NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इम्यूनिटी को कमजोर करने का कारण बन सकती हैं खान-पान की ये चीजें
    अगली खबर
    इम्यूनिटी को कमजोर करने का कारण बन सकती हैं खान-पान की ये चीजें
    इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ

    इम्यूनिटी को कमजोर करने का कारण बन सकती हैं खान-पान की ये चीजें

    लेखन अंजली
    Aug 17, 2023
    08:26 pm

    क्या है खबर?

    इम्यूनिटी एक ढाल की तरह काम करके शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमण और बीमारियों से बचाती है।

    अमूमन लोग इम्यूनिटी को बढ़ावा देनी वाली खान-पान की चीजों की बात करते हैं, लेकिन कुछ इसे कमजोर करने का भी कारण होती हैं।

    आइए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन इम्यूनिटी को प्रभावित कर सकता है।

    इन खाद्य पदार्थों के प्रभाव को समझकर इनसे परहेज करें और इम्यूनिटी को मजबूत रखने के तरीके अपनाएं।

    #1

    आर्टिफिशियल स्वीटनर से बनाएं दूरी

    आर्टिफिशियल स्वीटनर का इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ सकता है।

    यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को प्रभावित कर सकता है, जो एक मजबूत इम्यूनिटी प्रतिक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।

    इससे इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और हमारे बीमार होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

    कुछ अध्ययनों के मुताबिक, बहुत अधिक आर्टिफिशियल का उपयोग करने से ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

    यहां जानिए शुगर फ्री विकल्प स्वास्थ्यवर्धक होते हैं या नहीं।

    #2

    रिफाइंड कार्ब्स भी है नुकसानदायक

    रिफाइंड कार्ब्स में सफेद ब्रेड, सफेद चावल, शर्करा युक्त अनाज, कुकीज, केक और पेस्ट्री जैसे खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं।

    इन खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम और कैलोरी अधिक होती है।

    इसलिए इन खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं और इनकी बजाय फल, स्टार्च युक्त सब्जियां जैसे कॉम्पलेक्स कार्ब्स का सेवन करें।

    ये हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए आवश्यक अच्छे पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं।

    #3

    प्रोसेस्ड मीट से होगा नुकसान

    प्रोसेस्ड मीट का सेवन कोलन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।

    ये मीट बहुत अधिक रिफाइंड प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिससे हानिकारक पदार्थ बन सकते हैं और हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये इम्यूनिटी को कमजोर भी कर सकते हैं।

    इसके अलावा प्रोसेस्ड मीट में संतृप्त वसा अधिक और असंतृप्त वसा कम होती है, जो इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाने का कारण है।

    #4

    तले खाद्य पदार्थों से भी कमजोर होती है इम्यूनिटी

    कई लोगों को मानसून और सर्दियों में तले खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन उनसे इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचता है।

    जब खाद्य पदार्थ तले जाते हैं तो वे अनहेल्दी फैट और तेल सोख लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने समेत हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

    इसके अलावा खाद्य पदार्थों को तलकर खाने से शरीर में हानिकारक पदार्थ भी बनते हैं, जो हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और सूजन पैदा कर सकते हैं।

    #5

    अधिक नमक युक्त चीजें भी न खाएं

    कई अध्ययनों के अनुसार, नमक का अधिक सेवन शरीर की इम्यूनिटी को खराब कर सकता है।

    दरअसल, उच्च नमक वाली चीजों से ऊतकों में सूजन आ सकती है और ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

    अधिक नमक सामान्य इम्यूनिटी के कार्यों पर बुरा असर डालता है, सूजन से लड़ने की शरीर की क्षमता को दबा सकता है, आंत बैक्टीरिया के संतुलन को खराब कर सकता है और ऑटोइम्यून बीमारियों का भी खतरा बढ़ा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    रेडिट ने एंथ्रोपिक पर किया मुकदमा, लगाया बिना अनुमति डाटा इकट्ठा करने का आरोप रेडिट
    डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा पर लगाया प्रतिबंध डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की फोन पर बातचीत, भारत-पाकिस्तान विवाद पर भी हुई चर्चा डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे इन 12 देशों के यात्री, ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध?  डोनाल्ड ट्रंप

    खान-पान

    घर में बनाना चाहते हैं आइसक्रीम तो इन 5 रेसिपी को जरूर करें ट्राई  रेसिपी
    सावन 2023: व्रत के दौरान पीएं ये 5 ड्रिंक्स, मिलेंगे कई फायदे  सावन
    मानसून में इन 5 फलों का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ  मानसून
    टमाटर की कीमत से परेशान हैं तो बारिश में ट्राई करें ये 5 सूप, जानें रेसिपी मानसून

    लाइफस्टाइल

    वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास वजन बढ़ाना
    कपड़ों से मेकअप के दाग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके लाइफ हैक्स
    विश्व शेर दिवस: जानिए इस दिन का इतिहास, इसे मनाने का कारण और इसका महत्व  लाइफस्टाइल
    लीवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025