LOADING...
उत्तर प्रदेश में हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर कोहरे के कारण हादसा, 6 वाहन टकराए
हापुड़ में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर कोहरे के कारण वाहन टकराए

उत्तर प्रदेश में हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर कोहरे के कारण हादसा, 6 वाहन टकराए

लेखन गजेंद्र
Jan 10, 2025
10:45 am

क्या है खबर?

दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जो हादसों का कारण बन गया। हापुड़ में सुबह लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग (NH-9) पर घना कोहरा होने से सड़क पर दिखना मुश्किल था। ऐसे में लगभग 6 वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

ट्विटर पोस्ट

हापुड़ में हादसा