NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सूखे मेवे, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका
    अगली खबर
    स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सूखे मेवे, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका
    स्वास्थ्यवर्धक सूखे मेवों को डाइट में इस तरह से करें शामिल

    स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सूखे मेवे, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका

    लेखन अंजली
    Aug 03, 2023
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    सूखे मेवे कई आवश्यक विटामिन, खनिज और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य को कई लाभ दे सकते हैं।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, मुट्ठी भर सूखे मेवों यानी लगभग 30 ग्राम का सेवन एक स्वस्थ और संतुलित आहार का हिस्सा है।

    अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए सूखे मेवों को सही मात्रा, सही समय और सही तरीके से खाना जरूरी है।

    आइए आज हम आपको कुछ सूखे मेवे के फायदे और उन्हें खाने का सही तरीका बताते हैं।

    #1

    रोजाना बादाम का करें सेवन 

    बादाम खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है।

    इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, गुड फैट, प्रोटीन और विटामिन-E प्रचुर मात्रा में होता है। बादाम शरीर को कैंसर पैदा करने वाले मुक्त कणों से बचाती है।

    कैसे खाएं: बादाम को कच्चा भी खाया जा सकता है या लगभग 5-6 बादामों को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह छीलकर खा लें। इसी तरह बादाम को सूखा भूनकर उसका पाउडर बनाएं और फिर स्मूदी या दलिये में मिलाकर खाएं।

    #2

    अखरोट भी है बहुत फायदेमंद

    ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट आपके मस्तिष्क की रक्षा करता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए भी जाना जाता हैं। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।

    कैसे खाएं: रातभर पानी में भिगोए हुए अखरोट को दैनिक नट्स के हिस्से के रूप में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा फलों की स्मूदी में भी अखरोट मिलाकर खाया जा सकता है।

    #3

    काजू से मिलेगी शक्ति

    काजू प्रोटीन, गुड फैट और मैंगनीज, जिंक, मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

    कैसे खाएं: कच्चे या सादे अनसाल्टेड काजू को नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है। इसके अलावा कटे हुए काजू को सलाद, फलों के कटोरे, स्मूदी और दलिया के ऊपर डाला जा सकता है।

    आप चाहें तो काजू की प्यूरी बनाकर उसका उपयोग सैंडविच स्प्रेड के तौर पर भी कर सकते हैं।

    #4

    पिस्ता भी दे सकता है कई फायदे

    रोजाना पिस्ता खाने से हृदय स्वास्थ्य ठीक रखने, हीमोग्लोबिन का स्तर संतुलित करने, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और ब्लड शुगर के स्तर को सुधारने जैसे कई लाभ मिल सकते हैं।

    कैसे खाएं: पिस्ता खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इन्हें नाश्ते के रूप में बिना नमक के खाएं। इसके अलावा सूखे भुने हुए या कटे 5-6 पिस्ता को सलाद में मिलाया जा सकता है या इनकी प्यूरी बनाकर इसे सलाद ड्रेसिंग में मिलाया जा सकता है।

    #5

    त्वचा के लिए बहुत लाभदायक हैं हेजलनट्स 

    हेजलनट्स ओमेगा 6, ओमेगा 9 फैटी एसिड, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और ऊर्जा का समृद्ध स्रोत हैं। ये त्वचा के स्वास्थ्य को ठीक रखने में बहुत मदद कर सकते हैं।

    कैसे खाएं: छिलके सहित बिना भुने हुए हेज़लनट्स को नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है। इसके अलावा हेजलनट्स का पाउडर बनाकर उससे कुकीज या केक तैयार किया जा सकता है। आप चाहें तो घर पर हलवा या मिठाई बनाते समय भी हेजलनट्स का उपयोग कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    खान-पान

    मानसून में इन 5 स्वास्थ्यवर्धक मॉकटेल ड्रिंक्स का करें सेवन, आसान है रेसिपी मानसून
    सावन: उपवास के दौरान किन चीजों को करें डाइट में शामिल और किन से करें परहेज? सावन
    शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के लिए फायदेमंद हैं ये 5 खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य टिप्स
    खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स हृदय रोग

    लाइफस्टाइल

    फ्रेंडशिप डे 2023: दोस्तों के साथ से मानसिक स्वास्थ्य को मिलते हैं कई फायदे, जानिए कैसे फ्रेंडशिप डे
    मालदीव जाने वाले यात्रियों को प्राइवेट जेट का अनुभव प्रदान करेगी ये एयरलाइन, लाखों होगा किराया मालदीव
    पेट की सूजन से जल्द राहत पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 टिप्स खान-पान
    फ्रेंडशिप डे: ग्लांस और न्यूजबाइट्स के साथ कहिये- ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे  फ्रेंडशिप डे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025