NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घर में बनाना चाहते हैं आइसक्रीम तो इन 5 रेसिपी को जरूर करें ट्राई 
    अगली खबर
    घर में बनाना चाहते हैं आइसक्रीम तो इन 5 रेसिपी को जरूर करें ट्राई 
    घर पर बनाएं ये 5 तरह की आइसक्रीम (तस्वीर: फ्रीपिक)

    घर में बनाना चाहते हैं आइसक्रीम तो इन 5 रेसिपी को जरूर करें ट्राई 

    लेखन गौसिया
    Jul 17, 2023
    02:05 pm

    क्या है खबर?

    आइसक्रीम एक ऐसी चीज है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और इसका आनंद किसी भी मौसम में लिया जा सकता है।

    इसका फ्लेवर कोई-सा भी हो, जब इसका स्वाद और ठंडक मुंह तक पहुंचती है तो कोई भी मुस्कुराए बिना रह नहीं पाता।

    हालांकि, बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में आर्टिफिशियल रंग और स्वाद का इस्तेमाल होता है।

    ऐसे में आइये आज घर पर ताजा फलों के इस्तेमाल से आइसक्रीम बनाने की रेसिपी जानते हैं।

    #1

    फ्रूट आइसक्रीम 

    फ्रूट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में एक कप क्रीम, एक कप दूध और एक चौथाई कप चीनी को मिलाकर तब तक फेंटें, जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।

    अब इस मिश्रण में कटे हुए फल जैसे स्ट्रॉबेरी, आम, कीवी और ब्लूबेरी डालकर आराम से मिलाएं।

    इसके बाद इस मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे में डालें और उसमें स्टिक लगाकर फ्रीजर में रख दें।

    ये हैं दुनिया की 4 सबसे महंगी आइसक्रीम।

    #2

    कोला आइसक्रीम

    कोला आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कप कोला में एक कप क्रीम, आधा कप मीठा और गाढ़ा दूध और एक चम्मच वेनिला एसेंस को अच्छे से मिला लें।

    अब इस मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे में डालकर उस में स्टिक लगाएं। इसके बाद इसे 4-5 घंटे के लिए फ्रीजर में रखकर जमा लें और फिर इसका आनंद लें।

    यहां जानिए आइसक्रीम, जिलेटो, सॉरबट और फ्रोजन योगर्ट के बीच का अंतर।

    #3

    स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम 

    सबसे पहले कटी हुई स्ट्रॉबेरी को आधा कप चीनी के साथ मिलाकर इसे करीब 15 मिनट तक रखें, फिर इसकी प्यूरी बना लें।

    अब एक कटोरे में क्रीम, दूध और चीनी को एक साथ मिलाएं और चीनी घुलने तक इसे अच्छे से फेंटें।

    इसके बाद दूध-क्रीम वाले मिश्रण में स्ट्रॉबेरी प्यूरी और वेनिला एसेंस डालकर थोड़ी देर तक अच्छे से मिलाएं।

    आखिर में इसे आइसक्रीम के सांचे में ढालकर 3-4 घंटे तक फ्रीजर में रखें।

    #4

    टूटी फ्रूटी आइसक्रीम

    इसके लिए सबसे पहले क्रीम, दूध, चीनी और वेनिला एसेंस को एक साथ फेंटकर वेनिला आइसक्रीम बनाएं।

    अब एक बड़े गिलास में 2 बड़े चम्मच कटे हुए मीठे फल डालें, फिर इसके ऊपर एक स्कूप वेनिला आइसक्रीम और एक चम्मच मनपसंदीदा जैम और 1 बड़ी चम्मच भुने हुए मेवे डालें।

    इसके बाद दोबारा ऊपर से फल, आइसक्रीम, जैम और मेवे की परत लगाएं।

    आखिर में आइसक्रीम को व्हीप्ड क्रीम और कटे हुए फल से सजाकर फ्रिज में रखकर ठंडा करें।

    #5

     टू-इन-वन वेनिला-स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम

    सबसे पहले क्रीम, दूध, चीनी और वेनिला एसेंस को एक साथ फेंटकर वेनिला आइसक्रीम बनाएं और फिर इसे 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

    स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम के लिए स्ट्रॉबेरी को चिकना होने तक ब्लेंड करें, फिर इसमें क्रीम, दूध, चीनी और वेनिला एसेंस डालकर मिलाएं और 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।

    अब दोनों मिश्रण को आइसक्रीम मेकर में अलग-अलग मथ लें, फिर आइसक्रीम सांचे में मिश्रण की एक-एक परत लगाकर फ्रीजर में रख दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    रेसिपी

    गर्मियों में रागी को इन 5 रेसिपी के जरिए बनाए अपनी डाइट का हिस्सा लाइफस्टाइल
    गर्मियों में बनाकर खाएं टमाटर के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान हैं रेसिपी खान-पान
    ओडिशा के 5 सबसे लोकप्रिय पेय, जानिए इनकी रेसिपी ओडिशा
    भाप में आसानी से पकाए जा सकते हैं ये 5 स्नैक्स, जानिए रेसिपी खान-पान

    खान-पान

    चाय बनाम कॉफी: किसका चयन करना होगा स्वास्थ्य के लिए बेहतर? यहां जानिए लाइफस्टाइल
    डार्क चॉकलेट बनाम व्हाइट चॉकलेट: दोनों में कौन ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है?  लाइफस्टाइल
    त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 5 फल, डाइट में करें शामिल त्वचा की देखभाल
    बाजार में आई 'हाजमोला चाय', स्वाद चखना चाहते हैं तो इस जगह का करें रुख उत्तर प्रदेश

    लाइफस्टाइल

    मानसून के दौरान स्नैक्स के साथ बनाएं ये 5 तरह की डिप, आसान हैं रेसिपीे मानसून
    सावन 2023: देश के मशहूर शिव मंदिर, जहां हमेशा लगा रहता है भक्तों का तांता  सावन
    विश्व चॉकलेट दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: खुद को कैसे फिट रखते हैं महेंद्र सिंह धोनी? जानिए डाइट और वर्कआउट प्लान  महेंद्र सिंह धोनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025