NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट
    फातिमा सना शेख की डाइट और वर्कआउट प्लान

    जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट

    लेखन अंजली
    Jan 11, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'चाची 420' से बतौर बाल कलाकार की थी, लेकिन फिल्म 'दंगल' से उन्हें पहचान मिली।

    तब से वह कई फिल्मों में शानदार किरदार निभा चुकी हैं। अभिनय के अलावा फातिमा अपने वर्कआउट रूटीन के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने वॉशबोर्ड एब्स को बनाए रखने के लिए सख्त डाइट का पालन करती हैं।

    आइए आज फातिमा के जन्मदिन (11 जनवरी) पर उनकी डाइट और वर्कआउट के बारे में जानें।

    गतिविधियां

    स्केटिंग, योग और एडवेंचर गतिविधियों की शौकीन हैं फातिमा

    फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में काम कर चुकीं फातिमा को स्केटिंग करना काफी पसंद है और यह उनकी वर्कआउट का अहम हिस्सा भी है।

    वह अपनी कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए स्केटिंग का अभ्यास करती हैं।

    इसके अलावा उनके फिटनेस रुटीन में योगाभ्यास भी शामिल है, वहीं जब भी फातिमा किसी जगह की यात्रा करती हैं तो वहां बेस जंपिंग या स्काई डाइविंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का आनंद भी जरूर लेती हैं।

    एक्सरसाइज

    फातिमा के वर्कआउट रूटीन में शामिल हैं विभिन्न एक्सरसाइज

    फातिमा कार्डियो एक्सरसाइज पर काफी ध्यान देती है और वह रोजाना 45 मिनट तक एक अच्छा कार्डियो वर्कआउट करती हैं।

    इसके अलावा वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का भी अभ्यास करती हैं। 'दंगल गर्ल' हैवी पावरलिफ्टिंग भी करती हैं।

    फातिमा अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती हैं, जिसमें वह कभी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करती हुई दिखती हैं तो कभी कार्डियो।

    फातिमा के वर्कआउट रुटीन में हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) भी शामिल है।

    कैलोरी

    कैलोरी की मात्रा पर नजर रखती हैं फातिमा

    भोजन की बात करें तो फातिमा एक सख्त डाइट का पालन करती हैं, लेकिन वह कभी भी खुद को वह चीज खाने से नहीं रोकती हैं, जो उन्हें पसंद है। बस वह खाने के हिस्से को नियंत्रित करने की कोशिश करती हैं।

    वह अपने कैलोरी सेवन पर नजर रखने के लिए एक विशेष ऐप का इस्तेमाल करती हैं ताकि वह सीमित मात्रा में कैलोरी का सेवन करें।

    डाइट प्लान

    फातिमा का डाइट प्लान

    फातिमा अपने दिन की शुरुआत एक कप बुलेट कॉफी से करती हैं, जो ब्लैक कॉफी और घी के मिश्रण से बनी होती है। इसके बाद वह मलाई खाना पसंद करती हैं।

    फातिमा के लंच में घर का बना खाना होता है, जिसमें दाल, सब्जी, रोटी और चावल शामिल होते हैं।

    डिनर में वह दलिया और ढेर सारे फल खाती हैं, जबकि उनके स्नैक्स में सूखे मेवे शामिल होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फातिमा सना शेख
    योग
    डाइट
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    ड्राइविंग लाइसेंस कैसे कराएं रिन्यू? यहां जानिए आसान प्रक्रिया ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति बीआर गवई, 6 महीने का होगा कार्यकाल सुप्रीम कोर्ट
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आलिया भट्ट ने लिया बड़ा फैसला, कान्स 2025 में नहीं होंगी शामिल आलिया भट्ट
    CSK के इन गेंदबाजों ने एक IPL मैच में लुटाए हैं सबसे ज्यादा रन  चेन्नई सुपरकिंग्स

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    योग

    अब MBBS छात्रों को कराई जाएगी योग की ट्रेनिंग, NMC ने जारी की गाइडलाइंस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    अस्थमा रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज स्वास्थ्य
    शरीर के ऑक्सीजन स्तर को बढ़ाने में सहायक हैं ये हस्त मुद्राएं, जानिए अभ्यास का तरीका स्वास्थ्य
    ब्रोंकाइटिस के प्रभाव को कम करने में सहायक हैं ये हस्त मुद्राएं, ऐसे करें अभ्यास स्वास्थ्य

    डाइट

    केफिर क्या है? जानिए इससे मिलने वाले फायदे खान-पान
    क्या कभी खाया है बुद्धा हैंड फ्रूट? जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे खान-पान
    जूस क्लींज क्या है? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    जन्मदिन विशेष: ईशान खट्टर कैसे रहते हैं इतने फिट? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान ईशान खट्टर

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: कार्तिक आर्यन फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान कार्तिक आर्यन
    जन्मदिन विशेष: स्कार्लेट जोहानसन कैसे इतना फिट रहती हैं? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान स्कारलेट जोहानसन
    जन्मदिन विशेष: कई रियलिटी शो जीत चुके हैं प्रिंस नरूला, जानिए इनकी फिटनेस का राज प्रिंस नरुला
    जन्मदिन विशेष: प्रतीक बब्बर फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान प्रतीक बब्बर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025