NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हर भारतीय महिला को मालूम होने चाहिए ये 5 हेल्पलाइन नंबर, सुरक्षा के लिए जरूरी
    अगली खबर
    हर भारतीय महिला को मालूम होने चाहिए ये 5 हेल्पलाइन नंबर, सुरक्षा के लिए जरूरी

    हर भारतीय महिला को मालूम होने चाहिए ये 5 हेल्पलाइन नंबर, सुरक्षा के लिए जरूरी

    लेखन सयाली
    Aug 12, 2024
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    आज के दौर में महिलायें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। हालांकि, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध कम नहीं हो रहे हैं, जो उनकी सुरक्षा पर एक सवालिया निशान खड़ा करता है।

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर 2021 में 56.5% से बढ़कर 64.5% हो गई थी।

    ऐसे में अपनी सुरक्षा करने के लिए भारतीय महिलाओं को ये हेल्पलाइन नंबर जरूर पता होने चाहिए।

    #1

    राष्ट्रीय महिला आयोग (78271-70170) 

    राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) एक सरकारी निकाय है, जो महिलाओं को प्रभावित करने वाले नीतिगत मामलों से संबंधित है।

    1992 में स्थापित यह निकाय महिलाओं के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही NCW अपराधों के खिलाफ लड़ने के लिए महिलाओं की आवाज बनता है।

    यह हेल्पलाइन धार्मिक, राजनीतिक, व्यक्तिगत और अन्य प्रकार के शोषण की शिकार महिलाओं की मदद करती है।

    महिलाओं की मदद करने वाली इस संस्था का हेल्पलाइन नंबर 78271-70170 है।

    #2

    शक्ति शालिनी-महिला आश्रय (011-24373736/24373737) 

    यह गैर-सरकारी संगठन उन महिलाओं को आश्रय प्रदान करता है, जिन्होंने अपने पति, परिवार, रिश्तेदारों और समाज के हाथों अत्याचार झेले हों।

    यह समान शिक्षा, लैंगिक समानता और व्यक्तिगत पसंद के सम्मान की दिशा में काम करता है।

    शक्ति शालिनी संस्था महिलाओं को सुरक्षित घर उपलब्ध कराती है, उन्हें उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करती है, कानूनी सहायता प्रदान करती है, वित्तीय स्थिरता की ओर उनका मार्गदर्शन करती है और उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करती है।

    #3

    अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (10921/011-23389680) 

    अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (AIWC) महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में काम करता है।

    यह भारत के सबसे पुराने महिला हेल्पलाइन समूहों में से एक है, जो महिलाओं के अधिकारों के मुद्दों से निपटता है। यह संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए माइक्रोक्रेडिट योजनाएं भी चलाता है।

    AIWC ने हिंदी संहिता विधेयक, मातृत्व लाभ अधिनियम, देवदासी अधिनियम, शारदा अधिनियम और फैक्टर एवं खान अधिनियम में सुधार लाए हैं।

    #4

    साक्षी (0124-2562336/5018873) 

    साक्षी एक गैर-लाभकारी संगठन (NGO) है, जो यौन हिंसा के पीड़ितों (महिलाओं और बच्चों) की मदद करने के लिए काम करता है। इस संगठन का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

    लैंगिक विविधता और समावेशन पर आधारित इस संगठन ने कई शोध और सर्वेक्षण किए हैं, पीड़ितों के लिए वकालत की है और महिलाओं को जीवन कौशल और शिक्षा विकसित करने में मदद की है।

    किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न का सामना करने पर साक्षी हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    #5

    सामाजिक कानूनी सूचना केंद्र (+91-11-24374501) 

    सामाजिक कानूनी सूचना केंद्र (SLIC) एक पंजीकृत सोसायटी और ट्रस्ट डिवीजन है, जो पूरे भारत में मुफ्त कानूनी सहायता और कानूनी साक्षरता कार्यक्रम प्रदान करता है।

    इसका भारत के 24 से अधिक राज्यों में सामाजिक आंदोलनों, गैर सरकारी संगठनों, छात्रों, कार्यकर्ताओं, न्यायाधीशों, शोधकर्ताओं और वकीलों के साथ संबंध है।

    यह संगठन परेशान महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। यह निःशुल्क सहायता प्रदान करता है और देश भर में मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    यौन उत्पीड़न
    यौन शोषण

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार
    हीरो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 लाख के पार, जानिए आंकड़े  हीरो मोटोकॉर्प
    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस
    कमल हासन ने मणिरत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, अनदेखी तस्वीर साझा कर लिखा खास नोट जन्मदिन विशेष

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    उत्तर प्रदेश: बाइक सवार अधेड़ ने संकरी गली में घुसकर छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: दरोगा ने पीड़िता से की अश्लील बातें, दोस्त के साथ होटल आने को कहा उत्तर प्रदेश
    दिल्ली में स्विस महिला की हत्या का आरोपी कैसे पकड़ा गया?  दिल्ली
    IIT BHU में बंदूक दिखाकर छात्रा के कपड़े उतरवाए, जबरदस्ती किस किया; धरने पर बैठे छात्र  उत्तर प्रदेश

    यौन उत्पीड़न

    अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला ने कोर्ट में दी गवाही डोनाल्ड ट्रंप
    क्या है यौन उत्पीड़न का मामला, जिसमें दोषी ठहराए गए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्प ट्रंप? अमेरिका
    तमिलनाडु: महिला IPS के यौन उत्पीड़न के दोषी पूर्व पुलिस प्रमुख को 3 साल की जेल तमिलनाडु
    मुंबई: छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी ने उसी दिन 4 अन्य महिलाओं से की थी छेड़छाड़ महाराष्ट्र

    यौन शोषण

    प्रोड्यूसर विजय बाबू पर लगा महिला से यौन शोषण का आरोप, जानिए उनके बारे में सबकुछ रेप
    स्पेस-X फ्लाइट अटेंडेंट ने एलन मस्क पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मस्क ने दी सफाई यौन उत्पीड़न
    रेप पीड़िता ने आरोपी से की शादी, समझौते के बाद हाई कोर्ट ने रद्द किया केस रेप
    भोपाल: नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची का स्कूल बस में रेप, महिला अटेंडेंट भी थी मौजूद मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025