Page Loader
हरियाणा के 5 अनोखे व्यंजन, जिनका स्वाद होता है लाजवाब; बनाना भी है आसान
हरयाणा के पारंपरिक व्यंजन

हरियाणा के 5 अनोखे व्यंजन, जिनका स्वाद होता है लाजवाब; बनाना भी है आसान

लेखन सयाली
Feb 19, 2025
05:12 pm

क्या है खबर?

हरियाणा के खान-पान में कई ऐसे व्यंजन शामिल हैं, जो स्वाद और पोषण का अद्भुत मेल प्रस्तुत करते हैं। यहां के पारंपरिक व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। अगर आप अपने घर पर बनने वाले साधारण भोजन से ऊब गए हैं तो आप हरियाणवी भोजन का आनंद ले सकते हैं। आइए हरयाणा के 5 अनोखे व्यंजनों की रेसिपी जानते हैं, जिनका स्वाद बेहद लाजवाब होता है।

#1

बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी हरियाणा का विशेष पकवान है, जिसे सर्दियों में बनाया जाता है। यह खिचड़ी बाजरे और मूंग की दाल को मिलाकर बनाई जाती है, जिसमें देसी घी का तड़का लगाया जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती है। बाजरा फाइबर से भरपूर होता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इस व्यंजन को हरी चटनी या अचार के साथ परोसने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है।

#2

कढ़ी पकोड़ा

कढ़ी पकोड़ा हरियाणा का एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे दही और बेसन से तैयार किया जाता है। दही और बेसन के लाजवाब मिश्रण में बेसन की पकौड़ियां डाली जाती हैं, जो बेहद स्वादिष्ट होती हैं। इस कढ़ी को धीमी आंच पर पकाया जाता है, ताकि इसका स्वाद पूरी तरह से उभर सके। इसे चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है। दही पेट को ठंडा रखती है, जबकि बेसन प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है।

#3

मीठे चावल

मीठे चावल हरियाणवी त्योहारों का एक अहम हिस्सा होते हैं। इन्हें बासमती चावल, गुड़, घी और सूखे मेवों से तैयार किया जाता है। गुड़ आयरन से भरपूर होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने में मदद करता है जबकि सूखे मेवे ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस मिठाई को विशेष अवसरों पर बनाया जाता था लेकिन अब आप इसे किसी भी दिन बना सकते हैं जब आपको कुछ मीठा खाने की इच्छा हो।

#4

बथुआ रायता

बथुए का रायता एक अनोखा और स्वादिष्ट रायता होता है, जिसे बथुआ नामक हरी सब्जी से तैयार किया जाता है। बथुआ विटामिन A, विटामिन C और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे बनाने के लिए बथुए को पीसकर दही में मिलाया जाता है और जीरे का तड़का लगाया जाता है। यह रायता न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

#5

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा सर्दियों में बनने वाली एक खास मिठाई है। इसे गाजर, दूध, चीनी, घी और सूखे मेवों से तैयार किया जाता है। गाजर विटामिन A और फाइबर देती है, जबकि दूध से कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। इस हलवे को धीमी आंच पर पकाना चाहिए, ताकि सभी सामग्री अच्छे से मिल जाएं और इसका रंग लाल हो जाए। यह मिठाई सर्दियों में गर्माहट के साथ-साथ स्वाद भी देती है।