LOADING...
सावन 2023: व्रत के दौरान पीएं ये 5 ड्रिंक्स, मिलेंगे कई फायदे 
व्रत के अनुकूल ड्रिंक्स

सावन 2023: व्रत के दौरान पीएं ये 5 ड्रिंक्स, मिलेंगे कई फायदे 

लेखन अंजली
Jul 17, 2023
05:11 pm

क्या है खबर?

कई लोग सावन के दौरान सोमवार का व्रत रखते हैं। यह वजन घटाने का एक अवसर भी है। हालांकि, मानसून में आर्द्रता काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने के लिए व्रत के दौरान हाइड्रेशन का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। आइए आज हम आपको 5 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें सोमवार का व्रत रखने वाले लोग अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

#1

फूलों की चाय 

कुछ फूल खाने योग्य होते हैं, जिनसे बनी चाय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इसका कारण है कि ये कैफीन मुक्त, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर और शून्य कैलोरी वाली चाय होती हैं। पारंपरिक चीनी चिकित्सा लंबे समय से विभिन्न चिकित्सीय प्रयोजनों के लिए नीले फूलों का उपयोग कर रही है। इसके लिए आप गुड़हल, कैमोमाइल, बटरफ्लाई पी फ्लावर और गुलाब जैसे फूलों की चाय बनाकर पी सकते हैं।

#2

डिटॉक्स वॉटर

डिटॉक्स या इंफ्यूज्ड वॉटर विभिन्न फलों और जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है, जिनके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने और त्वचा पर निखार लाने में भी मदद कर सकते हैं। कुछ शोध के मुताबिक, कुछ फलों और सब्जियों में लगभग 20 प्रतिशत विटामिन और पोषक तत्व तब अवशोषित होते हैं जब उन्हें कुछ घंटों के लिए पानी में रखा जाता है।

Advertisement

#3

छाछ

यह ड्रिंक दही और पानी से बनाई जाती है और इसमें स्वाद के लिए तरह-तरह के मसाले मिलाए जाते हैं। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होती है, जो शरीर से पानी की कमी और गर्मी के खिलाफ लड़ने का काम करती है। इसके अतिरिक्त छाछ में विटामिन-D और कैल्शियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही इनके विकास में मददगार है। दही और छाछ के बीच अंतर समझने के लिए यह लेख पढ़ें।

Advertisement

#4

नींबू पानी 

रोजाना एक गिलास नींबू पानी का सेवन सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देने में भी सक्षम है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को संतुलित करके पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। नींबू पानी विटामिन-C का बेहतरीन स्त्रोत होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करके इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान कर सकता है।

#5

नारियल पानी

नारियल पानी आपकी त्वचा और बालों के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। नारियल पानी को एंटी-ऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत भी माना गया है, जिस कारण यह हृदय रोगों से बचाए रखने में भी सक्षम है। रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से ये 5 लाभ भी मिल सकते हैं।

Advertisement