NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गणेश चतुर्थी: घर पर इन पांच तरीकों बनाई जा सकती है ईको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा
    अगली खबर
    गणेश चतुर्थी: घर पर इन पांच तरीकों बनाई जा सकती है ईको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा
    घर पर ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने के तरीके

    गणेश चतुर्थी: घर पर इन पांच तरीकों बनाई जा सकती है ईको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा

    लेखन अंजली
    Aug 28, 2022
    06:40 pm

    क्या है खबर?

    कुछ ही दिनों में गणेश चतुर्थी का आगाज होने ही वाला है जिसमें लोग अपने घरों में 10 दिन तक भगवान गणपति की स्थापना करके पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

    हालांकि, इस बार प्रकृति की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए ईको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा को अपने घर में स्थापित करने पर विचार करें।

    आइए आज हम आपको पांच तरीके से ईको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा बनाने के तरीके बताते हैं।

    #1

    मिट्टी से बनाएं गणपति की प्रतिमा

    मिट्टी की मूर्तियां रसायन मुक्त होने के साथ-साथ लंबे समय तक चलती हैं।

    गणपति की प्रतिमा बनाने के लिए सबसे पहले पानी और मिट्टी को मिलाकर आटे की तरह गोला बनाएं, फिर गणपति के शरीर के अलग-अलग अंग बनाने के लिए इसे काटें और फिर सभी को टूथपिक से एकसाथ जोड़े।

    अब किसी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल करके गणपति के कपड़े और अन्य चीजें बनाएं। अंत में प्रतिमा को प्राकृतिक रंगों से रंगें।

    #2

    पौधे और बीज वाली गणपति की प्रतिमा

    सबसे पहले पानी और मिट्टी को मिलाकर आटे की तरह गूंथें, फिर इसमें जड़ी-बूटियां या फलों के बीज मिलाएं।

    अब आटे को गणपति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में काटें, फिर प्रतिमा के आसन के बीच में टूथपिक डालें और अलग की गई मिट्टी से आंख और कान बनाएं। अब चाकू से प्रतिमा की बारीक चीजें उकेरें।

    जब त्योहार खत्म हो जाए तो गणपति की प्रतिमा को पानी में भिगोकर बगीचे की मिट्टी में मिला दें।

    #3

    चावल के आटे की गणेश प्रतिमा

    यह ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने के लिए चावल के आटे और कुछ रंगीन मसालों का इस्तेमाल करें।

    इसके लिए पहले तेल के साथ पानी उबालें, फिर इस मिश्रण को चावल के आटे में मिलाएं और उसे 10 मिनट के लिए ढककर रखें।

    अब इस मिश्रण से आटा गूंथकर लोई बनाएं और उसे काटकर गणेश के अलग-अलग अंग बनाएं।

    इसके बाद काली मिर्च, इलायची, चिली फ्लेक्स आदि का इस्तेमाल करके आंखें, कपड़े और आभूषण बनाएं।

    #4

    अखबार वाली प्रतिमा

    सबसे पहले पुराने अखबारों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर आधे दिन के लिए पानी में भिगो दें, फिर टुकड़ों को ब्लेंडर में पीस लें और अतिरिक्त पानी निकाल दें।

    अब थोड़े से मैदे को पानी में मिलाकर गाढ़ा होने तक उबालें, फिर इसमें नींबू का रस मिलाकर इसे ठंडा करें।

    इसके बाद मिश्रण के साथ अखबार का मिश्रण मिलाएं और इससे आटे का गोल बनाकर इसे ठंडा करें।

    अब मिश्रण से गणपति के शरीर के अंग बनाकर प्रतिमा को प्राकृतिक रंग से रंगें।

    #5

    हल्दी की गणेश प्रतिमा

    सबसे पहले मैदे और पानी को मिलाकर धीमी आंच पर धीरे-धीरे चलाते हुए पेस्ट बना लें, फिर गैस बंद करके पेस्ट को ठंडा करें।

    अब इस मिश्रण में हल्दी का पाउडर मिलाएं और इसे आटे की तरह गूंथ लें। इसके बाद गणपति के शरीर के निचले हिस्से से शुरू करके अलग-अलग हिस्से बनाने के लिए आटे का इस्तेमाल करें।

    फिर प्रतिमा के लिए आभूषण बनाने और जटिल डिजाइन बनाने के लिए कागज का इस्तेमाल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    गणेश चतुर्थी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    लाइफस्टाइल

    जंगल सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इन पांच भारतीय जगहों का करें रूख पश्चिम बंगाल
    अरुणाचल प्रदेश के मेचुका जाएं तो इन जगहों को अपनी यात्रा का जरूर बनाएं हिस्सा ट्रेवल टिप्स
    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं अनन्या पांडे, जानिए उनकी फिटनेस का राज खान-पान
    कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज खान-पान

    गणेश चतुर्थी

    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी मुंबई
    फिल्म 'मैट्रिक्स' के ड्रमर ने गणेश चतुर्थी में दिखाया मुंबई की सड़कों पर जलवा, देखें वीडियो मुंबई
    त्योहारों के सीजन में चीन को 40 हजार करोड़ रुपये का झटका देने की तैयारी चीन समाचार
    गणेश महोत्सव: गणपति स्थापना में भूल से भी न करें ये गलतियां लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025