LOADING...
एगेव सिरप बनाम शहद: इनमें से किसका चयन स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक? 

एगेव सिरप बनाम शहद: इनमें से किसका चयन स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक? 

लेखन अंजली
May 21, 2024
09:18 pm

क्या है खबर?

गन्ने के रस से बनाई जाने वाली चीनी अधिक कैलोरी और कार्ब्स से युक्त होती है, जिस वजह से इसका नियमित सेवन मोटापा, त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण झलकना और सूजन बढ़ने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से अब अधिकतर लोग चीनी की बजाय एगेव सिरप और शहद को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इनमें से किस स्वीटनर का इस्तेमाल आपके लिए ज्यादा बेहतर है। आइए जानें।

अंतर

शहद और एगेव सिरप के बनने की प्रक्रिया बताती है दोनों में अंतर 

शहद मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस को चूसकर बनता है। दूसरी ओर, एगेव सिरप एगेव नामक पौधे के रस से बनाया जाता है। इसके लिए पौधे की पत्तियों को हटाया जाता है, फिर इसके पिना में रस होता है, जो एक बड़े अनानास या बल्ब जैसा दिखता है। पिना के रस से ही एगेव सिरप को बनाया जाता है। बता दें कि एगेव सिरप शहद की तुलना में अधिक मीठा और पतला होता है।

पोषण

दोनों स्वीटनर में मौजूद पोषक तत्व

एगेव सिरप फ्रुक्टोज और ग्लूकोज के समेत पानी, कार्बोहाइड्रेट, वसा, पॉलीओल्स जैस खनिजों से समृद्ध होता है। इसके अतिरिक्त एक चम्मच एगेव सिरप में लगभग 60 कैलोरी और 15 ग्राम शर्करा होती है। शहद की बात करें तो यह फ्रुक्टोज के अलावा कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन-B6, विटामिन-C और एमिनो एसिड से भरपूर होता है। वहीं एक चम्मच शहद में लगभग 64 कैलोरी और 17 ग्राम शुगर होती है। यहां जानिए शहद के अन्य फायदे

Advertisement

मधुमेह

क्या एगेव सिरप और शहद मधुमेह रोगियों के लिए सही है?

एगेव सिरप कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थ होने के बावजूद मधुमेह रोगियों के लिए ठीक नहीं है क्योंकि इसमें मौजूद फ्रुक्टोज की अधिक मात्रा ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है, जो मधुमेह रोगियों के लिए चिंता की बात है। दूसरी ओर शहद मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य पदार्थ है और यह भी ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है, इसलिए मधुमेह रोगी इससे भी दूरी बनाकर रखें।

Advertisement

चयन

एगेव सिरप या शहद,दोनों में से स्वास्थ्य के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

शहद और एगेव सिरप के बीच का चयन व्यक्तिगत पसंद और आहार संबंधी आवश्कताओं पर निर्भर करता है। वैसे स्वास्थ्य की दृष्टि से दोनों ही चीजें कई लाभ प्रदान कर सकती हैं। जहां शहद में अधिक पोषक तत्व होते हैं, वहीं एगेव सिरप में कैलोरी कम होती है। हालांकि, स्वास्थ की दृष्टि में शहद का सेवन एगेव सिरप की तुलना में करना ज्यादा लाभदायक हो सकता है।

Advertisement