NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी  
    अगली खबर
    इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी  
    रक्षाबंधन पर बनाएं ये 5 मीठे व्यंजन

    इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी  

    लेखन अंजली
    Aug 29, 2023
    08:37 pm

    क्या है खबर?

    इस साल रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त को है। यह त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर होता है।

    ऐसे अगर आप इस अवसर का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो एक दिन के लिए शेफ बन जाइए और अपने भाई या बहन के आगे तरह-तरह के मीठे व्यंजनों को पेश करें।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे मीठे व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप कुछ मिनटों में तैयार करके अपने भाई-बहन को खिला सकते हैं।

    #1

    नारियल के लड्डू 

    अगर आपको मीठे व्यंजनों में नारियल पसंद है तो आपको नारियल के लड्डू भी पसंद आएंगे और इन्हें घर पर बनाना बहुत आसान है।

    नारियल के लड्डू बनाने के लिए एक कप गर्म दूध में एक कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल मिलाएं, फिर इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि दूध सूख न जाए यानी मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद मिश्रण को एक प्लेट में निकालें और इससे लड्डू बनाएं।

    #2

    चॉकलेट पुडिंग 

    सबसे पहले एक कटोरे में चीनी, कोकोआ पाउडर, कॉर्नस्टार्च और एक चुटकी नमक को डालकर मिलाएं, फिर मिश्रण में दूध डालकर फेंटें।

    अब इस मिश्रण को गर्म करें और मध्यम आंच पर धीरे-धीरे हिलाते हुए उबालें और 2 मिनट तक मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।

    इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण में वनिला एसेंस और मक्खन मिलाएं, फिर इस मिश्रण को 6 घंटे के लिए फ्रिज में रखने के बाद खाएं।

    यहां जानिए चॉकलेट से बनने वाले डेजर्ट्स।

    #3

    फ्रूट कस्टर्ड 

    इसे बनाने के लिए पहले सफेद मक्खन और चीनी को एक साथ फेंट लें।

    अब एक पैन में थोड़ी क्रीम, दूध, वनिला एसेंस और हरी इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

    इसके बाद इसमें मक्खन वाला मिश्रण डालें और धीमी आंच पर चलाएं, फिर एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और थोड़ा दूध मिलाकर पैन में डालें।

    ॉअंत में मिश्रण को ठंडा करके इसमें अपने मनपसंद कटे हुए फल डालें और इसे परोसें।

    #4

    चॉकलेट मग केक 

    इसके लिए एक बड़े से कप में थोड़ा-सा मक्खन और दूध डालें और फिर एक कांटे वाले चम्मच का इस्तेमाल करके इसे चिकना होने तक फेंटें।

    इसके बाद इसमें मैदा, चीनी का पाउडर, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर, नमक और थोड़ा वनिला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं।

    अब इस पर चॉकलेट चंक्स डालें और फिर कप को माइक्रोवेव में रखकर लगभग 2 मिनट के लिए गर्म करें। केक फूल जाने के बाद इसे परोसें।

    #5

    सूजी का हलवा 

    अगर आपके भाई-बहन को हलवा खाना ज्यादा पसंद है तो बाकि रेसिपी को छोड़ आप उनके लिए सूजी का हलवा बना सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर सूजी को भूनें। अब इसमें इलायची और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

    इसके बाद मिश्रण में दूध और सूखे मेवे डालकर अच्छी से मिलाएं। अब पैन को ढककर हलवा पकाएं और फिर इसके ऊपर घी और सूखे मेवे डालकर इसे गर्मागर्म परोसें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रक्षाबंधन
    त्यौहार
    रेसिपी
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    रक्षाबंधन

    आगरा में बिक रहा 25,000 रुपये किलो घेवर, जानिए क्या है इसमें खास आगरा
    इस रक्षाबंधन पर खुद बनाएं अपने भाई के लिए राखी, जानिए पांच तरीके लाइफस्टाइल
    रक्षाबंधन के मौके पर बनाएं ये मिठाइयां, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना लाइफस्टाइल
    डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई मुंबई

    त्यौहार

    होली 2023: घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके होली
    होली पर बनाएं ये 5 तरह की गुजिया, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना होली
    होली के लिए पुरुष चुन सकते हैं ये 5 आउटफिट, दिखेंगे आकर्षक और स्टाइलिश कपड़ों की टिप्स
    होली 2023: रंगों के त्योहार को ईको-फ्रेंडली तरीके से मनाने के लिए अपनाएं ये तरीके होली

    रेसिपी

    गर्मी को मात देने के लिए घर पर बनाएं स्लशी, जानिए इसकी 5 आसान रेसिपी खान-पान
    गर्मियों में छाछ से बनाए जा सकते हैं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी गर्मियों के टिप्स
    मक्खन की चाय से करें दिन की शुरुआत, जानिए रेसिपी और फायदे स्वास्थ्य टिप्स
    सुबह के नाश्ते के लिए बनाएं ये 5 स्मूदी, प्रतिरक्षा प्रणाली रहेगी मजबूत खान-पान

    लाइफस्टाइल

    इम्यूनिटी को कमजोर करने का कारण बन सकती हैं खान-पान की ये चीजें खान-पान
    हरियाली तीज: त्योहार का मजा बढ़ा सकते हैं ये 5 पारंपरिक मीठे व्यंजन  त्यौहार
    रक्षा बंधन: घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं ये पर्यावरण अनुकूल राखियां रक्षाबंधन
    अजवाइन का तेल स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 लाभ  स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025