
फ्रेंडशिप डे: ग्लांस और न्यूजबाइट्स के साथ कहिये- ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
क्या है खबर?
हमें अपने जीवन के सफर में कई लोग मिलते हैं, लेकिन कुछ ही सच्चे दोस्त बनते हैं और हर तरह के समय में हमारा साथ देते हैं।
वैसे तो इस खूबसूरत रिश्ते के प्रति अपनी भावना को व्यक्त करने के लिए हर दिन खास है, लेकिन भारत में हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
इस मौके पर न्यूजबाइट्स और ग्लांस अपनी दोस्ती का जश्न मनाने के लिए एक अभियान आयोजित कर रहे हैं।
अभियान
28 जुलाई से शुरू होने वाला है अभियान
यह अभियान 28 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगा और दोस्ती को समर्पित दिवस का जश्न मनाया जाएगा।
फ्रेंडशिप डे की शुरूआत करने का मकसद लोगों में रंग, जाति, धर्म जैसे भेदभाव से ऊपर उठने की भावना को जन्म देना है और दोनों कंपनियां इस उद्देश्य का समर्थन करती हैं।
ऐसे में 6 अगस्त तक हर दिन न्यूजबाइट्स और ग्लांस की साझेदारी से आपको अपने मोबाइल की लॉक स्क्रीन पर दोस्ती से जुड़े कुछ दिलचस्प कंटेंट पढ़ने को मिलेंगे।
विषय
अभियान का हिस्सा होगें ये विषय
1) दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे की परंपराए क्या हैं?
2) स्व-मित्रता का महत्व: अपना अच्छा मित्र कैसे बनें?
3) इतिहास की प्रसिद्ध मित्रताएं
4) टूटी हुई दोस्ती को कैसे सुधारें?
5) दोस्ती से सेहत को मिलने वाले लाभ
6) फ्रेंडशिप डे को खास बनाने वाली गतिविधियां
7) बॉलीवुड हस्तियों की दोस्ती
8) अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे पर करने वाले एडवेंचर्स
9) फ्रेंडशिप डे: इतिहास और महत्व
10) पुरानी और खोई हुई दोस्ती को दोबारा कैसे ठीक करें?
जानकारी
इन विषयों पर भी मिलेगी जानकारी
बढ़ती उम्र के साथ दोस्ती कैसे बदल जाती है, फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को दिए जाने वाले गिफ्ट्स, इतिहास की मशहूर मित्रताओं पर आधारित किताबें, दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगहें जैसे विषयों के बारे में भी अभियान में बताया जाएगा।
ग्लांस
ग्लांस क्या है?
साल 2019 में स्थापित ग्लांस एक सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो ग्लांस, रोपोसो और नोस्ट्रा जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालित करती है।
ग्लांस की मदद से स्मार्टफोन की लॉक स्क्रीन पर तरह-तरह के कंटेंट पढ़ने को मिलते हैं। इससे ऐप्स खोजने और डाउनलोड करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।
40 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन ग्लांस की सुविधा देने में सक्षम हैं।
कंपनी का मुख्यालय सिंगापुर में है और इसे जियो, गूगल और मिथ्रिल कैपिटल से फंडिंग मिलती है।
न्यूजबाइट्स
न्यूजबाइट्स के बारे में जानें
न्यूजबाइट्स भारत की अग्रणी मीडिया टेक कंपनी है, जो खास AI-संचालित इंजन से सुसज्जित है और कई भाषाओं में खबरें प्रदान करती है।
न्यूजबाइट्स का लक्ष्य मीडिया बाजार की सबसे महत्वपूर्ण चुनौती से निपटकर मानवीय हस्तक्षेप को कम करते हुए AI की मदद से विभिन्न मीडिया प्रारूपों में उच्च गुणवत्ता वाला कंटेट प्रदान करना है।
अगर आप खबरों को अच्छे से समझना चाहते हैं तो दुनियाभर की ताजा खबरों के लिए न्यूजबाइट्स के साथ जुड़े रहिए।