NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / PMO ने वापस भेजा नाराज किसान का मनीऑर्डर, कहा- पैसा देना है तो ऑनलाइन भेजें
    PMO ने वापस भेजा नाराज किसान का मनीऑर्डर, कहा- पैसा देना है तो ऑनलाइन भेजें
    1/5
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    PMO ने वापस भेजा नाराज किसान का मनीऑर्डर, कहा- पैसा देना है तो ऑनलाइन भेजें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 12, 2018
    04:48 pm
    PMO ने वापस भेजा नाराज किसान का मनीऑर्डर, कहा- पैसा देना है तो ऑनलाइन भेजें

    कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के एक किसान ने प्याज की फसल बेचकर मिले पैसे प्रधानमंत्री को भेजे थे। किसान ने ये पैसे मनीऑर्डर के जरिए प्रधानमंत्री को भेजे थे, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ये पैसे लेने से इनकार कर दिया है। PMO ने किसान को मनीऑर्डर लौटाते हुए कहा है कि अगर उन्हें पैसे भेजने हैं, तो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेजें। PMO ने कहा कि वे किसी भी तरह का मनीऑर्डर स्वीकार नहीं करते हैं।

    2/5

    प्याज की फसल बेचकर मिले थे महज Rs. 1,064

    नासिक के संजय साठे नामक किसान को 750 किलोग्राम प्याज के बदले महज Rs. 1,064 मिले थे। संजय को एक किलो प्याज के बदले महज Rs. 1.40 मिले। इससे नाराज होकर उन्होंने यह रकम प्रधानमंत्री मोदी को भेज दी थी। मनीऑर्डर के लिए उन्होंने अलग से Rs. 54 चुकाए। साठे ने अपना मनीऑर्डर 29 नवंबर को भारतीय डाक के निफाड कार्यालय से भेजा था। साठे ने बताया कि वे अपनी परेशानियों के प्रति सरकार की उदासीनता के कारण नाराज हैं।

    3/5

    PMO की बात से साठे आहत

    PMO द्वारा मनीऑर्डर स्वीकार नहीं किये जाने से साठे काफी आहत हैं। उन्हें दुख मनीऑर्डर स्वीकार नहीं होने का नहीं बल्कि PMO द्वारा राहत की बजाय डिजिटल ट्रांसफर का विकल्प देने का है।

    4/5

    ओबामा से मिल चुके हैं साठे

    बता दें, संजय साठे उन प्रगतिशील किसानों में से एक है, जिन्हें 2010 में बराक ओबामा से उनकी भारत यात्रा के दौरान संवाद के लिए चुना गया था। साठे ने कहा कि उन्हें आकाशवाणी के स्थानीय रेडियो स्टेशनों पर कृषि व उनके प्रयोगों के बारे में बोलने के लिए आमंत्रित किया जाता था। इसलिए कृषि मंत्रालय ने उनको मुंबई में अमेरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने के लिए बुलाया था, जहां उन्होंने ओबामा से काफी देर बात की।

    5/5

    महाराष्ट्र में किसान ने मुख्यमंत्री को भेजे थे छह रुपये

    कुछ दिन पहले अहमदनगर के एक किसान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छह रुपये भेजे थे। दरअसल, यहां श्रेयस अभाले नाम के एक किसान को 2,657 किलो प्याज बेचने के बाद सिर्फ 6 रुपये का मुनाफा हुआ। नाराज किसान ने ये 6 रुपये राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजकर अपना विरोध जताया था। किसान ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को इस समस्या की ओर ध्यान दिलाने के लिए पैसा भेजा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र
    प्याज की कीमतें

    नरेंद्र मोदी

    ईशा अंबानी की मुंबई में आज शादी, शामिल हो सकती हैं ये हस्तियां मुकेश अंबानी
    उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा, राहुल से की मुलाकात बिहार
    विधानसभा चुनावः राजस्थान और तेलंगाना में मतदान जारी, कई बड़ी हस्तियों ने डाले वोट चुनाव
    2019 लोकसभा चुनाव: भाजपा के टिकट पर पुणे से चुनाव लड़ेंगी 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित पुणे

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्रः 2,657 किलोग्राम प्याज बेचकर किसान को मिले मात्र 6 रुपये, मुख्यमंत्री को भेजी कमाई देवेंद्र फडणवीस
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम के दौरान हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती नितिन गडकरी
    महाराष्ट्रः मराठों को शिक्षा और नौकरी में मिलेगा 16 फीसदी आरक्षण, विधानसभा में प्रस्ताव पास आरक्षण
    महाराष्ट्र: भंडारा के आश्रम स्कूल में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाकर 30 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती देश

    प्याज की कीमतें

    किसान को 750 किलो प्याज के बदले मिले केवल 1,064 रुपये, प्रधानमंत्री को भेजा पूरा पैसा नरेंद्र मोदी
    प्याज की कीमतें आसमान छूने के बाद जागी सरकार, लगाई निर्यात पर रोक राम विलास पासवान
    फिर रुलायेंगे प्याज के दाम, 90 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमतें कर्नाटक
    बिहार: प्याज का हार पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक, महंगी कीमत का किया विरोध कर्नाटक
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023