NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / करवा चौथ: व्रत रख रही महिलाएं सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    करवा चौथ: व्रत रख रही महिलाएं सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    1 नवंबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार

    करवा चौथ: व्रत रख रही महिलाएं सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन गौसिया
    Oct 30, 2023
    10:39 am

    क्या है खबर?

    हर सुहागन महिला के लिए करवा चौथ का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। वे इस त्योहार को श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाती हैं।

    इस खास मौके पर विवाहित महिलाएं सूर्योदय से पहले खाना खा लेती है, जिसे सरगी कहते हैं। इसके बाद वह रात को चांद के नजर आने तक व्रत रखती है।

    ऐसे में दिनभर भूखे रहने से आपको कमजोरी हो सकती है इसलिए ऊर्जावान बने रहने के लिए नीचे लिखे कुछ तरीकों को अपनाया जा सकता है।

    #1

    अच्छे से खाएं सरगी 

    सुर्योदय से पहले कुछ भी खाने-पीने की इच्छा नहीं होती है।

    इस वजह से बहुत-सी महिलाएं सरगी के सेवन से परहेज करती है या फिर ठीक से सरगी नहीं खाती। ऐसे में समय बीतने के बाद दोपहर तक भूखे रहने की वजह से उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है।

    इससे बचाव के लिए और पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करने के लिए सरगी थाली में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

    #2

    मिठाई के सेवन से बचें 

    सरगी में मिठाई और अन्य मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।

    दरअसल, सरगी के समय अगर आप मीठे व्यंजन खाएंगे तो इससे बाद में आपको भूख लग सकती है।

    इसके कारण आप व्रत के दौरान कमजोर और सुस्त महसूस करेंगी, जिससे पूरे दिन भूखे रहने से मुश्किल होगी। स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

    इससे बचाव के लिए पनीर और मेवे जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।

    #3

    हाइड्रेटेड रहना है बहुत जरूरी

    व्रत के दौरान हाइड्रेटेड रहना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आपको शारीरिक प्रणालियों के समुचित कार्यों में मदद मिलती है।

    इसके अलावा यह विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने और पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है।

    इसके लिए अभी से दिन में 8-12 गिलास पानी जरूर पीएं और सरगी के समय गुनगुना पानी पीएं।

    इसके साथ ही फल और सब्जियों के जूस का भी सेवन करें।

    #4

    इन कामों को करने से बचें

    निर्जला व्रत रख रही महिलाओं को कम से कम धूप में निकलने की कोशिश करनी चाहिए।

    अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो ज्यादा प्यास लगेगी और पानी पीने की इच्छा होगी।

    इसके अलावा आपको ज्यादा मेहनत वाले काम करने से भी बचना होगा ताकि आपकी ऊर्जा बनी रहे।

    व्रत के दौरान ज्यादा बोलने से भी गला सूखता है जिससे पानी पीने की इच्छा होती है, इसलिए इस दौरान कम बोलना चाहिए।

    #5

    कैफीन युक्त पेय पदार्थों के सेवन से बचें

    बहुत से लोगों को चाय और कॉफी पीना पसंद होता है इसलिए वे व्रत के पहले भी इसका सेवन करते हैं।

    हालांकि, खाली पेट सरगी के समय इन पेय पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इन पेय पदार्थों के सेवन से एसिडिटी, सीने में जलन, डिहाइड्रेशन, सूजन और पेट में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

    इनसे बचाव के लिए चाय और कॉफी का सेवन अधिक न करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    त्यौहार

    रक्षाबंधन को बनाएं खास, भाई को सरप्राइज करने के लिए बहन दें ये 5 उपहार  रक्षाबंधन
    ओणम पर पहनने के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, लगेंगी बेहद खूबसूरत कपड़ों के लिए टिप्स
    रक्षाबंधन: अगर आपका सगा भाई नहीं है तो इन 5 तरीकों से मनाएं त्योहार रक्षाबंधन
    इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी   रक्षाबंधन

    खान-पान

    अब आई 'चिप्स और कुरकुरे की तवा आइसक्रीम', देखिए अनोखे फूड कॉम्बिनेशन का वायरल वीडियो गुजरात
    नवरात्रि: घर पर व्रत के अनुकूल इन 5 व्यंजनों का लें जायका, आसान है इनकी रेसिपी नवरात्रि
    जैतून का तेल बनाम वनस्पति तेल: स्वास्थ्य के लिहाज से किसका उपयोग है ज्यादा बेहतर? लाइफस्टाइल
    बाजार में आया 'रसगुल्ला डोसा', जानिए इस अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन पर लोगों की प्रतिक्रियाएं वायरल वीडियो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025