से नहाने से ये फायदे मिलेंगे।

    #3

    कोको बटर से बनाएं लिप बाम 

    बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़ी चम्मच कोको बटर में आधा चम्मच कैंडेलिला वैक्स डालकर इसे पिघला लें। अब मिश्रण में 1 बड़ी चम्मच बादाम का तेल और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसे किसी डिब्बी में डाल दें ताकि यह ठोस हो जाए।

    इस्तेमाल करने का तरीका: होंठ सूखने पर तुरंत इस लिप बाम को लगा दें। इससे आपके होंठ मुलायम रहेंगे।

    #4

    कोको बटर से बनाएं ओवरनाइट क्रीम 

    बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़ी चम्मच कोको बटर को पिघला लें। अब इसमें 1 बड़ी चम्मच कमीलया बीज का तेल और गुलाब या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर इसे अच्छे से फेंटें।

    इस्तेमाल करने का तरीका: रात में चेहरा को फेस वॉश से धोएं, फिर थोड़ी मात्रा में इस क्रीम को लें और फिर इसे धीरे-धीरे गोलाकार गति में पूरे चेहरे पर लगाएं।

    घर पर ये ओवरनाइट फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल करें।

    #5

    कोको बटर से बनाएं पैरों की क्रीम 

    बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले 3 बड़ी चम्मच कोको बटर को पिघलाएं, फिर इसमें 2 बड़ी चम्मच जोजोबा तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। आखिर में खुशबू के लिए मिश्रण में पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर मिला दें।

    इस्तेमाल करने का तरीका: रोजाना रात में सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें, फिर दोनों पैरों में पर्याप्त मात्रा में क्रीम लगाकर मालिश करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    त्वचा की देखभाल

    सर्दियों में त्वचा हो जाती है रूखी? देखभाल के लिए अपनाएं ये 5 तरीके सर्दियों के टिप्स
    चमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो सुबह के समय पीये ये 5 पौष्टिक पेय, मिलेगा फायदा डाइट प्लान
    सन डैमेज क्या है और इससे कैसे निपटा जा सकता है?  स्वास्थ्य
    जन्मदिन विशेष: रेखा आज भी खूबसूरती में युवा अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर, क्या है राज? रेखा

    लाइफस्टाइल

    सर्दियों के दौरान पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    विश्व एड्स दिवस: जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस बार की थीम विश्व स्वास्थ्य संगठन
    सर्दियों के दौरान गर्भवती महिलाएं घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे  गर्भवती महिला
    खांसी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती हैं ये चाय, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025