NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली पर भी असर, जानें क्या है पूरा मामला
    अगली खबर
    बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली पर भी असर, जानें क्या है पूरा मामला

    बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली पर भी असर, जानें क्या है पूरा मामला

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 14, 2019
    01:57 pm

    क्या है खबर?

    ममता बनर्जी के चेतावनी के बावजूद पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी है।

    द इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए शुक्रवार को "अखिल भारतीय हड़ताल दिवस" का ऐलान किया।

    दिल्ली के AIIMS और सफदरजंग अस्पताल और मुंबई के JJ अस्पताल के डॉक्टर भी अपने साथियों के समर्थन में आए हैं और आज हड़ताल कर रहे हैं।

    लाखों मरीजों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

    मामला

    जूनियर डॉक्टरों पर हमले से शुरू हुआ पूरा विवाद

    सोमवार शाम को कोलकाता के नील रतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 74 वर्षीय मोहम्मद सईद की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों की पिटाई की।

    हमले में दो जूनियर डॉक्टरों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हमले के बाद डॉक्टरों ने माफी मांगने तक शव देने से इनकार कर दिया।

    कुछ देर बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने अस्पताल पर हमला किया और जूनियर डॉक्टर्स पर पत्थर फेंके।

    जानकारी

    मंगलवार को शुरू हुई हड़ताल

    मंगलवार को हमले के विरोध में NRS अस्पताल ने हड़ताल शुरू करते हुए अपनी OPD और आपातकालीन सेवाओं निलंबित कर दीं। उनकी मांग है कि डॉक्टरों को ऐसे हमलों से पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।

    चेतावनी

    ममता ने दिया था 4 घंटे का अल्टीमेटम

    गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के SSKM अस्पताल का दौरा किया और डॉक्टरों को 4 घंटे के अंदर हड़ताल खत्म करने की चेतावनी दी।

    हड़ताल को भाजपा की साजिश बताते हुए उन्होंने कहा, "मैं मेडिसिन के बारे में ज्यादा नहीं जानती लेकिन मैंने आज एक दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को पड़े देखा, जो हड़ताल के कारण मर सकता है। सबको सद्बुद्धि आए वर्ना हमें कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा।"

    हड़ताल जारी

    चेतावनी के बाद भी जारी हड़ताल

    ममता की चेतावनी के बाद SSKM और वर्धमान मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन सुविधाएं शुरू हो गईं।

    लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने झुकने से इनकार करते हुए अपनी हड़ताल को चौथे दिन भी जारी रखा।

    हालांकि शुक्रवार सुबह उन्होंने मरीजों को NRS अस्पताल के आपातकाल में जाने दिया, लेकिन उन्होंने मरीजों को इलाज नहीं किया।

    आपातकालीन सुविधाओं में सीनियर डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

    वहीं, ममता मामले पर चारों तरफ से घिरी हुई हैं।

    हड़ताल

    आज देशभर में एकदिवसीय हड़ताल

    वहीं, आज देशभर में डॉक्टर बंगाल के अपने साथियों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं।

    दिल्ली के AIIMS और सफदरजंग अस्पताल में आज OPD और नियमित सेवाएं निलंबित रहेंगी।

    दोनों अस्पतालों के करीब 3500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।

    अधिकारियों के अनुसार, सीनियर डॉक्टर आपातकालीन और ICU सेवाओं को चलाएंगे।

    महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर भी आज एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे।

    अन्य राज्यों में भी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    पश्चिम बंगाल
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    पुलवामा आतंकी हमले का समर्थन कर रहे कर्मचारियों को निलंबित कर रही हैं देशभर की कंपनियां पाकिस्तान समाचार
    चोट के बाद मैदान पर पृथ्वी शॉ की वापसी, टी-20 में मचाएंगे धमाल क्रिकेट टीम
    किसान मार्च: फिर से नासिक से मुंबई तक के पैदल मार्च पर निकले महाराष्ट्र के किसान भारतीय जनता पार्टी
    Board Exam: ऑटो ड्राइवरों ने छात्रों को दिया तोहफा, मुफ्त में पहुंचा रहे परीक्षा केंद्र शिक्षा

    दिल्ली

    केजरीवाल से टकराव के बाद AAP विधायक अलका लांबा का ऐलान, 2020 में छोड़ देंगी पार्टी ट्विटर
    इन लग्जरी बाइक पर मिल रही है लाखों रुपये की छूट, 30 जून तक है ऑफर मोटरसाइकिल
    महिला कर्मचारी ने फ्लाइट में सिगरेट जलाने से रोका तो युवक ने खोली पैंट की चेन भारत की खबरें
    अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमत तो रामदेव ने लॉन्च किया सस्ता दूध भारत की खबरें

    पश्चिम बंगाल

    महिला ने TMC को नहीं दिया वोट तो पति ने मुंह में डाल दिया तेजाब भारतीय जनता पार्टी
    लोकसभा चुनाव 2019: पहले 3 चरणों में ही 2014 के मुकाबले ढाई गुना कैश जब्त तमिलनाडु
    पश्चिम बंगालः आसनसोल में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, बाबुल सुप्रियो की कार पर हमला ममता बनर्जी
    प्रधानमंत्री मोदी का सनसनीखेज दावा, कहा- ममता दीदी के 40 विधायक मेरे संपर्क में नरेंद्र मोदी

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्रः 2,657 किलोग्राम प्याज बेचकर किसान को मिले मात्र 6 रुपये, मुख्यमंत्री को भेजी कमाई देवेंद्र फडणवीस
    PMO ने वापस भेजा नाराज किसान का मनीऑर्डर, कहा- पैसा देना है तो ऑनलाइन भेजें नरेंद्र मोदी
    नारायण राणे के बेटे के आरोप, सोनू निगम को मरवाना चाहते थे बाल ठाकरे शिवसेना समाचार
    सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, अब मुंबई में खुल सकेंगे डांस बार लेकिन नहीं उड़ेगा पैसा देश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025