NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महिला कर्मचारी ने फ्लाइट में सिगरेट जलाने से रोका तो युवक ने खोली पैंट की चेन
    अगली खबर
    महिला कर्मचारी ने फ्लाइट में सिगरेट जलाने से रोका तो युवक ने खोली पैंट की चेन

    महिला कर्मचारी ने फ्लाइट में सिगरेट जलाने से रोका तो युवक ने खोली पैंट की चेन

    लेखन मुकुल तोमर
    May 28, 2019
    05:38 pm

    क्या है खबर?

    एक चौंकाने वाले मामले में केरल के 24 वर्षीय युवक ने फ्लाइट में महिला कर्मचारी के सामने अपने पैंट की चेन खोल दी।

    चालक दल की सदस्य महिला ने उसे सिगरेट जलाने से रोका था, जिसके बाद उसने ये हरकत की।

    आरोप युवक का नाम अब्दुल शाहिद शमसुद्दीन बताया जा रहा है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

    सऊदी अरब के जेद्दाह से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले सऊदी एयरलाइंस के विमान में यह घटना हुई।

    मामला

    मदद के लिए बुलाए सहयोगी तो किए अश्लील इशारे

    'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला कर्मचारी ने शाहिद को सिगरेट जलाने से रोका तो पहले तो वह उसे गाली देने लगा और रुकने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया।

    जब महिला कर्मचारी ने अपने सहयोगियों को मदद के लिए बुलाया तो युवक ने अपने पैंट की चेन खोल दी।

    इस दौरान आरोपी युवक ने अश्लील इशारे भी किए।

    शाहिद केरल के कोट्टयम का रहने वाला है।

    कार्रवाई

    दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने हिरासत में लिया

    घटना के बाद जब फ्लाइट दिल्ली में उतरी तो चालक दल के सदस्यों ने एयरपोर्ट संचालन नियंत्रण केंद्र से घटना की शिकायत की, जिन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों को इसकी जानकारी दी।

    इसके बाद CISF जवानों ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

    आगे कार्रवाई के लिए उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    जानकारी

    सऊदी अरब में इलेक्ट्रीशियन काम काम करता है आरोपी

    केरल के कोट्टयम के रहने वाले शाहिद पर छेड़छाड़ की धारा 354 और महिला के खिलाफ अश्लील इशारों की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    खबरों के अनुसार, आरोपी एक इलेक्ट्रीशियन है और पिछले कुछ महीनों से वर्क वीजा पर सऊदी अरब में काम कर रहा था। मंगलवार को वह दिल्ली वापस लौट रहा था।

    बताया जा रहा है कि उसे पहले जेद्दाह में ही विमान से उतार दिया गया था, लेकिन फिर उसे दिल्ली लाया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार
    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    टेस्ट क्रिकेट: ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए में जड़ा सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन

    भारत की खबरें

    उत्तरी रेलवे ने छुट्टियों की वजह से शुरू की 'समर स्पेशल ट्रेनें', जुलाई तक मिलेगी सुविधा वाराणसी
    भारतीय इंजीनियर ने बनाया पानी से चलने वाला इंजन, भारत में नहीं जापान में होगा लॉन्च जापान
    IRCTC का नया नियम: प्रस्थान से चार घंटे पहले बदलें बोर्डिंग स्टेशन IRCTC
    नोएडा: देश के सबसे बड़े छापे में 1,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली में दाखिल हुए दो कुख्यात आतंकी, तस्वीर जारी कर पुलिस ने जारी किया अलर्ट दिल्ली
    दिल्ली: फैशन डिजाइनर समेत दो लोगों की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी क्राइम समाचार
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण महिलाओं के खिलाफ अपराध
    JNU देशद्रोह मामला: कन्हैया, खालिद समेत 10 पर आज चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस, जानें पूरा मामला कन्हैया कुमार

    दिल्ली

    AAP ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली को पूर्ण राज्य सबसे अहम वादा आम आदमी पार्टी समाचार
    जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर योगी, केजरीवाल और मोहन भागवत, धमकी मिलने के बाद अलर्ट जारी हरियाणा
    बीते 5 सालों में मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत और सजावट पर 100 करोड़ खर्च केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
    मुश्किलों में घिरे गौतम गंभीर, आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में होगी FIR दर्ज आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025