NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / फिल्म 'मैट्रिक्स' के ड्रमर ने गणेश चतुर्थी में दिखाया मुंबई की सड़कों पर जलवा, देखें वीडियो
    अगली खबर
    फिल्म 'मैट्रिक्स' के ड्रमर ने गणेश चतुर्थी में दिखाया मुंबई की सड़कों पर जलवा, देखें वीडियो

    फिल्म 'मैट्रिक्स' के ड्रमर ने गणेश चतुर्थी में दिखाया मुंबई की सड़कों पर जलवा, देखें वीडियो

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 14, 2019
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    हर साल मुंबई में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। वैसे तो गणेश चतुर्थी की धूम हर साल ही देखने को मिलती है, लेकिन इस बार मुंबई में यह उत्सव ख़ास हो गया।

    जी हाँ इसकी वजह हॉलीवुड के सिंगर, म्यूज़िशियन ग्रेग एलिस हैं।

    दरअसल, ग्रेग गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई में ही थे। उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ ड्रम बजाया, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    जानकारी

    स्थानीय कलाकारों के साथ बजाय ड्रम

    हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेल्स में रहने वाले हॉलीवुड के मशहूर ड्रमर एलिस को मुंबई की सड़कों पर स्थानीय कलाकारों के साथ ड्रम बजाते हुए देखा गया।

    उनके साथ स्थानीय कलाकार ड्रम बजाकर काफ़ी ख़ुश हो रहे थे।

    बता दें कि एलिस हॉलीवुड की 'द मैट्रिक्स', 'गॉडजिला' और 'आर्गो' जैसी मशहूर फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    मुंबई की सड़कों पर गणेश उत्सव की मस्ती में डूबकर ड्रम बजाते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है।

    जानकारी

    आनंद महिंद्रा ने किया था वीडियो शेयर

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और इसे कई लोगों ने शेयर किया।

    ट्विटर पोस्ट

    आनंद महिंद्रा का ट्वीट

    Apparently a Hollywood music producer.The Ganesh festival’s already gone global but this fusion on Mumbai’s streets is exciting. Do you think our Cultural team should organise an international Street Drums festival every year during the Ganesh immersions? #whatsappwonderbox pic.twitter.com/MFwZwgzUqV

    — anand mahindra (@anandmahindra) September 6, 2019

    ट्वीट

    मुंबई की सड़कों पर फ़्यूज़न है काफ़ी रोमांचक

    महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ज़ाहिर तौर पर एक हॉलीवुड म्यूज़िक प्रोड्यूसर। गणेश उत्सव पहले से ही वैश्विक हो गया है, लेकिन मुंबई की सड़कों पर यह फ़्यूज़न काफ़ी रोमांचक है।'

    उन्होंने अपने ट्वीट में अपने फ़ॉलोअर्स से सवाल करते हुए आगे लिखा, 'क्या आपको लगता है कि हमारी सांस्कृतिक टीम को गणेश विसर्जन के दौरान हर साल एक अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीट ड्रम उत्सव का आयोजन करना चाहिए।'

    वीडियो

    वीडियो को IPS एचजीएस धालीवाल ने भी किया शेयर

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 42 सेकेंड का है, जिसमें एलिस को स्थानीय ड्रमर के साथ 'जुगलबंदी' करते हुए देखा जा सकता है। दोनों की जुगलबंदी वाक़ई लाजवाब है।

    इस वीडियो को IPS अधिकारी एचजीएस धालीवाल ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हॉलीवुड म्यूज़िक कंपोज़र- 'मैट्रिक्स', 'आयरनमैन', '300' फिल्मों के ग्रेग एलिस गणपति उत्सव मुंबई में स्थानीय ड्रमर के साथ जुगलबंदी में भाग लेते हुए।'

    ट्विटर पोस्ट

    IPS धालीवाल का ट्वीट

    Hollywood music composer- Greg Ellis of pictures like Matrix, Iron man, 300 etc., taking part in a Jugalbandi with Local Drummers at Ganapati festival, Mumbai... 🥁 🥁 😊 pic.twitter.com/7XMVZzwJqV

    — HGS Dhaliwal, IPS (@hgsdhaliwalips) September 10, 2019
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    हॉलीवुड समाचार
    गणेश चतुर्थी
    गणेश जी

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    मुंबई

    कर्नाटक संकट: 2 और कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, बागियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता हिरासत में कर्नाटक
    केन्या के सांसद ने 30 साल पहले लिए थे 200 रुपये उधार, अब भारत आकर लौटाए भारत की खबरें
    इंजीनियरिंग करने के बाद प्रतीक्षा दास बनी मुंबई की पहली महिला बस ड्राइवर, जानें उनकी कहानी भारत की खबरें
    मुंबई: फ्लाइट रद्द होने से नाराज यात्रियों ने स्पाइसजेट की फ्लाइट्स को उड़ान भरने से रोका ट्विटर

    हॉलीवुड समाचार

    अपने बच्चों की देखभाल में हर महीने 50 लाख से ज्यादा खर्च करती हैं किम कार्दशियन मनोरंजन
    टॉपलेस तस्वीरें लीक होने के बाद इस सिंगर ने लिया बड़ा फैसला, भावुक कर देगा बयान मनोरंजन
    प्रिंस हैरी और मेगन के बेटे आर्ची का कमरा है साउंडप्रूफ, जानें कितनी है इसकी लागत मनोरंजन
    अलादीन के प्रशंसक हैं, तो जान लें उसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मनोरंजन

    गणेश चतुर्थी

    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी मुंबई

    गणेश जी

    गणेशोत्सव की हुई शुरुआत, बाप्पा को खुश रखना चाहते हैं तो न करें ये तीन काम मुंबई
    गणपति विसर्जन के दौरान सलमान खान का सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल, लोग बोले- 'शर्म करो' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025